राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 29 अप्रैल 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 28 अप्रैल 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*_आप सभी को भ‍गवान विष्‍णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुरामजी जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ , भगवान परशुराम की कृपा दृष्टि सब पर  हमेशा बनी रहे । उनके श्री चरणों में कोटी कोटी नमन🙏।_*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 29 अप्रैल 2025*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 17:34 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 18:48 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* बालव – 07:21 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* सौभाग्य – 15:53 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 05:42
*🌄सूर्यास्त-* 18:54
*🌙चन्द्रोदय-* 06:29
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 15:36 से 17:15
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 वैशाख सुदी द्वितीया 17:34 तक पश्चात् तृतीया शुरू , चन्द्रदर्शन शुभ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 18:47 तक , त्रिपुष्कर योग सूर्योदय से 17:32 तक , दैनिक जगत क्रान्ति दिल्ली/हरियाणा , भगवान श्री परशुराम जयंती (प्रदोष काल व्यापिनी तृतीया में) , छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (तिथ्यनुसार / प्रा.मत) , श्री भामाशाह जयन्ती , तबला वादक अल्ला रक्खा खाँ जयन्ती , श्री अजीत जोगी जयन्ती , डॉ शंकर अबाजी भिसे जयन्ती , महान क्रान्तिकारी राजा महेन्द्र प्रताप स्मृति दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 वैशाख सुदी तृतीया 14:15 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , अक्षय तृतीया।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*पुरतश्चतुरो   वेदाः ,*
*पृष्ठतः   सशरं  धनु:।*
*इदं ब्राह्मं इदं क्षात्रं*
*शापादपि शरादपि।।*
*〰जयतु श्रीपरशुराम*
*भावार्थ*
_मुख चारों वेदों से सुशोभित ,पीठपर शरों सहित धनुष ,एक ओर तो शाप देने की शक्ति सहित ब्राह्मण – तेज रूपी  शास्त्र और दूसरी ओर क्षत्रियोचित शस्त्र भी।भगवान श्री परशुराम की जय हो।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*29 अप्रैल 2025 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन अच्छा रहेगा।  राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। आज धार्मिक कार्य की योजन बनेगी। विशेष यात्रा योग प्रबल रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढोतरी होगी । मित्र से मिलाप या वार्ता होगी। सुखद समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी के प्रति भावनाएँ जागृत होंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन सामान्य रहेगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवार में सामंजस्य बनेगा। संतान सुख मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में बाधा आयेगी। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धन में कठिनाई आयेगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आएगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आयेगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। साझेदारी से लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कुटुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी लेकिन जीवन साथी की त्यागभावना से संतुष्टि मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। राजकाज में सफलता मिलेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू समस्या आयेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। उदर-विकार होगा। कठिन परिश्रम करना पडेगा। धन का लाभ मिलेगा। धन का लाभ मिलेगा। परिवारिक समस्याएं रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान का ध्यान रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
गुप्त शत्रु से हानि हो सकती है। मानसिक परेशानी रहेगी। उदर-विकार होगा। दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में कष्ट रहेगा। दैनिक कार्य में बाधाएं आयेंगी। मानसिक अशांति रहेगी। राजकाज में विलम्ब होगा। निर्माण में प्रगति होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यय अधिक होगा। कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। घरेलू समस्याएं आयेंगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*29 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1661 – चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।
1639 – दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी (कन्फर्म नहीं)।
1706 – सम्राट जोज़ेफ़ आई को कोलोन और बवेरिया का राजा बनाया गया।
1781 – अमेरिकी युद्ध स्वतंत्रता के दौरान फ्रैंच बेड़े टोबैगो में रह गया।
1784 – बी फ्लैट, K454 (वियना) में मोजार्ट के सोनाटा का प्रीमियर हुआ।
1805 – रुचर जेन स्चिमेल्पेनिनक को नेपोलियन द्वारा बैटवियन गणराज्य के ग्रांड पेंशनरी के रूप में नियुक्त किया गया।
1813 – अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।
1817 – रश-बैगोट संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1882 – दुनिया का पहला ट्रॉलीबस आपरेशन बर्लिन में शुरू किया गया।
1903 – कनाडा के उत्तर-पश्चिम प्रदेश में हुए भूस्खलन से 70 लोगों की मौत।
1930 – ब्रिटेन और आॅस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन की सेवा शुरू हुई।
1939 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
1945 – जापान की सेना ने रंगून छोड़ा।
1965 – पाकिस्तान के अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग ने अपने सातवें रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया।
1978 – अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेनाध्यझ लड़ाई में मारे गये।
1982 – इंटरनेशनल डांस डे की शुरुआत।
1991 – बंगलादेश के चटगांव में आए एक चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।
1992 – अमरीका के लॉस एंजेलेस में दंगे भड़के।
1993 – पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा।
1997 – रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू।
1999 – बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक जापानी संसद में मंजूर।
2005 – सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।
2006 – पाकिस्तान ने हत्फ़-6 का परीक्षण किया।
2008 – ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद एक संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुँचे।
2008 – तिब्बत में मार्च 2008 में भड़की हिंसा के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत ने 17 लोगों को 3 साल की क़ैद की सज़ा सुनाई।
2010 – भारत ने दुश्मनों के रडार की पकड़ में नहीं आने वाले मुंबई की मंझगांव गोदी में निर्मित आधुनिकतम उपकरणों से लैस युद्धपोत आईएनएस शिवालिक को नौसेना में शामिल किया।
2010 – भारतीय इंजीनियर हरपाल कुमार ने लंदन में आँत में कैंसर के शिकार लोगों का ब्लड टेस्ट कर रोग का पता लगाने के बजाय उनके पेट का निरीक्षण कर सकने वाले कैमरे का आविष्कार किया है। इससे इस बीमारी की समय से पहले ही पहचान की जा सकेगी और 43 प्रतिशत रोगियों को मृत्यु से बचाया जा सकेगा।
2011 – लंदन के एतिहासिक चर्च वेस्टमिनस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का विवाह हुआ।
2019 – पाकिस्तान ने 55 भारतीय मछुआरों के साथ पांच नागरिकों को किया रिहा।
2019 – श्रीलंका में चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लागू, मुस्लिम महिलाएं नहीं पहन पाएंगी नकाब।
2019 – इंडोनेशिया में बाढ़ से 29 लोगों की मौत, दर्जनों लापता।
2020 – कोरोना – केन्‍द्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों सहित फंसे हुए लोगों के अंतर राज्‍यीय आवागमन की अनुमति दी।
2020 – भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण की स्थापना की।
2021 – अमरीका ने काबुल दूतावास से अपने गैर-जरूरी कर्मचारियों को वापस बुलाने का आदेश दिया।
2021 – बंगलादेश ने भारत को आपातकालीन औषधियां और उपकरण देने की पेशकश की।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगलूरू में सेमीकॉन इंडिया सम्‍मेलन और सूरत में वैश्विक पाटीदार व्‍यापार सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।
2022 – अफगानिस्तान में काबुल की एक मस्जिद में हुए भीषण विस्फोट से लगभग 10 लोगों की मौत व 20 अन्य घायल हुए।
2023 – पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने 10 साल की सजा व 5 लाख जुर्माना लगाया। अफजाल अंसारी को 4 साल की सज़ा हुई।
2023 – जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से दो जवानों की मौत हुई।
2023 – सूडान से फंसे भारतीयों को निकालने के मिशन ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत 365 लोग स्वदेश वापस आए।
2023 – दिल्ली में दो दिवसीय अ. भा. वेद विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ हुआ।
2023 – भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में पहली बार 5 महिला अधिकारियों को लड़ाकू रेजिमेंट में शामिल किया गया।
2024 – छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक भयानक सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हुई।

*29 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1547 – भामाशाह – मेवाड़ के महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार।
1848 – राजा रवि वर्मा, विख्यात चित्रकार।
1867 – डॉ शंकर अबाजी भिसे – भारत के एक वैज्ञानिक एवं अग्रणि आविष्कारक थे ।
1919 – अल्ला रक्खा ख़ाँ, सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादकों में से एक।
1936 – ज़ुबिन मेहता – भारत सरकार द्वारा ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय संगीत निर्देशक।
1938 – ई. अहमद -एक राजनेता के रूप में भारत के दसवीं- ग्यारहवीं – बारहवीं- तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा सांसद के सदस्य रह चुके।
1946- अजीत जोगी- छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री।
1965 – दीपिका चिखलिया भारतीय अभिनेत्री हैं जो रामानन्द सागर के सफल टेलीविजन धारावाहिक रामायण में सीता के अभिनय के कारण प्रसिद्ध हुई।
1983 – कृष्ण देवरयालु लावु – भारत की 17वीं लोकसभा के सदस्य।

*29 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1958 – गोपबन्धु चौधरी – उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता।
1960 – बालकृष्ण शर्मा नवीन – हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता।
1979 – राजा महेन्द्र प्रताप – भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक।
1988 – बाबू ब्रिश भान एक स्वतंत्रता सेनानी व वह पेप्सु के अंतिम मुख्यमंत्री थे।
1997 – आर. एन. मल्होत्रा – भारतीय रिज़र्व बैंक के सत्रहवें गवर्नर।
1988 – बृष भान  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थे। वह पेप्सु के अंतिम मुख्यमंत्री थे।
1999- केदार शर्मा – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार।
2000 – चिंतामणि पाणिग्रही मणिपुर के पूर्व राज्यपाल रहे।
2010 – कमलादेवी शुक्ला, गायत्री मण्डल की संस्थापक सदस्या एवं समाज सेविका।
2020 – इरफ़ान ख़ान –
भारतीय फिल्म एवं  टेलीविजन अभिनेता थे।
2020 – स्वतंत्रता सेनानी और पद्मश्री से सम्मानित हेमा भारली का निधन।
2021 – चीनी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी और कोच झांग एनहुआ (48) का निधन हुआ।
2021 – ज़ुलु राष्ट्र की शासक रानी मांटफॉम्बी दलामिनी का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी संगीत रचयिता डॉन सेबेस्की (85) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाडी माइक शैनन (83) का निधन हुआ।
2023 – सोवियत कलात्मक जिमनास्ट यूरी निकोलाइविच कोरोलीव (60) का निधन हुआ।
2024 – अफ्रीकी प्रोफ़ेशनल बॉक्‍सर डिंगान थोबला (57) का निधन हुआ।

*29 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 भगवान श्री परशुराम जयंती (प्रदोष काल व्यापिनी तृतीया में)।
🔅 छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (तिथ्यनुसार / प्रा.मत)।
🔅 श्री भामाशाह जयन्ती।
🔅 तबला वादक अल्ला रक्खा खाँ जयन्ती।
🔅 श्री अजीत जोगी जयन्ती।
🔅 डॉ शंकर अबाजी भिसे जयन्ती।
🔅 महान क्रान्तिकारी राजा महेन्द्र प्रताप स्मृति दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button