पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 03 दिसम्बर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 03 दिसम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 03 दिसम्बर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 03 दिसम्बर 2025*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 12:27 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* भरणी – 18:00 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* तैतिल – 12:27 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* परिघ – 16:57 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 06:57
*🌄सूर्यास्त-* 17:23
*🌙चन्द्रोदय-* 15:43
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 23:14 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:10 से 13:28
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी त्रयोदशी 12:27 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , शिव चतुर्दशी व्रत (निराहार) , पिशाचमोचन श्राद्ध , श्री कपर्दीश्वर यात्रा /दर्शन / पूजन (काशी) , श्री विमलतीर्थ यात्रा , भरणी दीपम् (द.भा.) , कृतिका दीपम् (द.भा.) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 18:00 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 18:00 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , कुंभलगढ़ महोत्सव पूर्ण , दादा धूनीवाले का निर्वाण दिवस (मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी) , कवि श्री कनकदास जयन्ती , श्री राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती , श्री खुदीराम बोस जयन्ती , लांस नायक अल्बर्ट एक्का (लब्ध परमवीर चक्र) शहीदी दिवस , श्री देवानंद स्मृति दिवस , मेजर ध्यानचंद स्मृति दिवस , भौपाल गैस त्रासदी दिवस , विश्व दिव्यांग दिवस , राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस व सेंट फ्राँसिस जेवियर पुण्यतिथि (सेंट फ्राँसिस जेवियर फीस्ट , गोवा)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी 08:39 तक पश्चात् पूर्णिमा 28:45 तक , पूर्णिमा तिथि का क्षय , श्री सत्यनारायण व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 14:54 तक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*जरा रूपं हरति धैर्यमाशा*
*मृत्युः प्राणान् धर्मचर्यामसूया।*
*कामो ह्रियं वृत्तमनार्यसेवा*
*क्रोधः श्रियं सर्वमेवाभिमानः ॥*
*भावार्थ👉*
_बुढ़ापा सुंदरता का नाश कर देता है, उम्मीद धीरज का, ईर्ष्या धर्म -निष्ठा का, काम लाज-शर्म का, दुर्जनों का साथ सदाचार का, क्रोध धन का तथा अहंकार सभी का नाश कर देता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*03 नवम्बर 2025 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन आनंदित रहेगा। जो लोग कपड़े का बिजनेस करते है आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। लम्बे समय से चली आ रही स्वास्थ संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आपको कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी। व्यस्त रहने से थकान महसूस हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा तथा आप चिंतामुक्त रहेंगे। जो लोग जूतों का बिजनेस करते है उनके बिज़नेस का विस्तार हो सकता है। जो छात्र कॉमर्स फील्ड से है उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके शिक्षक भी आपसे खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आर्थिक लाभ होने की ज्यादा संभावना है। सारी परेशानिया दूर होंगी, परिवार के साथ समय बिता सकते है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आर्थिक लाभ होने के योग बनते दिख रहे है, किसी नयी डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। घर के कार्यों में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के शिक्षकों को पदोन्नति भी मिल सकती है। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग वाहन खरीदना चाहते है उनके लिए दिन उत्तम है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग लोहे का बिज़नेस करते है उनके व्यापार का विस्तार होगा। आपके स्वास्थ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बदलते मौसम का ध्यान रखने की जरुरत है। मुश्किलों का अंत होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा कर लेंगे। जो लोग वकालत कर रहे है उनको कोई बड़ा केस मिल सकता है। आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। महिलाओें के घर के काम समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे उन्हे राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी के बीच में बोलने से बचना होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। प्रेमियों के लिये दिन रिश्तों में मिठास दिलाने वाला रहेगा। साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते है। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है किसी अच्छी जमीन में पैसा लगा सकते है जिससे उन्हें लाभ होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़े लेन-देन करने से बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देनें से बचें। छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पढ़ाई में मन लगेगा। कुल मिलकर आपका दिन सुखमय रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग थियेटर और फिल्म लाइन में काम करते है आज उन्हें नई उपलब्धियाँ प्राप्त हो सकती हैं। विवाह योग्य पुरुषों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आपको कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनको उच्च अधिकारी से तारीफ मिलेगी और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। बच्चों के साथ शाम को खेलने में थोड़ा समय बिता सकते हैं।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। हर किसी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। जो लोग वकील है आपको किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग जमीन खरीदना चाहते है उन्हें आज फायदे का सौदा मिल सकता है। घर पर कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक स्थित्ति पहले से बेहतर होंगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवन में आपको नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर है। उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं समाज में उन्हें प्रसद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़ी म्युजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो दिन बहुत बढ़िया है, सफलता प्राप्त होगी। सेहत बढिया रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। पूरे दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे है, ऑफिस में उन्हें सहयोगियों की मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। लवमेट के लिए दिन काफी अच्छा है। जो युवक नौकरी की तलाश कर रहें हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपको किसी से उपहार मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं आपके विचारों का सम्मान होगा, आपकी लेखनी की तारीफ हर जगह होगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद रहेगा। किसी अपने के बारे में चिंता सताएगी। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। समाजिक संगठन से जुड़े लोगों को समाज में उनका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हर काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार की प्राप्ति के रास्ते साफ होंगे। पेट से सम्बंधित वेदना से बचें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*3 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1790 – लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।
1796 – बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।
1824 – अंग्रेज़ों ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।
1828 – एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।
1829 – वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी (कन्फर्म कर लें )।
1910 – फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।
1912 – तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।
1948 – पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की माैत हुई।
1959 – भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1967 – भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।
1967 – इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।
1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
1975 – लाओस गणराज्य घोषित।
1984 – भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
1989 – रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
1994 – ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
1999 – चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।
2000 – विसिट फ़ॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित ।
2000 – आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।
2001 – गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट।
2002 – यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।
2004 – पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय में मोनिका की अर्जी खारिज।
2004 – ईराक में पुलिस थानों पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत।
2004 – भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।
2008 – मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
2012 – फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।
2019 – संसद में दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव (केंद्र शासित प्रदेशों का विलय) विधेयक, 2019 पारित।
2019 – भारत बायोटेक इंटरनेशनल कंपनी ने रोटावायरस वैक्सीन का नया संस्करण रोटावैक-5डी लॉन्च किया।
2019 – सूडान की फैक्ट्री में एलपीजी ब्लास्ट, 18 भारतीयों समेत 23 लोगों की मौत और 130 से अधिक घायल हो गए।
2020 – भारत और अमरीका ने बौद्धिक संपदा अधिकार के क्षेत्र में परस्पर सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2020 – संयुक्त राष्ट्र महासभा का दो दिन का विशेष अधिवेशन शुरू हुआ।
2021 – तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं की जबरन शादी पर रोक लगाई।
2022 – राष्ट्रपति ने वर्ष 2021 और 2022 के लिये राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये।
2022 – बंगलुरु में वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी और खनन क्षेत्र में अवसरों पर निवेशक सम्मेलन आयोजित किया गया।
2023 – इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर स्थित माउंट मारापी ज्वालामुखी विस्फोट के कारण 3 किमी ऊपर हवा में विस्फोट हुआ, जिससे 23 लोगों की मौत हो गई।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।
2024 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तीन नए आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन को राष्ट्र को समर्पित किया।
*3 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1509 – कर्नाटक में प्रसिद्ध कन्नड़ संत कवि और संगीतकार कनकदास।
1882 – नंदलालबोस – भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार ।
1884 – राजेन्द्र प्रसाद – भारत के प्रथम राष्ट्रपति ।
1888 – रमेश चन्द्र मजूमदार, प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार।
1889 – खुदीराम बोस – स्वतंत्रता सेनानी ।
1903 – यशपाल – हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक ।
1913 – शिवनारायण श्रीवास्तव – हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।
1937 – विनोद बिहारी वर्मा – भारतीय भाषाविद।
1957 – रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।
1973 – अरूप बसक – भारत की राष्ट्रीय टेबल टेनिस टीम के कोच।
1982 – मिताली राज – टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला ।
*3 दिसंबर को हुए निधन👉*
1971- लांस नायक अल्बर्ट एक्का, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1979 – मेजर ध्यानचंद- भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी।
1982 – विष्णु डे – एक बांग्ला साहित्यकार ( ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित )।
1999 – विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन ।
2011- देव आनंद – फ़िल्म अभिनेता और निर्माता।
2016 -बेकल उत्साही का वास्तविक नाम शफ़ी खाँ लोदी था।वे एक कवि, लेखक और राजीनीतिज्ञ थे।
2020 – मसाला किंग कहे जाने वाले MDH के मालिक धर्मपाल गुलाटी का हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी क्लाउड हम्फ़्रे (77) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच सोनी हॉलैंड (84) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई संगीतकार माइल्स गुडविन (75) का निधन हुआ।
2024 – रोमानियाई रोइंग कॉक्स एकातेरिना ओन्सिया (70) का निधन हुआ।
*3 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 कुंभलगढ़ महोत्सव पूर्ण।
🌟 दादा धूनीवाले का निर्वाण दिवस (मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी)।
🌟 कवि श्री कनकदास जयन्ती।
🌟 श्री राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती।
🌟 श्री खुदीराम बोस जयन्ती।
🌟 लांस नायक अल्बर्ट एक्का (लब्ध परमवीर चक्र) शहीदी दिवस।
🌟 श्री देवानंद स्मृति दिवस।
🌟 मेजर ध्यानचंद स्मृति दिवस।
🌟 भौपाल गैस त्रासदी दिवस।
🌟 विश्व दिव्यांग दिवस।
🌟 राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस।
🌟 सेंट फ्राँसिस जेवियर पुण्यतिथि (सेंट फ्राँसिस जेवियर फीस्ट , गोवा)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

