हरियाणा

आदर्श ब्राह्मण सभा की बैठक आयोजित

भिवानी, (ब्यूरो): स्थानीय शांति नगर गली नं.15 में आदर्श ब्राह्मण सभा की बैठक का आयोजन अध्यक्ष सुभाष फौजी कायला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभा द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा सभा सदस्यों को जिम्मेवारियां भी सौंपी। इसके साथ-साथ अध्यक्ष सुभाष फौजी कायला ने आदर्श ब्राह्मण सभा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक गांव से गणमान्य लोगों को सभा के साथ जोड़ा जाए तथा अभियान चला कर युवाओं को बुराईयों के प्रति जागरूक किया जाए। इस अवसर पर सभा के संस्थापक आरके शर्मा, पवन कौशिक, महिला अध्यक्ष सुमन शर्मा, विजय शर्मा, आनंद शर्मा, नित्यानंद खरकिया, ललित मामुका, श्याम सुंदर शर्मा, मुकेश शर्मा, रघुवीर शर्मा, विनोद शर्मा, विनोद उमरावत, प्रवेश शर्मा, पवन वत्स, अनिल वत्स, एडवोकेट रविन्द्र, एडवोकेट देवकांत शर्मा, साधु राम शर्मा, कुलभूषण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित आदर्श ब्राह्मण सभा के सदस्य।

Related Articles

Back to top button