हरियाणा

उत्तमी बाई स्कूल में मेंस्यूरेशन अवेयरनैस वर्कशॉप आयोजित

भिवानी, (ब्यूरो): नया बाजार स्थित श्रीमती उत्तमी बाई आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रोटरी क्लब डाउन टाऊन की तरफ से छात्राओं के लिए मासिक धर्म जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिला चिकित्सक डा. मोनिका गोयल ने छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं व सावधानियों के बारे में बताया। छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन का सही उपयोग उन्हें बदलने का तरीका व सुरक्षित निपटान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मासिक धर्म एक प्राकृतिक क्रिया है इस दौरान होने वाली शारीरिक समस्याओं व बदलाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बेटियां हमारी धरोहर हैं, इसलिए महिलाओं एवं किशोरियों में आत्मविश्वास और आत्म सम्मान बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं के बच्चेदानी में होने वाली कैंसर व उससे बचाव हेतु लगने वाली वैक्सीन के बारे में जानकारी दी। रोटरी क्लब अध्यक्षा सुषमा दीक्षित, सचिव निकिता, असीजा, प्रोजेक्ट चेयरमैन दुर्गा असीजा ने भी छात्राओं को जागरूक किया। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति अध्यक्षा सुक्षा वधवा ने सुषमा दीक्षित का स्वागत किया। विद्यालय प्राचार्या अनीता बासोतिया ने रोटरी क्लब के सदस्यों का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button