राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 27 नवम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 27 नवम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 27 नवम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 27 नवम्बर 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 24:31 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 14:32 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* गर – 12:22 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* ध्रुव – 12:08 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 06:52
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 12:15
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 14:07 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:47 से 12:29
*🤖राहुकाल-* 13:27 से 14:46
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी सप्तमी 24:31 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , मित्र (विष्णु) सप्तमी , भानु (सूर्य) सप्तमी , नन्दा /भद्रा सप्तमी , पंचक 14:07 से , विघ्नकारक भद्रा 24:31 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , संत श्री जिन तरण तारण महाराज जी जयन्ती (577वीं , मार्गशीर्ष सुदी सप्तमी) ,भक्त नरसिंह मेहता जयन्ती , श्री हरिवंश राय बच्चन जयन्ती , श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह पुण्यतिथि / स्मृति दिवस , राष्ट्रीय अंगदान दिवस (16वाँ ,भारत)।_*
*_🔅 कल शुक्रवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी अष्टमी 24:17 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री दुर्गाष्टमी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यादृशैः   संनिविशते*
*यादृशांश्चोपसेवते ।*
*यादृगिच्छेच्च भवितुं*
*तादृग् भवति पूरुषः।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३६-१३
*अर्थात्👉*
_मनुष्य जैसे लोगों के साथ रहता है, जैसे लोगों की सेवा करता है और जैसा होना चाहता है, वैसा ही हो जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*27 नवम्बर 2025 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों को सही करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव भी लाने की आवश्यकता है। ऑफिस या घर में कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)
आज स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना कार्य रूप में परिणित होने की संभावना है। आपका संतुलित व्यवहार आपको शुभ और अशुभ प्रत्येक परिस्थितियों में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का समय अनुकूल है ।व्यवसायिक स्थितियां और भी बेहतर हो रही हैं। लेकिन अभी कहीं भी पैसा निवेश ना करें, क्योंकि धोखाधड़ी में फंसने की आशंका है। परंतु कार्यस्थल में उत्पादन क्षमता में कोई कमीं नहीं आएगी। ऑफिस के स्टाफ में किसी तरह की राजनीति चल सकती है, सावधान रहें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भावनाओं की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। तथा घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग मिलेगा। बच्चे की किलकारी से संबंधित शुभ सूचना भी मिल सकती है। साथ ही किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए भी समय उचित है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपकी व्यवसायिक परेशानी हल होगी। परंतु अपने ऑफिस या दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर रखें, उनकी मिलीभगत से कुछ नुकसान हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी फैसले स्वयं ही लें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके लिए बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें। आज आप अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का भी संकल्प करें। विद्यार्थियों के कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भविष्य संबंधी किसी महत्वपूर्ण कार्य की रूपरेखा भी बनेगी। आय के मार्ग अभी मंद ही रहेंगे। परंतु वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा। कार्य संबंधी कोई लाभदायक यात्रा होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। आज कोई भूमि खरीद-फरोख्त संबंधी काफी काम संपन्न हो सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका योगदान आपको मानसिक सुकून प्रदान करेगा और मान-सम्मान भी बढ़ाएगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
इस समय पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। व्यापार को विस्तृत करने संबंधी योजनाएं भी बनेगी। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। परंतु धैर्य पूर्वक कार्य संपन्न करने से आपको कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज पिछली कुछ कमियों से सीखकर अपनी दिनचर्या में और बेहतर सुधार लाने की कोशिश करेंगे। जिसमें आप कामयाब भी रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करना आप में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। इस समय रुके हुए काम पूरा करने का उचित समय है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। परंतु इस समय अचानक ही कुछ खर्चों की स्थितियां सामने आएंगी। आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी और सतर्कता बरतें। सहकर्मियों के सहयोग से आप किसी महत्वपूर्ण आर्डर को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धर्म और अध्यात्म के प्रति आस्था रहेगी। आपका प्रभावशाली तथा सकारात्मक व्यक्तित्व दूसरों के लिए उदाहरण बनेगा। यही स्वभाव आपके कार्य को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने में भी मदद करेगा। युवा वर्ग भी गंभीरता से अपने जीवन के मूल्यों को समझेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*27 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1001 – हिंदू शासक जयपाल को आक्रमणकारी महमूद गजनी ने हराया।
1095 – पोप अर्बन द्वितीय ने पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया।
1237 – रोमन सम्राट फ्रेडरिक द्वितीय ने कोर्तेनुओवा के युद्ध में लोंबार्डियन लीग को हराया।
1703 – पहला एडीस्टोन लाईटहाउस 1703 के महान तूफान में नष्ट हो गया।
1795 – पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।
1807 – पुर्तग़ाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।
1815 – पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया।
1838 – पेस्ट्री युद्ध में फ़्रैंक बलों द्वारा मेक्सिको पर आक्रमण किया गया।
1870 – पहली बार फोटोग्राफर लैडिसलॉस वीनेक ने प्राग में गिरते उल्कापिंडों का चित्र लिया (26 नवम्बर 1885 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
1895 – अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार नोबेल पुरस्कार की शुरुआत हुई।
1912 – अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1932 – पोलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1941 – जर्मनी और सोवियत संघ के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान टैंक लड़ाई हुई। इसमें जर्मनी की पराजय होने के बाद लड़ाई बंद हुई।
1949 – जबलपुर के निवासियों ने चंदा इकट्ठा करके नगरपालिका प्रांगण में सुभद्रा कुमारी चौहान जी की आदमकद प्रतिमा लगवाई जिसका अनावरण कवयित्री और उनकी बचपन की सहेली महादेवी वर्मा ने किया।
1966 – उरुग्वे ने संविधान अपनाया।
1967 – फ़्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल ने फिर दोहराया कि वह ब्रिटेन की सामूहिक बाज़ार की कोशिशों का विरोध करेंगे।
1971 – सोवियत रूस के ‘मार्स  यान द्वारा ऑर्बिटर’  मंगल ग्रह पर उतारा गया (दिनांक अलग हो सकता है)।
1975 – गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक रॉस मैक्विर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
1984 – भारत में ब्रिटेन के उप-उच्चायुक्त पर्सी नॉरिस की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
1995 – मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो ‘मिस वर्ल्ड’ 1995 चुनी गईं।
1999 – हेलेन क्लार्क न्यूजीलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2000 – फ्लोरिडा में डाले गये मतों की गिनती में जार्ज बुश 537 मतों से जीते, फ्लोरिडा में जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर जार्ज बुश जूनियर का दावा।
2002 – बेलारूस के प्रधानमंत्री जेनेदी वी नोवित्सकी भारत यात्रा पर नयी दिल्ली आये।
2004 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2007 – पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने अपने सैनिक साथियों से विदाई ली।
2008- छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना।
2008 – केन्द्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के जजों के वेतन में तीन गुना बढ़ोत्तरी को हरी झण्डी दी।
2014 – आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज का बाउंसर से घायल होने के बाद मौत हुई।
2019 – देश का आधुनिकतम भू-पर्यवेक्षी उपग्रह कार्टोसैट-थ्री ध्रवीय कक्षा में सफलतापूर्वक भेजा गया; अमरीका के 13 नैनो सैटलाइट भी साथ में भेजे गए।
2019 – बंगलादेश में विशेष ट्रायब्यूनल ने 2016 के कैफे आतंकी हमले के सात दोषियों को मौत की सजा सुनाई।
2019 – संयुक्‍त अरब अमारात के राष्‍ट्रपति शेख खलीफा बिन – जाएद – अल – नाहयान ने छह सौ 62 कैदियों को रिहा करने के आदेश दिए।
2020 – भारत और वियतनाम के रक्षा मंत्रियों के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए द्विपक्षीय स्तर की बातचीत हुई।
2020 – भारत और संयुक्त अरब अमारात ने व्‍यापक रणनीतिक, साझेदारी की समीक्षा की।
2020 – कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने ‘quarantine’ शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर 2020 का नाम दिया।
2021 – भारतीय नौसेना अकादमी में एक शानदार पासिंग आउट परेड (पीओपी) का आयोजन हुआ।
2021 – भारत, मालदीव और श्रीलंका की प्रमुख समुद्री सुरक्षा एजेंसियों के बीच पहला ‘कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) केंद्रित ऑपरेशन’ (27 और 28 नवंबर 2021) का आयोजन शुरु हुआ।
2022 – महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर पुल टूटने से 60 फीट की ऊंचाई से गिरे 20 लोग, 8 की हालत गंभीर बनी।
2022 – उड़नपरी पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष बनीं, 95 साल में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
2022 – इंडो-पैसिफिक रीजन में फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री ने INS विक्रांत पर दौरा किया।
2023 – 54वें इफ्फी में लता मंगेशकर मेमोरियल टॉक का आरंभ हुआ।
2023 – इसराइल और हमास के युद्धविराम को दो दिन बढ़ाने पर सहमति बनी।
2023 – हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव पाली का आठवीं कक्षा का छात्र मंयक केबीसी जूनियर में उत्तर भारत का पहला करोड़पति बना।
2024 – केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अभियान “बाल विवाह मुक्त भारत” का शुभारंभ किया।

*27 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1817 – जर्मनी के विख्यात इतिहासकार और अध्ययनकर्ता थियोडर मोमसेन का जन्म हुआ।
1881 – काशी प्रसाद जायसवाल – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान।
1888 – गणेश वासुदेव मावलंकर – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे।
1907 – भारत के प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में जन्म हुआ।
1940 – कराटे के महान खिलाड़ी एवं अभिनेता ब्रुस ली का जन्म हुआ।
1942 – मृदुला सिन्हा – गोवा के पूर्व राज्यपाल।
1947 – इस्माइल उमर गुएलेह – जिबूती के राष्ट्रपति (अफ्रीका में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले शासकों में से एक)।
1950 – कुइन ओजा – असम से भारतीय राजनीतिज्ञ।
1952 – बप्पी लाहिड़ी – प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार थे।
1975 – सुचित्रा कृष्णमूर्ति एक भारतीय अभिनेत्री, लेखिका, चित्रकार व गायक।
1981 – दिव्या खोसला कुमार एक भारतीय अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक।
1985 – आशका गोरडिया – एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री।
1986 – टीना दत्ता – एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1989 – समैरा राव एक भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न अभिनेत्री।

*27 नवंबर को हुए निधन👉*

1953 – अमरीका के विख्यात ड्रामा लेखक पूजीन ओ नील का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1976 – गजानन त्र्यंबक माडखोलकर – मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार थे।
1978 – लक्ष्मीबाई केलकर – भारत की प्रख्यात समाज सुधारक थीं।
2002 -शिवमंगल सिंह सुमन- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि।
2008 – विश्वनाथ प्रताप सिंह, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
2011 – सुल्तान ख़ान – भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक।
2018 – मुहम्मद अज़ीज़ भारतीय सिनेमा में पार्श्व गायक थे।
2019 – पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का निधन, लंबे समय से बीमार थे।
2020 – महान बांग्लादेशी अभिनेता, लिबरेशन वॉर फाइटर एली ज़ेकर का निधन हुआ।
2020 – ईरान के दमावंद शहर में शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की आतंकियों ने हत्या कर दी।
2021 – कूबन फ़ैशन डिज़ाइनर एडोल्फ़ो (98) का निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी अभिनेता एडी मेक्का (69) का निधन हुआ।
2022 – इंग्लिश फुटबॉल खिलाड़ी मौरिस नॉर्मन (88) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेत्री फ़्रांसिस स्टर्नहागेन (93) का निधन हुआ।
2023 – ब्राज़ीली फुटबॉल खिलाड़ी वांडरली पैवा (77) का निधन हुआ।
2023 – गुजरात के जाने माने फोटो जर्नालिस्ट पद्म श्री जवेरीलाल महेता (97) का निधन हुआ।
2024 – रोमानियाई टेबल टेनिस खिलाड़ी मारिया एलेक्ज़ैंड्रू (84) का निधन हुआ।

*27 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 संत श्री जिन तरण तारण महाराज जी जयन्ती (577वीं , मार्गशीर्ष सुदी सप्तमी)।
🌟 भक्त नरसिंह मेहता जयन्ती।
🌟 श्री हरिवंश राय बच्चन जयन्ती।
🌟 श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह पुण्यतिथि / स्मृति दिवस।
🌟 राष्ट्रीय अंगदान दिवस (16वाँ ,भारत)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button