हरियाणा

स्व.रमेश चंद्र मस्ता के पुत्र एडवोकेट तपन मस्ता बने अतिरिक्त महाअधिवक्ता

भिवानी, (  ):  स्व.रमेश चंद्र मस्ता के पुत्र व पुनीत मस्ता के भाई एडवोकेट तपन मस्ता को हरियाणा सरकार द्वारा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अतिरिक्त महाअधिवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर स्व.रमेश चंद्र मस्ता के चाहने वालों में खुशी की लहर है। यहां उल्लेखनीय होगा कि एडवोकेट तपन मस्ता ने भिवानी पब्लिक स्कूल व वैश्य महाविद्यालय से अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद  नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ से एल.एल.बी की डिग्री हासिल की। इसके बाद दिल्ली में सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय दिल्ली व पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय में करीबन 16 वर्ष तक प्रेक्टिस की। जहां यूटी चण्डीगढ़ की तरफ से तपन मस्ता सर्वोच्च न्यायालय में स्टेडिंग काउंसिल रहे वहीं पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय में यूटी चण्डीगढ़ के अतिरिक्त पी.पी.के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही एडवोकेट तपन मस्ता केन्द्र सरकार एवं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के भी वरिष्ठ पैनल पर अपनी सेवा पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय में दे रहे हैं।इसके साथ ही तपन मस्ता बीएमडब्ल्यू व टोयोटा कंपनी में भी सोल आर्बिट्रेटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एडवोकेट तपन मस्ता के पिता स्व.रमेश चंद्र मस्ता भिवानी के वरिष्ठ राजनेता के साथ-साथ अधिवक्ता भी रहे हैं। स्व रमेश चंद्र मस्ता के घनिष्ठ मित्र रहे सम्पूर्ण सिंह ने कहा कि तपन मस्ता में अपने पिता की तरह समाज में सबका आदर करने के संस्कार भी हैं। वे बचपन से ही प्रतिभावान रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर भिवानी पब्लिक स्कूल की निदेशिका आशा पाहूजा व वैश्य कालेज के प्राचार्य रहे डा.सत्यनारायण शर्मा ने  भी खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button