दिल्ली

दिल्ली में नवंबर की सबसे ठंडी सुबह, IMD ने बताया आगे का मौसम

दिल्ली में इस बार सर्दी ने समय से पहले ही कड़क अंदाज दिखाना शुरू कर दिया है. राजधानी की सुबह और रातें तेजी से ठंडी होने लगी हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले तीन सालों में नवंबर महीने की सबसे ठंडी सुबह इसी बार रविवार को दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह तापमान सामान्य से काफी कम है और यह साफ संकेत दे रहा है कि ठंड ने दस्तक दे दी है.

तीन साल में सबसे कम न्यूनतम तापमान

साल 2022 में 29 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो सबसे कम था और ठंडा दिन था. इसके बाद साल साल 2023 में नवंबर महीने में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसका रिकॉर्ड इस बार रविवार, 16 नवंबर को टूट गया, जब नवंबर महीने में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया.

एक दशक बाद शीतलहर की घोषणा

2024 में 29 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो उस महीने का सबसे ठंडा दिन रहा. आज, सोमवार को भी दिल्ली का सुबह का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का कहना है कि अगर मंगलवार सुबह भी तापमान इसी स्तर तक गिरा रहा, तो नवंबर महीने में एक दशक बाद पहली बार शीतलहर की घोषणा की जा सकती है.

अगले दो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

सोमवार से राजधानी में कोहरा बढ़ने की भी संभावना है, जिससे सुबह के समय ठंड और विजिबिलिटी दोनों पर असर पड़ेगा. मौसम विभाग की ओर से 18 और 19 नवंबर को सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. इसके साथ ही दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का भी अनुमान जताया गया है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Related Articles

Back to top button