एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

15 साल पहले परिवार से जुदा हुई लड़की अपनों को देख रोने लगी, हरियाणा के इस शहर में मिली

हरियाणा के सोनीपत में रह रही महाराष्ट की लड़की को हरियाणा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 15 साल साल बाद अपने परिवार से मिलवाया है। 22 वर्षीय नेहा सोनीपत के बालग्राम आश्रम में रह रही थी। जो 7 साल की उम्र में महाराष्ट्र से लापता हो गई थी।

जानकारी के अनुसार आश्रम में रह रही नेहा ने ASI राजेश कुमार से अपने परिवार को खोजने की गुजारिश की थी। नेहा ने पुलिस को अपने घर के आसपास की कुछ जानकारी दी, जिससे उसके परिवार का सुराग मिला। पुलिस को जांच में पता चला कि नेहा की गुमशुदगी की रिपोर्ट 2010 में महाराष्ट्र के वर्धा जिले में दर्ज की गई थी। गुम होने के बाद नेहा 2012 में पानीपत पहुंची और फिर सोनीपत के सरकारी आश्रम में रहने लगी।

पुलिस परिवार से संपर्क कर वीडियो कॉल से नेहा को दिखाया। देखकर परिवार ने उसे पहचान लिया। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की निगरानी में उसे परिजनों को सौंप दिया गया। इस मौके पर परिवार व नेहा दोनों की आंखों में खुशी के आंसु थे। बता दें कि नेहा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

पुलिस की अपील

वहीं हरियाणा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का आधार कार्ड जरूर बनवाएं और समय-समय पर अपडेट करते रहें, ताकि किसी भी अनहोनी स्थिति में उनकी पहचान हो सके।

Related Articles

Back to top button