पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 21 मार्च 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 21 मार्च 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 21 मार्च 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 28:26 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 25:46 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* विष्टि – 15:41 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* सिद्धि – 18:40 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 06:24
*🌄सूर्यास्त-* 18:32
*🌙चन्द्रोदय-* 25:03
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 25:46 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:04 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 10:57 से 12:28
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 चैत्र बदी सप्तमी 28:26 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , शीतला सप्तमी व्रत / पूजन (बास्योड़ा) , भानु सप्तमी , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 25:46 तक , विघ्नकारक भद्रा 15:35 तक , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , मेला शीतलामाता (कुराली , पं.) , श्री प्रेमभाया महोत्सव , मेला शील की डूंगरी (चाकसू) , विश्व सैन्य दिवस (कन्फर्म नहीं) , विश्व वन दिवस ( World Planting Day) , विश्व कविता दिवस , विश्व कठपुतली दिवस , नस्लीय / रंग भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Elimination of Racial Discrimination) , अन्तर्राष्ट्रीय नौरोज़ दिवस (International Nowruz Day) , World Down Syndrome Day व खगोलीय घटना में सूर्य भूमध्य रेखा पर होने से दिन और रात बराबर होंगे।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 चैत्र बदी अष्टमी 29:26 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री शीतलाष्टमी / कालाष्टमी व्रत।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अधीत्यापि हि यो वेदान्*
*न्यायविद्भ्यः प्रयच्छति।*
*गुरुकर्म – प्रशंसी तु*
*सोऽपि स्वर्गे महीयते ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ७५
*अर्थात् 👉*
_जो वेदों का अध्ययन करके न्यायपरायण शिष्यों को विद्यादान करता है तथा गुरु के कर्मों की प्रशंसा करने वाला है, वह भी स्वर्गलोक में प्रतिष्ठित होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*21 मार्च 2025 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके पास ख़ुद के लिए समय कम मिलेगा। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा कम ले पाएंगे। वरिष्ठ से आपको कोई तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। अच्छी सेहत के लिए आराम , पैदल सैर , योगा , प्राणायाम अवश्य करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगख । शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। व्यस्त रहेंगे। मित्र से वार्तालाप सकारात्मक रहेगा। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*21 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1349 – जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में तीन हजार यहूदियों का कत्ल कर दिया गया।
1413 – हेनरी पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
1791 – अंग्रेजों की सेना ने टीपू सुल्तान को पराजित कर तत्कालीन बंगलौर पर कब्जा किया।
1804 – नेपोलियन ने फ्रांस की नागरिक संहिता को अपनाया।
1836 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।
1844 – बहाई कैलेंडर की शुरुआत की गई।
1857 – जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब 170000 लोगों की मौत हो गई।
1858 – प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सैनिकों ने लखनऊ में आत्मसमर्पण किया।
1887 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1907 – अमेरिका ने होंडुरास पर हमला किया।
1935 – फारसी भाषा वाले देश फारस का नाम बदलकर ईरान किया गया।
1943 – हिटलर पर जानलेवा हमला विफल।
1954 – पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सिर्फ 5 पुरस्कार रखे गए थे, जिसमें दो बीघा जमीन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इस फिल्म के निर्देशक बिमल रॉय को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा) और इसी फिल्म के लिए नौशाद को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिला।
1958 – सोवियत संघ ने वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
1960 – दक्षिण अफ्रीका के शहर शार्पविल में गोरी पुलिस ने रंगभेद के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कालों के एक समूह पर गोलियां बरसा कर 69 लोगों को मार डाला।
1971 – भारतीय क्रिकेटर सुनिल गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।
1975 – तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की। जो 21 मार्च 1977 तक लगी रही।
1975 – इथोपिया में तीन हजार साल बाद राजतंत्र समाप्त।
1979 – मिस्र की संसद ने इजरायल के साथ शांति समझौते पर सहमति जताई।
2000 – ताइवान की संसद ने चीन के साथ सीधे तौर पर व्यापार और परिवहन पर पिछले 50 सालों से चले आ रहे प्रतिबंध को समाप्त किया।
2000 – गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2006 – रूस और चीन ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किये।
2008 – मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर को ‘जेडी पावर एण्ड एसोसिएटेड फाऊंडर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
2008 – वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नये साक्ष्य प्राप्त किये।
2019 – जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी ढेर।
2019 – हरियाणा के हिसार जिले में 50 घंटे बाद 60 फीट गहरे बोरवेल से बाहर निकाला गया 15 माह का नदीम व पानीपत में शुरू हुआ एक करोड़ का इनामी दंगल (21 से 23 मार्च) ।
2019 – इराक में तिगरिस नदी में नाव के पलट जाने से 55 लोगों के मरने की आशंका।
2019 – भारत ने अबूधाबी में सम्पन्न रहे विशेष ओलिम्पिक खेलों में 85 स्वर्ण समेत 368 पदक जीते।
2020 – विश्व स्वास्थ्य़ संगठन के अनुसार दुनियाभर में 2 लाख 75 हजार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि 11 हजार लोगों की मृत्यु हो चुकी व ब्रिटेन में आज से पूर्ण लॉकडाउऩ शुरू हुआ।
2020 – अमेरिका में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने कोरोना वायरस के पहले रैपिड टेस्ट को मंजूरी दी।
2021 – ऑस्ट्रेलिया में सरकार ने न्यू साऊथ वेल्स के एक बड़े हिस्से में भारी वर्षा जारी रहने से प्राकृतिक आपदा की घोषणा की।
2022 – एन बीरेन सिंह ने इंंफाल में लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2022 – चीन में बोइंग 737 विमान क्रैश हुआ जिसमें 133 लोग सवार थे।
2022 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर बैठक की।
2023 – राजस्थान के उदयपुर में जी20 सतत वित्त कार्य समूह की बैठक में शून्य कार्बन विकास पर गोलमेज चर्चा हुई।
2023 – भारत और जॉर्डन के बीच रक्षा सहयोग पर दूसरी परामर्शदात्री बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।
2023 – उत्तर भारत, दिल्ली-NCR , चीन , पाकिस्तान सहित अफगानिस्तान में सेंटर रहा 6.6 तीव्रता भूकंप आया।
2023 – अजमेर में 30 फीट ऊंचा झूला गिरने से 7 बच्चों समेत 15 घायल हुए।
2024 – भारत ने हैती से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन इंद्रावती शुरू कर 12 भारतीयों को सुरक्षित निकाला।
*21 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1887 – मानवेन्द्र नाथ राय – वर्तमान शताब्दी के भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक।
1906 – थाई सिल्क उद्योग को बचाने वाले अमेरिकी कारोबारी जिम थॉमसन का जन्म हुआ।
1912 – ख़्वाजा खुर्शीद अनवर – प्रसिद्ध संगीतकार थे।
1916 – प्रख्यात शहनाई वादक बिसमिल्लाह खान का जन्म बिहार के डुमरांव में हुआ।
1923 – नटराज रामकृष्ण – भारत के एक नृत्य गुरु थे।
1925 – पीटर ब्रुक – अंग्रेज़ नाटक निर्देशक हैं।
1934 – बूटा सिंह – कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता तथा भूतपूर्व गृहमंत्री थे।
1955 – जेयर बोलसोनारो – ब्राज़ील के 38वें राष्ट्रपति ।
1978 – रानी मुखर्जी, भारतीय अभिनेत्री।
*21 मार्च को हुए निधन👉*
1827 – दौलतराव शिन्दे, महादजी शिन्दे के भाई तुकोजीराव होल्कर का पौत्र था।
1952 – केशव प्रसाद मिश्र – हिन्दी के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।
1999 – ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का निधन।
2003 – शिवानी, प्रसिद्ध उपन्यासकार।
2009 – मेजर मोहित शर्मा – भारतीय सेन्य अधिकारी थे, जिन्हें मरणोपरांत ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया था।
2021 – महान फ़िल्म निर्देशक, लेखक, नाटककार सागर सरहदी का 87-88 साल की उम्र में रात को निधन हुआ।
2021 – नवल एल सादावी – मिस्र की एक नारीवादी लेखिका, कार्यकर्ता, चिकित्सक और मनोचिकित्सक थीं।
2022 – माली के पूर्व प्रधान मंत्री, सौमेलो बौबे माईगा का बीमारी के कारण निधन हुआ।
2023 – विलियम जॉन बेल एक स्कॉटिश फुटबॉल खिलाड़ी और मैनेजर (85) का निधन हुआ।
2023 – महात्मा गांधी की पोती उषा गोकानी का 89 साल की उम्र में निधन हुआ।
2024 – चिलियन फुटबॉल खिलाड़ी ओर्लैंडो अरावेना (81) का निधन हुआ।
*21 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 मेला शीतलामाता (कुराली , पं.)।
🔅 श्री प्रेमभाया महोत्सव।
🔅 मेला शील की डूंगरी (चाकसू)।
🔅 विश्व सैन्य दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 विश्व वन दिवस ( World Planting Day)।
🔅 विश्व कविता दिवस।
🔅 विश्व कठपुतली दिवस।
🔅 नस्लीय / रंग भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Elimination of Racial Discrimination)।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय नौरोज़ दिवस (International Nowruz Day)।
🔅 खगोलीय घटना में सूर्य भूमध्य रेखा पर होने से दिन और रात बराबर होंगे।
🔅 World Down Syndrome Day.
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*