शख्स ने धोखे से की 16 साल छोटी लड़की के साथ शादी, फिर जो हुआ कांप जाएगी रूह
संपत्ति के लालच में एक शख्स ने पहले धोखे से अपनी उम्र कम बताकर 16 साल छोटी लड़की से शादी की और शादी होते ही उसने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया।
लुधियाना: संपत्ति के लालच में एक शख्स ने पहले धोखे से अपनी उम्र कम बताकर 16 साल छोटी लड़की से शादी की और शादी होते ही उसने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। उसने लड़की को प्रॉपर्टी बेचकर पैसे देने के लिए मजबूर करने के लिए उसे पीटना शुरू कर दिया। उसने गर्भावस्था के दौरान भी लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके कारण बच्चा मृत पैदा हुआ।
इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता गुरजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी 2018 में दुगरी निवासी अमरदीप सिंह से हुई थी। अमर ने उस वक्त बताया था कि उनका जन्म 1979 में हुआ था। उसने आरोप लगाया कि शादी के 1 महीने बाद ही अमर ने प्रॉपर्टी के लिए उसे पीटना शुरू कर दिया।
उसने 2 साल तक परिवार को कुछ नहीं बताया। जब वह गर्भवती हो गई तो अमरदीप ने कहा कि वह तुम्हें और तुम्हारे बच्चे को नहीं रख सकता और उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। गुरजीत ने उसकी बात नहीं मानी और अपने माता-पिता के घर रोपड़ चली गई। कुछ देर बाद पंचायत बैठी और पति उसे अपने साथ ले गया। लेकिन उसने फिर भी अपनी हरकतें बंद नहीं की और उसके साथ मारपीट की। गुरजीत ने जब बच्चे को जन्म दिया तो बच्चा मृत पैदा हुआ।
फर्जी कागजात बनवाकर उम्र छिपाई
महिला का आरोप है कि उसे पिछले साल पता चला कि उसके पति का जन्म 1970 में हुआ था, जबकि शादी के वक्त उसने बताया था कि उसका जन्म 1979 में हुआ था। इस हिसाब से वह उनसे 16 साल बड़े हैं। पीड़िता ने कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और पति के दस्तावेजों की जांच कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी के लालच में उन्होंने कम उम्र में शादी की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अमरदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।