अल्लू अर्जुन और राम चरण एक साथ! अल्लू शिरीष की प्री-वेडिंग पार्टी में ब्लैक आउटफिट में छाए ‘कजिन ब्रदर्स’

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और राम चरण इस वक्त अपनी-अपनी फिल्मों को लेकर बिजी चल रहे हैं. फिलहाल अल्लू अर्जुन की इस साल कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी, अगले साल एटली की फिल्म लेकर आएंगे. जबकि, तब ही लोकेश कनगराज की फिल्म पर अपडेट आएगा. इसी बीच राम चरण है, जिनकी ‘पेद्दी’ की रिलीज पोस्टपोन हो गई थी, अब आगे रिलीज होगी. खैर, इसी बीच अल्लू अर्जुन अपने भाई अल्लू शिरीष के प्री-वेडिंग फंक्शन में बिजी चल रहे हैं. अब एक्टर की राम चरण के साथ एक तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है. कौन सी अनसीन तस्वीरें सामने आ गई है, देख लीजिए.
दरअसल अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू शिरीष जल्द दूल्हा बनने वाले हैं. 6 मार्च को अपनी लेडीलव नयनिका रेड्डी से शादी करने जा रहे हैं. उनके प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो चुके हैं. ट्रेडिशनल पसुपु सेरेमनी और दुबई में एक मजेदार यॉट पार्टी के बाद अब फिर से तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. हाल ही में भाई के लिए हैदराबाद में अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी ने एक प्री-वेडिंग पार्टी होस्ट की. जहां अल्लू शिरीष और नयनिका ने खूब मस्ती की, अब इसी फंक्शन की तस्वीरें आ गई हैं.
भाई की प्री-वेडिंग पार्टी में अल्लू अर्जुन-राम चरण
अल्लू अर्जुन बीते दिनों भाई अल्लू शिरीष की यॉट पार्टी में भी दिखे थे, जहां से तस्वीर सामने आई थी. अब उन्होंने पत्नी के साथ मिलकर प्री-वेडिंग पार्टी होस्ट की. यह एक प्राइवेट पार्टी थी, जिसमें सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे. इस दौरान राम चरण और उपासना कोनिडेला भी सेलिब्रेशन में शामिल हुए. इस प्री-वेडिंग बैश का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल अल्लू अर्जुन के फैन पेज पर वायरल हुई फोटो शेयर की गई है. यह एक ग्रुप फोटो है, जिसमें वो स्नेहा रेड्डी, अल्लू शिरीष, नयनिका, राम चरण और उपासना कोनिडेला के साथ दिख रहे हैं. दरअसल अल्लू शिरीष ने मैचिंग शर्ट और ट्राउजर के साथ ब्लैक एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लेजर पहना है. जबकि उनकी मंगेतर नयनिका एक शिमरी ब्लैक ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं.
हालांकि, तस्वीर देखकर पता लग रहा कि पार्टी की थीम ही ब्लैक आउटफिट वाली है. तभी राम चरण और उपासना ने शानदार ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की. वहीं, अल्लू अर्जुन ने शिमरी ब्लैक सूट में स्टेटमेंट दिया, जबकि स्नेहा रेड्डी ने व्हाइट बो वाली ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी. बताते चलें कि अल्लू अर्जुन और राम चरण रिश्ते में भाई हैं. अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद और राम चरण की मां सुरेखा कोनिडेला भाई-बहन हैं, जो मेगास्टार चिरंजीवी की पत्नी हैं.




