हरियाणा

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का समापन: CM नायब सैनी ने किया दीपदान और ब्रह्म सरोवर पर महाआरती

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन समारोह पर सनिहित सरोवर पर दीपोत्सव कार्यक्रम में दीपदान किया. उसके बाद कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर की संध्याकाल महाआरती में भी भाग लिया. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी देश व प्रदेशवासियों को गीता जयंती महोत्सव की शुभकामनाएं दी.

गीता जयंती समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज 15 नवंबर को किया गया था. अबकी बार गीता जयंती महोत्सव 21 दिन तक मनाया जा रहा है. इस महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन समारोह हुआ है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 25 नवंबर को गीता जयंती महोत्सव में पहुंचे थे. मन की बात कार्यक्रम और अपनी जनसभा में भी उन्होंने कुरुक्षेत्र का जिक्र किया.

6 देश में हो चुके कार्यक्रम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में गीता जयंती महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान मिली है. अब विदेशों में भी अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम होते हैं. इन 11 वर्षों में 6 देश में गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम हुए हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बंगाल सहित देश के कोने-कोने में गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा, क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ने दुनिया के लिए गीता का संदेश दिया है.

सीएम नायब सैनी ने दी शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज कुरूक्षेत्र हम सबके ही नहीं, अपितू सारी दुनिया के लिए गौरव का दिन है. भगवान श्री कृष्ण ने हमें गीता के उपदेश दिए हैं. जिसके चलते हम गीता महोत्सव बहुत ही खुशी व हर्षोउल्लास के साथ मना रहे हैं. भगवान कृष्ण की गीता से आपका जीवन अलौकिक एवं विकसित होगा.

Related Articles

Back to top button