दिल्ली

AAP की राज्यसभा सदस्य ने CM केजरीवाल के PA पर लगाया मारपीट का आरोप

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और यह आरोप लगाया। पुलिस को अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि मालीवाल ने कथित कहासुनी के बाद पीसीआर को कॉल भी किया था। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे दो फोन कॉल किए गए थे। इसके बाद सिविल लाइंस थाने की एक टीम मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंची थी। मुख्यमंत्री के आवास या दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button