राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 02 मार्च 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 02 मार्च 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 02 मार्च 2025*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 21:04 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद – 09:00 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* तैतिल – 10:37 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* शुभ – 12:38 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 06:45
*🌄सूर्यास्त-* 18:21
*🌙चन्द्रोदय-* 08:05
*🌛चन्द्रराशि-* मीन
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:10 से 12:56
*🤖राहुकाल-* 16:54 से 18:21
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

_*🔅आज रविवार को 👉🏻 फाल्गुन सुदी तृतीया 21:04 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 09:00 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 09:00 से , पंचक जारी (अगले दिन सुबह 30:39 तक) , मूल संज्ञक नक्षत्र 09:00 से , शनि पूर्वभाद्रपद में 18:04 पर , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , रमजान मासारंभ / रोजा प्रारंभ (मुस्लिम) , भगवान श्री अरहनाथ गर्भ कल्याणक (जैन , फाल्गुन शुक्ल तृतीया) , पं. लेखराम वीर तृतीया / जयन्ती , श्री पी॰ के॰ वासुदेवन नायर जयन्ती , भारत कोकिला सरोजिनी नायडू स्मृति दिवस व राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) स्थापना दिवस (43वां)।*_
_*🔅कल सोमवार को 👉🏻 फाल्गुन सुदी चतुर्थी 18:04 तक पश्चात् पंचमी शुरू , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।*_

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*इह  लोके  हि  धनिनां*
*परोऽपि स्वजनायते ।*
*स्वजनोऽपि दरिद्राणां*
*सर्वदा   दुर्जनायते  ॥*
*भावार्थ👉*
_इस संसार में धनिकों के लिए पराया व्यक्ति भी अपना हो जाता है और निर्धनों के मामले में तो अपने लोग भी दुर्जन हो जाते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*02 मार्च 2025 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। आराम करने के लिए प्रयाप्त समय मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय दे सकोगे। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो़ं पर खर्च करना पड़ सकता है। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। ध्यान देने से सेहत आज अच्छी बनी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

मीन🐳 दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज किसी अन्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*02 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*

537 – रोम की घेराबंदी: राजा विटिगेस के अधीन ओस्ट्रोगोथ सेना ने राजधानी की घेराबंदी शुरू कर दी।
986 – लुई पंचम फ्रैंक्स का राजा बना।
1717 –  द लव ऑफ़ मार्स और वीनस का पहला बैले शो इंग्लैंड में किया गया।
1776 – अमेरिकियों ने बोस्टन में ब्रिटिश सैनिकों को गोलाबारी करना शुरू कर दिया।
1807 – अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पास कर देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी थी। दास प्रथा की समाप्ति की दिशा में यह अहम कदम था। ये पंचांग है शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल की निजी प्रस्तुति।
1819 – अमेरिका ने अपना पहला आव्रजन कानून पारित किया।
1835 – फर्डिनेंड ऑस्ट्रिया का सम्राट (राजा) बन गया।
1836 – टेक्सास ने मेक्सिको से अपनी आजादी की घोषणा की।
1866 – निड्ल कंपनी एक्सेलसियर ने सिलाई मशीन की सुई बनानी शुरू की।
1901 – दुनिया की पहली वायरलैस टेलीग्राफ कंपनी हवाई में खुली।
1919 – अंतर्राष्ट्रीय मार्क्सवादी पार्टी की पहली बैठक मास्को में हुई।
1946 – हो ची मिन्ह वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1962 – जनरल ने विन की अगुवाई में सेना ने बर्मा की सत्ता पर कब्जा किया।
1969 – सुपरसॉनिक विमान कॉनकॉर्ड की पहली उड़ान सफल रही। ये विमान टॉलूज से उड़ा और सिर्फ 27 मिनट की उड़ान के बाद पायलट ने उसे उतारने का फैसला किया।
1970 – अफ्रीकी महाद्वीप का देश रोडेशिया (अब जिम्बाब्बे) एक स्वतंत्र गणराज्य बना।
1981 – तीन आतंकवादियों ने पाकिस्तान एयरलायंस के विमान का अपहरण किया।
1982 – बिहार की राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु का उद्घाटन हुआ।
1983 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1991 – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक हुए एक कार बम विस्फोट में देश के रक्षा उपमंत्री रंजन विजयरत्ने सहित 19 लोग मारे गए।
1995 – इक्वाडोर एवं पेरू के मध्य चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के मध्य समझौता।
1997 – चीन द्वारा अपने रक्षा बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि।
1999 – व्यापक परमाणु परीक्षण संधि (सी.टी.बी.टी.) पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का सं.रा. अमेरिका द्वारा खंडन किया।
2000 – चिली के पूर्व सैनिक तानाशाह जनरल आगस्टो पिनोशे ब्रिटेन द्वारा रिहा करने के बाद स्वदेश रवाना किया।
2002 – कूलम (आस्ट्रेलिया) में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन शुरू ,  पाकिस्तान को पुन: शामिल करने से इन्कार किया।
2002 – फ़िलिस्तीन ने इस्रायल से सभी सम्बन्ध तोड़े।
2004 – इराक युद्ध के दौरान आतंकवादी संगठन अलकायदा ने 170 लोगों की हत्या की, 500 से अधिक घायल हुए।
2006 – नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न हुआ।
2008 – आइगेट कॉर्पोरेशन ने फनी मूर्ति को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।
2008 – हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया के दफ़्तर पर इस्रायली युद्धक विमानों ने हमला किया।
2008 – ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर इराक पहुँचे।
2008 – नेपाल सरकार ने पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक स्वायत्तता की मांग को लेकर संघर्षरत देसी जातीय समूहों के एक गठबंधन से समझौता किया।
2009- चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में सम्पन्न करने की घोषणा की।
2009 – रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी अनुषंगी रिलायंस पेट्रोलियम के निवेशकों के निदेशकों के बोर्ड ने दोनों कम्पनियों के विलय के प्रस्ताव को मंज़ूदी दी।
2010 – सिडनी गे एंड लेस्बियन मार्डी ग्रास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक लोगों ने सिडनी ओपेरा हॉउस के सामने सीढियों पर कपड़े उतारकर स्पेंसर ट्यूनिक नामक अमेरिकी फोटोग्राफर के लिए पोज किया।
2011 – पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री शहबाज भट्टी की हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
2012 – जर्मनी में अदालत ने एप्पल और सैमसंग के बीच पेटेंट का मुकदमा खारिज किया।
2014 – रुस की संसद से मंजूरी के बाद राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन में सेना भेजने का निर्णय लिया।
2018 – बंदूकधारियों ने बुर्किना फासो के औगाडौगू में संदिग्ध आतंकवादी घटना में फ्रांसीसी दूतावास और सेना मुख्यालय पर हमला किया, जिसमें 8 लोग मारे गए और 80 घायल हो गए।
2019 – ऑस्ट्रेलियाई वंडर हॉर्स विंक्स ने सिडनी में चिपिंग नॉर्टन स्टेक्स में ग्रुप 1 की जीत का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2019 – निठारी कांड के 10वें केस में भी सुरेंद्र कोली को मिली फांसी की सजा, हत्या समेत कई धाराओं में दोषी पाए गए।
2020 – मुख्यमंत्री अमरिंदर की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट की बैठक में नए लोकपाल बिल को मंजूरी मिली।
2020 – भारत सरकार ने राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य को इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित किया।
2021 – म्‍यांमा में निर्वाचित सांसदों के एक समूह ने कार्यवाहक मंत्रियों के नामों की सूची घोषित की।
2021 – भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मासिक जलवायु सारांश जारी किया।
2021 – डॉली पार्टन को मॉडर्ना COVID-19 वैक्सीन मिली, जिसे विकसित करने में उन्होंने 1 मिलियन डॉलर दिए।
2022 – संयुक्त राष्ट्र के राज्य नैरोबी, केन्या में वार्ता के बाद कानूनी रूप से बाध्यकारी प्लास्टिक प्रदूषण संधि (टीबीसी 2024) बनाने पर सहमत हुए ।
2022 – खारकीव में रूसी सेना का बड़ा धमाका, 21 लोगों की मौत व 112 लोग घायल हुए, खेरसॉन पर कब्जा किया।
2023 – भारत और इटली के बीच ‘स्टार्टअप ब्रिज’ की घोषणा हुई।
2023 – जर्मनी से मॉरीशस जा रहा विमान तूफान में फंसने से लगभग 20 लोग घायल हुए।
2023 – मिस्र ने 4,500 वर्ष पुराने गीजा के महान पिरामिड के पीछे छिपे 9 मीटर लंबे और 2.10 मीटर चौड़े कॉरिडोर की खोज की घोषणा हुई।
2023 – वियतनाम की संसद ने वो वान थुओंग को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।
2023 – हेकानी जखालु ने नगालैंड की पहली महिला विधायक बनकर इतिहास रचा।
2024 – ईरान में संसदीय चुनाव की मतगणना आरम्‍भ हुई।

*02 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉🏻*

1924 – हिन्दी फ़िल्म निर्माता व वितरक गुलशन राय  का जन्म हुआ।
1926 –  केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पी॰ के॰ वासुदेवन नायर  का जन्म हुआ।
1931 –  सोवियत संघ के अन्तिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोफ  का जन्म हुआ।
1932 –  राजनीतिज्ञ बसंत सिंह खालसा  का जन्म हुआ।
1951 –  भारतीय आवाज अभिनेता किशोर भट्ट  का जन्म हुआ।
1986 – भारतीय तीरंदाज़ खिलाड़ी जयन्त तालुकदार  का जन्म हुआ।
1990 – भारतीय फ़िल्म अभिनेता तथा मार्शल आर्टिस्ट टाइगर श्रॉफ़  का जन्म हुआ।
1998 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी तुआ टैगोवेलोआ का जन्म हुआ।
2016 – स्कैनिया के ड्यूक प्रिंस ऑस्कर का जन्म हुआ।

*02 मार्च को निधन हुए व्यक्ति👉🏻*

274 – फ़ारसी पैगंबर और मनिचैइज़म के संस्थापक मीनी का निधन हुआ।
1700 – छत्रपति शिवाजी महाराज के छोटे पुत्र राजाराम का सिंहगढ़ में निधन हुआ।
1869 – उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल हरकोर्ट बटलर का निधन हुआ।
1949 – भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली तथा ‘भारत कोकिला’ के नाम से मशहूर सरोजिनी नायडू का निधन हुआ।
2010 –  भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी सैयद अली का निधन हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2011 – पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री शहबाज भट्टी का निधन हुआ।
2014 –  छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के प्रखर नेता, संत और कवि  पवन दीवान का निधन हुआ।
2020 – अमेरिकी अभिनेता, लेखक और इनसाइड द एक्टर्स स्टूडियो के होस्ट जेम्स लिप्टन का 93 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2021 –  श्याम चौरासी घराने की श्रंखला से जुड़े प्रसिद्ध शास्त्रीय वादक तथा संगीतकार बलदेव शरण नारंग का निधन हुआ।
2021 –  भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद नन्द कुमार सिंह चौहान का निधन हुआ।
2021 – जमैका के गायक और तालवादक बन्नी वेलर (73) का निधन हुआ।
2021 – अंग्रेजी जैज़ ट्रॉम्बोनिस्ट क्रिस बार्बर, का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2021 – जर्मन फुटबॉल मिडफील्डर पीटर ग्रोसर (82) का निधन हुआ।
2022 – लेखक , मशहूर फिल्म समीक्षक / क्रिटिक जय प्रकाश चौकसे  (83) का इंदौर में कैंसर की बीमारी से निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी मंच और स्क्रीन हास्य अभिनेता जॉनी ब्राउन (84) का निधन हुआ।
2022 –  फ्रांसीसी मुक्केबाज रॉबर्ट कोहेन (91) का निधन हुआ।
2022 – ब्रिटिश टोनी, ऑस्कर और एमी पुरस्कार विजेता सेट और कॉस्ट्यूम डिजाइनर टोनी वाल्टन (87) का निधन हुआ।
2023 – नॉर्वेजियन फुटबॉल फॉरवर्ड पेर क्रिस्टोफ़रसन (85) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन कलाकार मैरी बाउर्मिस्टर (88) का निधन हुआ।
2023 – उरुग्वे-अमेरिकी वास्तुकार राफेल विनोली (78) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश पॉप बेसिस्ट, गीतकार और निर्माता स्टीव मैके (56) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी जैज़ सैक्सोफोनिस्ट और संगीतकार वेन शॉर्टर (89) का निधन हुआ।
2023 – भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एएम अहमदी (90) का निधन हुआ।
2024 – नाइजीरियाई अभिनेता जॉन ओकाफोर (62) का निधन हुआ।

*02 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻*

🔅 रमजान मासारंभ / रोजा प्रारंभ (मुस्लिम)।
🔅 भगवान श्री अरहनाथ गर्भ कल्याणक (जैन , फाल्गुन शुक्ल तृतीया)।
🔅 पं. लेखराम वीर तृतीया / जयन्ती।
🔅 श्री पी॰ के॰ वासुदेवन नायर जयन्ती।
🔅 भारत कोकिला सरोजिनी नायडू स्मृति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) स्थापना दिवस (43वां)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button