तोशाम, (वीरेन्द्र): गांव सागवन निवासी नफे सिंह और उसका परिवार काफी सालों से तोशाम में रह रहा है। नफे सिंह प्लंबर का काम करता था। उसके पास एक बेटा और बेटी है। नफे सिंह के छोटे भाई विकास उर्फ विक्की की मंगलवार को शादी थी और दिन में बारात रोहतक जानी थी। परिवार के सदस्य गुरदास ने बताया कि घर पर परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। जैसे ही उन्हें बड़े बेटे की मौत का पता चला तो खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना मिलते ही तोशाम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नफे सिंह ने रात को उसने भाई की शादी की खुशी में शराब पी थी। कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ। परिवार के सभी लोग बहुत खुश थे। मंगलवार सुबह नफे सिंह किसी को बिना बताए घर से निकल गया। सभी लोग बारात चढऩे की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि नफे सिंह पास में स्थित स्कूल में एक पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि नफे सिंह के पिता का नाम प्रेम सिंह है। नफे सिंह को तारा चंद ने गोद लिया हुआ था। इसके छोटे भाई की शादी थी। रात को शराब पीने के बाद रिश्तेदारों में आपस में कहासुनी हो गई थी। उसके बाद वह टेंशन में था। सुबह 5 से 6 बजे के बीच सरकारी स्कूल में जाकर उसने फांसी लगा ली।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
भिवानी: नागरिक अस्पताल में अब बिना चीर-फाड़ होगा घुटनों का ऑपरेशन, ₹70 लाख की आर्थ्रोस्कोपी मशीन शुरू
February 14, 2026
हरियाणा: प्रशिक्षु पटवारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, सेवाकाल में प्रशिक्षण अवधि जोड़ने की मांग
February 14, 2026
Check Also
Close


