राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 22 नवम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 22 नवम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 22 नवम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 22 नवम्बर 2025*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 17:13 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 16:47 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* कौलव – 17:13 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* सुकर्मा – 11:29 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 06:48
*🌄सूर्यास्त-* 17:25
*🌙चन्द्रोदय-* 08:39
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 16:47 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:45 से 12:28
*🤖राहुकाल-* 09:27 से 10:47
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी द्वितीया 17:13 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सूर्य सायन धनु राशि में 07:06 पर , शक मार्गशीर्ष मासारंभ ,  दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , वीरांगना झलकारी जी जयन्ती , भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रखमाबाई राऊत जयन्ती , श्री मुलायम सिंह यादव जयन्ती , शहीद श्री लक्ष्मण नायक जयन्ती , श्री रामनरेश यादव स्मृति दिवस , प्रखर युवा नेत्री ज्योतिर्मयी गांगुली बलिदान दिवस व श्री दुर्गादास राठौड़ पुण्य दिवस।_*
*_🔅 कल रविवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी तृतीया 19:26 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , रम्भा तृतीया व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र 19:28 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*सत्यं रूपं श्रुतं विद्या*
*कौल्यं शीलं बलं धनम्।*
*शौर्यं च चित्रभाष्यं च*
*दशेमे   स्वर्गयोनय :  ।।*
*भावार्थ👉*
_सच्चाई , खूबसूरती , शास्त्रज्ञान , विद्या, उत्तम कुल , शील , पराक्रम , धन , शौर्य , और वाक्पटुता – ये दस गुण स्वर्ग पाने के अर्थात् समस्त ऐश्वर्य पाने के समान हैं, अर्थात इन गुणों से सम्पन्न व्यक्ति यहीं पर स्वर्ग सुख भोग रहा है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 नवम्बर 2025 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने आत्मविश्वास व कार्य क्षमता द्वारा स्थितियों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे और सफलता भी हासिल होगी। जीवनसाथी का मन जीत पाएंगे। घर की जरूरतों को पूरा करने में भी आपका समय व्यतीत होगा। किसी निकट संबंधी से चल रही गलतफहमी भी आज दूर होगी। व्यस्त रहते हुए भी थकान कम हो जाएगी व स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु ,  वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां भी सामान्य ही रहेंगी। रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। आय होने के साथ-साथ खर्चे भी रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। तबीयत में सुधार होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन का अधिकतर समय धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं या कार्यो में व्यतीत होगा। आप मानसिक रूप से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो सकता है। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मान सम्मान में वृद्धि करेगा । मन साफ व पवित्र विचार धारा की और अग्रसर होगा । मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। तथा संपर्क सूत्रों को भी और अधिक मजबूत करें। इस समय व्यापार से संबंधित विज्ञापन करने की आवश्यकता है। प्रभावशाली लोगों की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। सेहत सही रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन उदारवादी रहेगा । जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी पिछली गलतियों से सीखकर अपने वर्तमान को बेहतर बनाएंगे। इस समय अधिकतर कार्य आपके मन मुताबिक तरीके से संपन्न होंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई वाद-विवाद आपसी सूझबूझ से हल हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । धार्मिक कार्यों में प्रवृत्ति बढ़ेगी । कार्यक्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। किसी के हस्तक्षेप द्वारा आपकी योजनाएं व कार्य बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली संबंधी गतिविधियों को किसी के साथ शेयर ना करें। इस समय किसी भी प्रकार की व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। सेहत सही रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी संतुलित दिनचर्या की वजह से अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। मान सम्मान में बढोतरी होगी। विद्यार्थियों को भी इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। तबीयत ठीक रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । नवीन कार्य प्रणाली संबंधी योजनाएं बनेगी तथा सफल भी होंगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी । परिवार का सहयोग मिलेगा । इस समय कोई बड़ा अनुबंध मिलने की संभावना है। दैनिक आय में भी वृद्धि होगी। इस समय शेयर और स्टॉक मार्केट से संबंधित कार्यों में रुचि ना लें। सेहत बढिया रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा । किस्मत का सितारा बुलन्द रहेगा । धर्म-कर्म और अध्यात्म से जुड़े कार्यों में रुचि रहेगी। अगर इस समय पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वह किसी की मध्यस्थता से आसानी से हल होने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल करने से आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । बुजुर्गों का आशीर्वाद फलदायी होगा । जीवनसाथी का सहयोग सफलता दिलाएगा ।व्यवसाय के विस्तार संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। टैक्स संबंधी अपनी फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें।  दूसरों के सुझाव पर भी गंभीरता से विचार करें। सेहत बेहतर रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोहारी व लाभकारी रहेगा । किसी शुभ समाचार के मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों की सलाह व सहयोग आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। घर पर किसी धार्मिक आयोजन की भी योजना बनेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मध्यम सा रहेगा । कोई भी व्यवसायिक डील फाइनल करते समय समझदारी व सूझबूझ की आवश्यकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें तो बेहतर रहेगा।  किसी को पैसा उधार ना दें। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक व सहयोगात्मक रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*22 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1517 – सिकंदर लोधी की मृत्यु के बाद उसका पुत्र इब्राहीम लोदी दिल्ली का शासक बना।
1675 – अंग्रेज राजा चार्ल्स द्वितीय ने संसद को स्थगित किया।
1707 – राजकुमार जोहान विलेम फ्रिसो ने फ्रीसलैंड के वायसराय के रूप में शपथ ली।
1714 – राजा कैरेल XII को स्वीडन लौटने के लिए तुर्की कैद से छोड़ दिया गया।
1718 – वर्जीनिया के गवर्नर सिकंदर स्पॉट्सवुड ने ब्लैकबेर्ड के साथ एनेस्टी समझौते के उल्लंघन का हवाला देते हुए उत्तरी कैरोलिना के लिए एक रॉयल नेवी दल भेजा, जहां वे ब्लैकबेर्ड और ओक्रोकॉक इनलेट में उनके चालक दल से लड़ाई की। ब्लैकबेर्ड कार्रवाई में मारा गया।
1830 – चार्ल्स ग्रे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1842 – अमेरिका में सेंट हेलेंस पर्वत पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
1877 – थॉमस एडिसन ने ग्रामोफ़ोन का आविष्कार किया। इसके लिए उन्होंने 7 वर्ष परिश्रम किया ( 21 नवम्बर 1877 का भी वर्णन मिलता है )।
1905 – ब्रिटिश, इतावली, रूसी, प्रांसीसी और आस्ट्रो-हंगेरियन सेनाओं ने लेसबास पर हमला किया।
1906 – अंतरराष्ट्रीय रेडियो दूरसंचार कोड को अंगीकार किया गया, आपात स्थिति के लिए एसओएस सेवा की शुरुआत हुई।
1920 – ‘हकीम अजमल ख़ान जामिया’ के पहले चांसलर बने।
1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लेबनान स्वतंत्र हुआ।
1963 – अमेरिकी के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की टेक्सास राज्य के डैलस में एक हथियारबंद व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
1967 – संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने फ़िलिस्तीन के बारे में प्रस्ताव 242 पारित किया।
1968 – मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
1971 – भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।
1975 – जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।
1990 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर द्वारा त्यागपत्र की घोषणा।
1992 – असम में बोडो उग्रवादियों द्वारा एक बस पर किये गये बम विस्फोट में 27 लोगों की मौत हुई।
1997 – भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी।
1998 – बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
2000 – पाकिस्तान व ईरान पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध।
2002 – मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में नाइजीरिया में भड़के दंगे में सैंकड़ों लोग मारे गये।
2005 – जर्मनी की सीडीयू पार्टी की एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
2006 – भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ़्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।
2007 – ब्रिटेन में अवैध प्रवासी की समस्या पर काबू पाने के लिए कड़ी घोषणायें की गईं।
2008 – हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया।
2008 – भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपना पद छोड़ने की धमकी दी।
2019 – राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (NIA) ने क्वाड देशों के प्रथम आतंकवाद विरोधी अभ्यास के आयोजन का समाप्न हुआ।
2019 – विश्‍व का सबसे बड़ा इस्‍लामिक सम्‍मेलन- आल्‍मी तब्‍लीगी इज्तिमा मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुरु हुआ।
2020 – जलजीवन मिशन के तहत  मिर्जापुर और सोनभद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
2021 – ऑस्ट्रेलिया ने विदेशी वीजा धारकों को देश में आने की अनुमति दी।
2022 – मलंगो में सोलोमन द्वीप पर 7.0 तीव्रता का भूकम्प आया।
2022 – भारत सरकार ने भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की एयर सुविधा फार्म भरने की अनिवार्यता को खत्म किया।
2022 – भारत-गेबॉन के बीच दिल्‍ली में पहली विदेश मंत्रालय स्‍तरीय वार्ता हुई।
2023 –
2023 – फिनलैंड ने रूस के साथ एक सीमा को छोड़कर बाकी सभी सीमाएँ बंद की।
2023 – दक्षिणपंथी डच लोकलुभावन गीर्ट वाइल्डर्स की फ्रीडम पार्टी ने देश के आम चुनाव में अप्रत्याशित रूप से किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में अधिक सीटें जीतीं।
2023 – भारतीय समुदी क्षेत्र में भारत की सबसे खतरनाक ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
2023 – भारतीय नौसेना के लिए मिसाइल सह गोला बारूद (एमसीए) बार्ज नौका एलएसएएम 9 (यार्ड 77) का अंतरण किया गया।
2024 – छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए।

*22 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1808 – दुनिया की मशहूर ट्रेवल कंपनी थॉमस कुक एंड संस के संस्थापक थॉमस कुक ।
1830 – झलकारी बाई- झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की नियमित सेना में, महिला शाखा ‘दुर्गा दल’ की सेनापति।
1864 – रुक्माबाई – भारत की प्रथम महिला चिकित्सक थीं।
1882 – वालचंद हीराचंद – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक थे।
1892 – मीरा बेन – एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री, जिन्होंने ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया।
1899 – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, लेखक एवं उद्योगपति हरेकृष्ण मेहताब का उडीसा (अब ओडिशा) के बालासोर में जन्म हुआ।
1899 – शहीद लक्ष्मण नायक – वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1901 – विष्णु सहाय पूर्व आयसीएस अधिकारी व केबिनेट सचिव बाद में नागालैण्ड व असम के राज्यपाल के रूप में सेवायें दी।
1913 – लक्ष्मी कांत झा – जिन्हें एल के झा के नाम से जाना जाता था ,भारतीय रिज़र्व बैंक के आठवें गवर्नर थे।
1916 – शांति घोष – वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1939 – मुलायम सिंह यादव –  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1940 – ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी एमवीसी , वीएसएम – एक सम्मानित भारतीय सेना अधिकारी थे (महावीर चक्र सम्मानित)।
1943 – पाकिस्तान के बल्लेबाज मुश्ताक मोहम्मद का गुजरात में जन्म हुआ था। उन्होंने 15 साल 124 दिन की आयु में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया था।
1948 – सरोज खान एक भारतीय कोरियोग्राफर थीं।
1963 – पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग – नौकायन में भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
1967 – बोरिस बेकर, जर्मन टेनिस खिलाड़ी।
1970 – मारवन अट्टापट्टू, श्रीलंकाई क्रिकेटर।
1988 – सुरेश गुप्तारा और ज्योति गुप्तारा, जुड़वां अंग्रेजी लेखक।

*22 नवंबर को हुए निधन👉*

1540 – इटली के राजनीतिज्ञ और इतिहासकार गे शोरडन का 58 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1718 – दुर्गादास, मारवाड़ शासक महाराजा जसवंत सिंह के मंत्री आसकरण राठौड़ के पुत्र थे।
1774 – राबर्ट क्लाइव भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक।
1881 – अहमदुल्लाह – भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
1967- तारा सिंह- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता।
1986 – ब्लेड रनर ऑस्कर पिस्टोरियस का जन्म हुआ।
2016 – राम नरेश यादव- मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
2016 – विवेकी राय – हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
2019 – प्रसिद्ध मराठी पत्रकार नीलकंठ खाडिलकर (86) का मुंबई में निधन।
2019 – बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी की मां और मशहूर अदाकारा, लेखिका शौकत कैफी आजमी निधन।
2020 – स्विस स्‍काई रेसर डोरिस डी अगोस्टिनी (62) का निधन हुआ।
2020 – रग्बी यूनियन प्लेयर रे प्रोसेर (93) का निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाडी डौग जोन्स (64) का निधन हुआ।
2022 – कूबन गिटार वादक पाब्लो मिलानेस (79) का निधन हुआ।
2022 – ब्रिटिश व्यवसायी और राजनीतिज्ञ एडवर्ड केलेट-बोमन (90) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गायिका जीन नाइट (80) का निधन हुआ।
2024 – इतालवी तलवारबाज़ जियानफ्रेंको दल्ला बारबा (67) का निधन हुआ।

*22 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 वीरांगना झलकारी जी जयन्ती।
🌟 भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रखमाबाई राऊत जयन्ती।
🌟 श्री मुलायम सिंह यादव जयन्ती।
🌟 शहीद श्री लक्ष्मण नायक जयन्ती।
🌟 श्री रामनरेश यादव स्मृति दिवस।
🌟 प्रखर युवा नेत्री ज्योतिर्मयी गांगुली बलिदान दिवस।
🌟 श्री दुर्गादास राठौड़ पुण्य दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button