राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 25 नवम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 25 नवम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 25 नवम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 25 नवम्बर 2025*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 22:58 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा – 23:58 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* बव. – 10:14 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* गण्ड – 12:49 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:51
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 11:01
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:46 से 12:28
*🤖राहुकाल-* 14:46 से 16:05
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी पंचमी 22:58 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्रीपंचमी , श्री नागपंचमी व्रत (द.भा.) , विवाह पंचमी , सर्वदोषनाशक रवियोग 23:58 से , बुध पूर्व में उदय , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्रीरामजानकी विवाहोत्सव , गुरु श्री तेगबहादुर ज्योति ज्योत / बलिदान दिवस (प्राचीनमतानुसार) , श्री दीपनारायण सिंह जयन्ती , श्री बिप्लब कुमार देब जन्म दिवस , कु. तनुजा भारद्वाज जन्म दिवस , श्री यशवंतराव बलवंतराव चह्वाण स्मृति दिवस , मेजर श्री रामास्वामी परमेस्वरन शहीदी दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित) , विश्व मांसाहार निषेध दिवस व विश्व महिला हिंसा उन्मूलन दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी षष्ठी 24:03 तक पश्चात् सप्तमी शुरू , स्कन्द षष्ठी , मूलक रूपिणी षष्ठी (बंगाल) , श्री अन्नपूर्णा षष्ठी व्रतारम्भ (सांयकालीन षष्ठी में) , श्री मार्तण्डभैरव उत्थापन , श्री राम कलेवा।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा,*
*शास्त्रं तस्य करोति किम्।*
*लोचनाभ्यां विहीनस्य,*
*दर्पणः    किं   करिष्यति ॥*
*अर्थात्👉*
_जिसके पास स्वयं बुद्धि नहीं है, उसका शास्त्र भला क्या कर सकते हैं? आँखों से अन्धे व्यक्ति के लिए भला शीशा क्या कर सकता है?_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*25 नवम्बर 2025 ,  मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। पूरा दिन उत्साह से भरा रहेगा और व्यस्त भी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा इससे रिस्तों में मजबूती बनी रहेगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे खुशनुमा महसूस करेंगे , शाम को दोस्तों या परिवार के साथ समय बीतकर थकान दूर होने का अनुभव करोगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें , सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रूके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमी के लिये दिन बढ़िया है आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिल सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरु करने की भी सोच सकते है। जो भविष्य मे आपके लिए काफी फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगो को आज बढ़ा मुनाफा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिला – जुला रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। खर्चो पर थोड़ा लगाम लगा के रखें। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी। माताजी की सेहत पर ध्यान रखें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ विचार साझा करने पर रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। कामकाज में बढ़ोतरी होगी। किसी अनजान व्यक्ति से अच्छी सलाह मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपना ध्यान पढाई पर केन्द्रित करना पडे़गा। माता आपके मन पसंद का खाना बनायेंगी। जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपका ध्यान पुराने कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है। कार्यालय में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। रूके हुए सारे काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ती मिलेगी। किसी बड़े धन लाभ के योग बन रहे है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। सुबह योग करें , खुद को चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ पिकनिक आदि का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत हो सकती है, दोस्तों के साथ मूवी देखने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है,जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। प्रेमी भी अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*25 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1667- रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में आये विनाशकारी भूकंप में 80 हजार लोग मारे गये।
1744 – आस्ट्रिया की सेना ने पराग्वे के यहूदियों के खिलाफ जान लेवा हमले किये और लूटपाट की।
1758 – ब्रिटेन ने फ्रांस के ड्यूक्वीसन किले पर कब्जा किया।
1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।
1867- अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।
1930 – जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड किये गये।
1936 – जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर।
1937- फ्रांस की राजधानी पेरिस में विश्व मेले का समापन।
1948 – भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।
1949 – स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।
1951 – अमेरिकी प्रान्त अल्बामा में ट्रेन दुघर्टना में 17 लोगों की मौत।
1952 – जार्ज मेनाय आस्ट्रेलियन फुटबाल लीग के अध्यक्ष चुने गये।
1960 – टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
1974 – संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का बर्मा में निधन।
1998 – पाकिस्तान ने अंधेरे में भी प्रहार कर सकने में सक्षम ‘भक्तर शिकन’ नामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2001 – ‘अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद’ (आई.सी.सी.) ने भारत को निलंबन की धमकी दी।
2001 –  बेनजीर भुट्टो नई दिल्ली में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलीं।
2002 – लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित।
2004 – पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के कश्मीर फ़ार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।
2006 – कोलंबो द्वारा भारतीय पंचायती मॉडल का अध्ययन प्रारम्भ।
2007 – पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने लरकाना से अपना पर्चा दाखिल किया।
2008- योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूबालिया ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत का विकास 9% रहने की सम्भावना व्यक्त की।
2008 –  साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित व मालेगाँव के अन्य आरोपियों द्वारा एटीएस पर लगाये गये शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के आरोपों के मद्देनज़र माकोका अदालत ने महाराष्ट्र सरकार से जबाव मांगा।
2008 –  बस्तर ज़िले में नक्सलों के ज़िला पुलिस जवानो को निशाना बनाकर किये गये बारूदी सुरंग हमले में 7 जवान शहीद हुए।
2012 – नाइजीरिया में एक चर्च के पास दो कार बम धमाकों में 11 की मौत, 30 घायल।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद के कैफे में धमाके में 17 मरे, 37 घायल।
2019 – अमरावती को भारत के मानचित्र में आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में शामिल किया गया।
2019 – अमेरिका के टेक्सास स्थित फोर्ट वर्थ चिड़ियाघर और मिसिसिप्पी स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मिलकर दुनिया में पहली बार इन विट्रो फर्टिलाइजेशन यानी आईवीएफ तकनीक से ओलफ मेंढक का जन्म कराया गया।
2020 – पीएम श्री मोदी ने गुरु नानक देव के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया।
2021 – अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने चीन और पाकिस्तान की 16 संस्थाओं सहित कुल 27 विदेशी संस्थाओं तथा लोगों को व्यापार सूची की ब्लैकलिस्ट में डाला।
2021 – रूस के साइबेरिया में कोयला खदान में आग लगने से 52 लोगों की मौत हुई।
2021 – प्रोजेक्ट-75 की चौथी पनडुब्बी ‘आईएनएस वेला’ नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में नौसेना में शामिल की।
2022 – आयुष मंत्रालय और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।
2022 – इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग 2022 (IPRD-2022) का नई दिल्ली में समापन हुआ।
2022 – CSIR-NISCPR ने सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह और झंडा दिवस 2022 मनाया।
2023 – ओडिशा में ट्रक पटलने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, सीमेंट की बोरियों के नीचे दबे।
2023 – कोच्चि विश्वविद्यालय के संगीत कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 4 लोगों की मौत हुई व 64 से ज़्यादा घायल हुए।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु में स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित लड़ाकू विमान तेजस में ऐतिहासिक उड़ान भरी।
2023 – मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना विवादित चुनाव के बीच तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने गए।
2024 – केंद्रीय कैबिनेट ने QR कोड वाले नए PAN कार्ड को दी मंजूरी, योजना का नाम PAN 2.0 है।

*25 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1872 – कृष्णजी प्रभाकर खाडिलकर मराठी साहित्यकार, नाट्याचार्य, पत्रकार तथा लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी थे।
1879 – टी. एल. वासवानी – प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक।
1890 – सुनीति कुमार चटर्जी- भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री।
1890 – राधेश्याम कथावाचक – पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख थे।
1894 – दीप नारायण सिंह – बिहार के पूर्व दूसरे मुख्यमंत्री।
1898 – देवकी बोस- मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार।
1924 – रघुनंदन स्वरूप पाठक – भारत के भूतपूर्व 18वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1926 – रंगनाथ मिश्र – भारत के भूतपूर्व 21वें मुख्य न्यायाधीश रहे थे।
1948 – वीरेन्द्र हेगड़े – भारत के एक परोपकारी पुरुष।
1953 – राधाकृष्ण माथुर – लद्दाख के प्रथम उपराज्यपाल।
1963- अरविन्द कुमार शर्मा- ग्यारहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य।
1969- बिप्लब कुमार देब- त्रिपुरा के राजनीतिज्ञ एवं त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री।
1971 – बिप्लब कुमार देब भारतीय राज्य त्रिपुरा के राजनीतिज्ञ।
1982 – झूलन गोस्वामी- भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर।

*25 नवंबर को हुए निधन👉*

1974 – यू. थांट – बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव थे।
1975 – चन्दूलाल शाह – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक।
1981 – आर. सी. बोराल – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार।
1984- यशवंतराव चव्हाण, भारत के पांचवे उपप्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री।
1987 – मेजर रामास्वामी परमेस्वरन – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
2014 – सितारा देवी – भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना।
2020  – अहमद पटेल भारत के राजनेता तथा राज्य सभा व लोकसभा के पूर्व सदस्य का निधन हुआ।
2020 – डिएगो आर्मैन्ड़ो माराडोना अर्जेन्टीना के एक पूर्व फ़ुटबॉल खिलाड़ी का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी गायिका-गीतकार इरेने कारा (63) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी कॉलेजिएट HOF बेसबॉल कोच और शिक्षक डगलस वाबेके (65) का निधन हुआ।
2023 – द क्रॉफ़्ट ब्रदर्स के नाम से प्रसिद्ध सिड क्रॉफ्ट के भाई मार्टी क्रॉफ्ट (86) का निधन हुआ।
2023 – इंग्लिश फुटबॉल खिलाड़ी टेरी वेनाबल्स (80) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेता पॉप गायक और पशु अधिकार कार्यकर्ता अर्ल होलीमैन (96) का निधन हुआ।

*25 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्रीरामजानकी विवाहोत्सव।
🌟 गुरु श्री तेगबहादुर ज्योति ज्योत / बलिदान दिवस (प्राचीनमतानुसार)।
🌟 श्री दीपनारायण सिंह जयन्ती।
🌟 श्री बिप्लब कुमार देब जन्म दिवस।
🌟 कु. तनुजा भारद्वाज जन्म दिवस।
🌟 श्री यशवंतराव बलवंतराव चह्वाण स्मृति दिवस।
🌟 मेजर श्री रामास्वामी परमेस्वरन शहीदी दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित)।
🌟 विश्व मांसाहार निषेध दिवस।
🌟 विश्व महिला हिंसा उन्मूलन दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button