हरियाणा

यमुनानगर फायरिंग कांड: अस्पताल और मॉल के बाहर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, विदेशी गैंगस्टरों से जुड़े तार

यमुनानगर :  हरियाणा के यमुनानगर में निजी प्रतिष्ठित अस्पताल एवं सिटी मॉल के बाहर फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले तीनों युवकों को आज अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार किया गया, उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरिंदर सिंह ने बताया कि इन युवकों ने अस्पताल में फायरिंग की और उसके बाद एक मॉल के बाद फायरिंग की। इनका उद्देश्य दहशत फैलाकर फिरौती की मांग करना था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विदेश में बैठे गैंगस्टर युवकों को थोड़े से पैसे के लालच में जाल में फंसा कर उनसे इस तरह की वारदातें करवा रहे हैं। इससे युवकों को सावधान रहने की जरूरत है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों पर नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इन तीनों का रिमांड लेकर इनसे पूछताछ की जाएगी। इनसे रिकवरी की जाएगी और उनकी क्या-क्या प्लानिंग थी वह पूछा जाएगा।

Related Articles

Back to top button