राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 23 नवम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 23 नवम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 23 नवम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 23 नवम्बर 2025*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 19:26 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* मूल – 19:28 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* गर – 19:26 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* धृति – 12:08 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 06:49
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 09:31
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:46 से 12:28
*🤖राहुकाल-* 16:05 से 17:24
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅 आज रविवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी तृतीया 19:26 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , रम्भा तृतीया व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र 19:28 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 19:28 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 19:28 से , हिजरी जमादि उस्सानी 6 मासारम्भ (मुस्लिम) , राहु (वक्री) शतभिषा नक्षत्र में 11:38 पर , बुध वक्री तुला राशि में 20:08 पर , मुक्तावली व्रत (जैन) , हिजरी जमादि उस्सानी 6 मासारम्भ (मुस्लिम) , “दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , गुरु श्री गोविन्द सिंह जी गुरयाई दिवस (प्राचीनमतानुसार) , श्री नवकृष्ण चौधरी जयन्ती , श्री सत्य सांई बाबा जयन्ती , श्री तरूण गोगोई स्मृति दिवस व भौतिक / जीव / वनस्पति /पुरातत्व विज्ञानी श्री जगदीश चंद्र वसु पुण्य दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी चतुर्थी 21:24 तक पश्चात् पंचमी शुरू , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यस्मै देवाः प्रयच्छन्ति*
*पुरुषाय     पराभवम्  ।*
*बुद्धिं  तस्यापकर्षन्ति*
*सोऽवाचीनानि पश्यति।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-८१
*अर्थात्👉*
_देवतालोग जिसे पराजय देना चाहते हैं, उसकी बुद्धि को पहले ही हर लेते हैं, इससे वह नीच कर्मों पर ही अधिक दृष्टि रखता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*23 नवम्बर 2025 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन अच्छा रहेगा।आज हर काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने का या बात करने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपकी भौतिक सुख – सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सफलता के कई नए मार्ग खुलेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को हारे हुए से महसूस करेंगे लेकिन स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो)
आज रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगें। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी किसी पूरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, साथ ही जल्दबाजी में कोई फैसला भी ना लें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को अपने गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स के छात्र को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको पैसे कमाने के लिये नए उपाय मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। बच्चों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन संयम से बात करने पर बात संभल भी सकती है। नए लोगों से मिलने से आपको फायदा हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगें। बिजनेस के मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।  किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से दिन बेहतर है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती को तुरंत ही पार कर लेंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने के भी योग बन रहे है। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है इसलिए आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए । परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। बाहर का खाने से बचें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*23 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

960 – जर्मनी के नरेश ऑटन प्रथम ने बूहम देश के सैनिकों को पराजित किया और इस देश पर क़ब्ज़ा कर लिया।
1165 – पोप एलेक्जेंडर तृतीय निर्वासन के बाद रोम वापस लौटे।
1705 – निकोलस रोवे का प्ले “युलिसेस” का लंदन में प्रीमियर किया गया।
1723 – कैरोलिना का प्रांत न्यू बर्न के रूप में न्यूबेर्न (शहर बाद में उत्तरी कैरोलिना की राजधानी बना) में शामिल किया गया।
1744 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री जान कार्टरे ने इस्तीफा दिया।
1808 – टूडेला की लड़ाई: फ्रेंच मार्शल लेंस ने एक स्पैनिश सेना को हराया।
1810 – अंग्रेजी अभिनेत्री सारा बूथ ने अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत थिएटर रॉयल, कोवेन्ट गार्डन में की थी।
1848 – महिला मेडिकल शैक्षिक सोसाइटी बोस्टन में स्थापित की गयी।
1863 – पहली बार रंगीन फोटो बनाने की प्रक्रिया के लिए पेटेंट दी गई।
1873 – वियतनाम की राजधानी हनोई पर फ़्रांस के सैनिकों का अधिकार हो गया।
1876 – पोर्फिरियो डीआज़ मेक्सिको के राष्ट्रपति बनाये गए।
1890 – इटली में आम चुनाव हुये।
1892 – लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया। युद्ध में करीब 3000 लोग मारे गये।
1897 – जेएल लव ने पेंसिल छीलने वाले शार्पनर का पेटेंट कराया।
1904 – अमेरिका के सेंट लुईस में तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन।
1909 – राइट बंधुओं ने विमानों के उत्पादन के लिए 10 लाख डॉलर की पूंजी से कंपनी की स्थापना की।
1927 – ऑटोमेटेड म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट नाम की कंपनी ने पहला ज्यूक बॉक्स तैयार किया।
1946 – वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग, छह हजार लोगों की मौत।
1971 – चीन यूएन की सुरक्षा परिषद का सदस्य बना।
1980 – इटली में भूकंप के चलते 2600 लोग मारे गए।
1983 – देश में पहली बार नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।
1984 – लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग फंस गए थे।
1996- इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिंद महासागर में जा गिरा. इस विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए।
1997 – साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता निराद सी चौधरी ने अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किये।
2001 – इस्राइल के एक हेलीकाप्टर ने इस्लामी कट्टरपंथी संगठन हमास के प्रमुख सदस्य महमूद अबु हनौद को मार गिराया।
2002 – जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू।
2002 – नाइजीरिया में प्रस्तावित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को लंदन स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया था।
2006 – अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।
2007 – आस्ट्रेलिया में हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत हुई।
2008- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दूसरे चरण में 65% वोट डाले गये।
2009 – फिलीपींन्स में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या।
2011 – लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के चलते यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह को 33 वर्ष के शासन के बाद इस्तीफा देना पड़ा।
2019 – देवेन्द्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2020 – भारतीय नौसेना (आईएन) ने अंडमान सागर में 23 से 25 नवंबर 2020 तक 27वें भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास सिम्बेक्स-20 की मेजबानी की।
2020 – निरस्त्रीकरण एवं अप्रसार मुद्दों पर भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) परामर्श के छठे दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गयी।
2021 – भारत इंडोनेशिया समन्वित गश्ती का सैंतीसवां संस्करण (23 से 24 नवंबर 2021 तक) का अभ्यास आयोजन शुरू हुआ।
2021 – रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने ‘भारत गौरव ट्रेनों’ की शुरुआत करने की घोषणा की।
2021 – सीरिया की सेना के अनुसार, इजरायली लड़ाकू विमानों ने उसके मध्य क्षेत्र में सेना की चौकियों पर हमला किया।
2022 – भारत ने ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि -3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
2022 – यरुशलम में दो बस स्टॉप पर हुए दो बम धमाकों में एक की मौत व 21 अन्य लोग घायल हुए।
2022 – 5.9 की तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से हिला तुर्की, 50 लोग घायल हुए।
2023 – मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव पर प्रधानमंत्री ने 525 रुपये का सिक्का और डाक टिकट जारी किया।
2023 – एसोचैम ने आरईसी को ‘विविधता और समावेश में सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता’ पुरस्कार से सम्मानित किया।
2024 – महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार ने 230 सीटें जीतीं व झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले इंडी अलायंस को बहुमत मिला।

*23 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1897 – नीरद चन्द्र चौधरी – भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान।
1901 – नवकृष्ण चौधरी – ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1914 – कृश्न चन्दर – हिन्दी दशक के प्रमुख यशस्वी कथाकार।
1926 – सत्य साईं बाबा – आध्यात्मिक गुरु ।
1930 – गीता दत्त, प्रसिद्ध भारतीय पा‌र्श्वगायिका।
1962 – ओम बिरला – राजस्थान से एक राजनीतिज्ञ और लोकसभा अध्यक्ष।
1967 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन का जन्म हुआ। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने 2011 में विश्व कप जीता था।

*23 नवंबर को हुए निधन👉*

1890 – नीदरलैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत हुई।
1912 – सखाराम गणेश देउसकर -क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार।
1937 – देश के प्रख्यात भौतिक विज्ञानी, जीवविज्ञानी और पुरातत्वविद् जगदीशचंद्र बसु का निधन हुआ।
1971 – लांस नायक राम उग्र पांडे, एमवीसी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के एक युद्ध नायक थे (पुरस्कार महावीरचक्र सम्मानित)।
1976 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कलाविद आंद्रे मैलरो का निधन हुआ।
1977 – प्रकाशवीर शास्त्री – संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान्।
1990 – रोल्‍ड डाॅल – 20वीं सदी के सबसे महान् लेखकों में शुमार।
2020 – असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (86) का निधन हुआ।
2020 – प्रख्यात रंगकर्मी, अभिनेता और पत्रकार विश्व मोहन बडोला (84) का निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी बेसबॉल प्रबंधक बिल वर्डन (90) का निधन हुआ।
2022 – अंग्रेजी पेशेवर फुटबॉलर और मैनेजर डेविड एडवर्ड जॉनसन (71) का निधन हुआ।
2023 – उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी (96) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई कोच पॉल सेट (76) का निधन हुआ।
2023 – ब्राज़ीली फुटबॉल खिलाड़ी रूबेंस मिनेली (94) का निधन हुआ।
2024 – फ्रांसीसी साइकिल चालक जीन जॉर्डन (82) का निधन हुआ।

*23 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 गुरु श्री गोविन्द सिंह जी गुरयाई दिवस (प्राचीनमतानुसार)।
🌟 श्री नवकृष्ण चौधरी जयन्ती।
🌟 श्री सत्य सांई बाबा जयन्ती।
🌟 श्री तरूण गोगोई स्मृति दिवस व भौतिक / जीव / वनस्पति /पुरातत्व विज्ञानी श्री जगदीश चंद्र वसु पुण्य दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button