हरियाणा

अश£ीलता व फूहड़ता को लेकर म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन की बैठक आयोजित

भिवानी, (ब्यूरो): अश्लीलता और फूहड़ता भरे नाच के मुद्दे को लेकर म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन द्वारा हांसी में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक कि अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान कौशिक ने समाज में फैली हर बुराई को मिटाने के लिए अपना सहयोग देने का वादा किया। बैठक की आयोजनकत्र्ता हिसार जिला प्रमुख मीना शर्मा हांसी ने कहा कि स्टेज पर होने वाले अश्लील नृत्य हमारी हरियाणवी संस्कृति को खत्म कर रहे है व हरियाणवी सांस्कृतिक नृत्य पेश करके समाज में अपनी हरियाणवी संस्कृति को बनाए रखने का संदेश दिया। संगठन कि राष्ट्रीय महिला विंग प्रमुख डॉ सुशीला जांगड़ा ने भजन सुनाया और समाज के हित के बारे में लोगों को अनेक बातें बताई। नन्हे कलाकार छविकांत शर्मा ,बिटिया खुशबू ,जानू ने स्वागतम गीत पर अपनी प्रस्तुति दी। बैठक में कोषाध्यक्ष मनजीत पासोरिया, संगठन के राष्ट्रीय मंच संचालक धर्मवीर नागर, हरियाणा महासचिव सुदेश सिंगर हिसार, रोहतक जिला प्रमुख डा. सतबीर निराला, इंटक प्रदेश उपप्रधान कृष्ण नैन , राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ता सतवीर वर्मा, संजय भारद्वाज गोरखपुर ब्लॉक समिति सदस्य, पंडित जयप्रकाश शर्मा ब्राह्मण समाज कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण शर्मा और आनंद राठी, प्रसिद्ध कलाकार लोकेश शर्मा व अनेक सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button