हरियाणा

घर में काम कर रही महिला को गोली मारी, गोली कहां से चली, किसने मारी कुछ पता नहीं

उसके कंधे में गोली लगी है, इसका उसे आभास तक नहीं हुआ

न्यूज़ डेस्क हरियाणा । सोनीपत । संवाददाता । हरियाणा  Haryana के सोनीपत में घर में काम कर रही महिला को गोली Lady shoot मार दी गई। गोली कहां से चली, किसने मारी और क्यों, इसको लेकर पूरा परिवार परेशान है। महिला ने पुलिस Police  को बताया कि उसे जान से मारने का प्रयास किया गया है। साथ में ये भी बताया कि उनकी किसी से भी दुश्मनी नहीं है। गोली महिला के कंधे में लगी और उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज khanpur medical college में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गोहाना क्षेत्र के गांव मुंडलाना की रहने वाली संतोष पत्नी सतबीर सिंह की उम्र करीब 60 साल है। वह बीती शाम को सवा 6 बजे के करीब घर में काम कर रही थी। इसी बीच उसके बाएं कंधे में अचानक कोई चीज आ कर लगी। कुछ ही देर में वह खून से लथपथ हो गई। उसके कंधे में गोली लगी है, इसका उसे आभास तक नहीं हुआ। Sonepat News

Related Articles

Back to top button