हिसार-दिल्ली व किसान एक्सप्रेस को भिवानी जंक्शन से चलाया जाए
दैनिक रेल यात्री बोले मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे जोरदार विरोध
भिवानी , (ब्यूरो): भिवानी से दिल्ली के बीच चलने वाली 54424 हिसार से नई दिल्ली और 14732 किसान एक्सप्रेस भिवानी की लाइफ लाइन है। भिवानी से दिल्ली सफर करने वाले हजारों की संख्या में डेली पैसेंजर है। जिसमें प्राइवेट जॉब, सरकारी जॉब, व्यापारी लोग, विद्यार्थी, ईलाज के लिए दिल्ली जाने वाले बीमार लोग, लेबर तबके के यात्री हैं। डेली पैसेंजर अपना पैसा और समय बचाने के लिए स्टेशन तक जाने के लिए एवं स्टेशन से वापसी घर तक आने के लिए साइकिल या दुपहिया वाहन का उपयोग करते हैं। पिछले 28 जनवरी 2025 से इन दोनों ट्रेनों को भिवानी जंक्शन की बजाए भिवानी सिटी से चलाई जा रही हैं और इनके समय में भी बहुत बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 54424 हिसार से नई दिल्ली का भिवानी सिटी से चलने का समय सुबह 6:15 बजे चलती है। रोहतक जोकि भिवानी सिटी से 44 किलोमीटर की दूरी पर है। इस गाड़ी का रोहतक पहुंचने का समय सुबह 7:48 बजे है। भिवानी सिटी से चल कर यह रोहतक 1 घंटा 33 मिनट का समय लेती है। वहीं गाड़ी संख्या 14732 किसान एक्सप्रेस गाड़ी को भी भिवानी जंक्शन की बजाए भिवानी सिटी से चलाई जा रही हैं। इस गाड़ी का भिवानी सिटी से चलने का समय सुबह 9:05 मिनट पर चलती है जो की यह रोहतक सुबह 10:36 मिनट पर पहुंचती है। भिवानी सिटी से चलकर कर यह रोहतक 1 घंटा 31 मिनट का समय लेती है। आजादी के 77 साल बाद भी इस तरह के हाल अब भी है। जहां प्लेटफार्म चेंज करने के लिए फुट ओवर ब्रिज भी नहीं है। जिससे हर समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। बच्चे, बुजुर्ग, बीमार व्यक्तियों और महिलाएं खतरा मोल लेते हुए पटरियों के ऊपर से दूसरे प्लेटफार्म पर जाना पड़ता है। पार्किंग की सुविधा भी नहीं है। जहां डेली पैसेंजर अपना वाहन खड़ा कर सके। डेली पैसेंजर का जीवन नर्क के समान हो गया है। रात को ट्रेन लेट होने की वजह से यात्री 10 बजे के बाद ही अपने घर पहुंचते हैं। कृपया करके जल्द से जल्द इसका समाधान करे। उपरोक्त दोनों ट्रेनों को पहले की तरह भिवानी जंक्शन से आवागमन चालू कर दिया जाए । अगर स्थिति संभव नहीं है तो भिवानी सिटी स्टेशन पर दोनों गाडिय़ों का समय पहले वाला ही निर्धारित किया जाए । भिवानी सिटी स्टेशन पर तत्काल पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाए । भिवानी डेली पैसेंजरों में काफी ज्यादा रोष है। अन्यथा भिवानीवासी इसका जोरदार विरोध करने को मजबूर होंगे। निवेदक संतोष कुमार अग्रवाल, पंकज ढाणी माहू, नवीन गुप्ता, राजेश गंभीर, अनिल शर्मा, मोहन तलवार, रवि सांगवान, रमेश पिलानी, अंकुर कौशिक पार्षद, ललित, राजेश बिष्ट, सागर गोयल, अरुण तायल, धर्मवीर सांगवान, कुणाल, अधिवक्ता उदित सिंह, जगदीश, धर्मवीर सांगवान दैनिक रेल यात्री एवं जन कल्याण संघ के पदाधिकारी एवं समस्त भिवानी निवासी उपस्थित रहे।