राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 09 नवम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 09 नवम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 09 नवम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 09 नवम्बर 2025*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 25:56 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा – 20:05 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* कौलव – 15:07
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* सिद्ध – 15:01 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 06:38
*🌄सूर्यास्त-* 17:30
*🌙चन्द्रोदय-* 21:06
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 16:09 से 17:30
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को👉 मार्गशीर्ष बदी पंचमी 25:56 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , बुध वक्री 24:31 पर , सूर्य उपासना (सूर्य अर्घ्य, गायत्री जप) विशेष फलदायक , सिद्ध योग (नए कार्य, सौदा, यात्रा, धननिवेश या पूजा-पाठ के आरंभ के लिए श्रेष्ठ) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , बूंदी महोत्सव पूर्ण (मतभेद, कल सोम. को भी) , दीक्षा दिवस (जैन) , श्री सुविधिनाथ जन्मकल्याणक (मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी , मतभेद) , श्री मायानन्द चैतन्य जयंती (कन्फर्म नहीं) , श्री के. आर. नारायणन स्मृति दिवस , श्री हरगोविन्द खुराना स्मृति दिवस , श्री पंचानन माहेश्वरी जयन्ती , राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस / साक्षरता / कानूनी सेवा दिवस , विश्व उर्दू दिवस (अल्लामा मोहम्मद इकबाल जयन्ती) व उत्तराखंड / उतरांचल राज्य गठन / स्थापना दिवस (25वाँ)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी षष्ठी 24:09 तक पश्चात् सप्तमी शुरू।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*ये च मूढतमा लोके*
*ये   च   बुद्धेः   परं  गताः ।*
*त   एव  सुखमेधन्ते*
*मध्यमः क्लिश्यते जनः॥*
*अर्थात् 👉*
_महर्षि व्यास युधिष्ठिर को समझाते हैं : संसार में जो अत्यन्त मूर्ख हैं अथवा जो बुद्धि से परे पहुँच गए हैं, वे ही सुखी होते हैं, मध्यवाले लोग कष्ट ही उठाते हैं ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*09 नवम्बर 2025 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके पास पर्याप्त समय होने पर भी व्यस्त ही रहोगे। योगा , प्राणायाम अवश्य करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और यात्रा के योग बनेंगे। वरिष्ठ से आपको तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।  आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगख । शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे।  नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*9 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1236 – मुग़ल शासक रुकनुद्दीन फिरोज शाह की हत्या की गई।
1580 – स्पेन की सेना ने आयरलैंड पर हमला किया और अन्दर घुसी।
1729 – ब्रिटेन, फ़्राँस और स्पेन ने सेवाइल की सन्धि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे आंग्ल-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया। (स्पेन के सेविल नगर में इसी नाम से एक समझौता हुआ। इस समझौते में फ़्रांस वचनबद्ध हुआ है कि हर युद्ध में वह स्पेन का साथ देगा।)
1794 – तत्कालीन सोवियत संघ की रुसी सेनाओं ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर कब्जा किया।
1799 – सरकार के विरुद्ध तख्तापलट का नेतृत्व करने के बाद नेपोलियन बोर्नापार्ट ने स्वयं को फ्रांस का तानाशाह घोषित किया।
1857 – अटलांटिक मासिक पत्रिका की पहले प्रति प्रकाशित की गयी।
1887 – अमेरिका को पर्ल हार्बर हवाई के अधिकार मिले।
1905 – अल्बर्टा, कनाडा के प्रांत में इसका पहला आम चुनाव हुआ।
1917 – बोल्शेविक रूस की अस्थायी सरकार में जोसेफ स्टेलिन का प्रवेश।
1918 – जर्मनी एवं बोल्शेविक रूस के बीच ब्रेस्ट-लितोस्क की संधि ; येरुशलम पर ब्रिटेन का अधिकार ;एकेटरिंगबर्ग में जार, जारीना एवं उनके बच्चों को फाँसी ; जर्मन क्रांति; सम्राट विलियम द्वितीय द्वारा देश-त्याग; जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा।
1937 – जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर कब्जा किया।
1949 – कोस्टारिका में संविधान को अंगीकार किया गया।
1953 – कंबोडिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1963 – जापान की मीके कोयला खदानों में हुए विस्फोट से 458 लोग मारे गए।
1967 – अमेरिका ने केप कैनेडी, फ्लोरिडा से सैटर्न 5 रॉकेट के साथ मानवरहित अंतरिक्षयान अपोलो 4 का प्रक्षेपण किया।
1985 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना जब अमरीका पहुँचे तो उनका जबरदस्त स्वागत किया गया।
1985 – एंटोली कारपोव को हरा कर सोवियत रूस के 22 वर्षीय गैरी कास्पारोव दुनिया के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैम्पियन बने।
1989 – बर्लिन दीवार जिसने इस नगर को दो भागों में विभाजित कर रखा था 28 वर्षों बाद गिरा दी गई।
1991 – दक्षिण अफ्रीका ने रंगभेद पर वैश्विक बायकॉट के 21 साल बाद वापसी करते हुए पहली बार कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला। इसे भारत ने तीन विकेट से जीता।
1994 – रासायनिक तत्व डार्मस्टेडटियम का खोज की गई।
2000 – उत्तराखण्ड उत्तर प्रदेश से अलग होकर भारत गणराज्य के 27 वें राज्य के रूप में  अस्तित्व में आया ।
2001 – एलाएंस की सेना मजार-ए-शरीफ़ में घुसी।
2005 – फ़्रांस में आपातकाल घोषित। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने स्पष्ट किया कि ईराक में बहुराष्ट्रीय फ़ौजें 2006 तक बनी रहेंगी।
2005 – जॉर्डन के तीन होटलों पर हुए आत्मघाती हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए।
2008 – जम्मू-कश्मीर आवामी लीग नेशनल कांफ्रेंस ने विधान सभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
2014 – अफ्रीका के शीर्ष कारोबारी नेताओं ने इबोला से निपटने के लिए आपात कोष स्थापित किया।
2016 – देश में भारतीय मुद्रा 500 एवं 1000 के नोट बंद किए गए (घोषणा 8 नवम्बर 2016 को हुई थी)। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2019 – उच्चतम न्यायालय ने सर्वसम्‍मत फैसले में मंदिर निर्माण के लिए विवादित भूमि केन्‍द्र द्वारा गठित किए जाने वाले एक ट्रस्‍ट को सौंपने का आदेश दिया।
2019 – मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ की पार्टी को आम चुनावों में पूर्ण बहुमत मिला।
2019 – बाल संगम उत्सव के 11वें संस्करण का आगाज़ नई दिल्ली में हुआ ( 9 से 12 नवम्बर, 2019)।
2020 – आर्मीनिया में मिसाइल हमले में रूस का हेलिकॉप्टर MI-24 क्रैश, दो लोगों की मौत, एक घायल।
2020 – नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी द्वारा महात्मा गांधी पर एक विशेष संकलन ‘मैले बुझेको गांधी’ (महात्मा गांधी के बारे में मेरी समझ) जारी किया गया।
2021 –  फ्रांस के सहयोग से भारत में ही प्रोजेक्ट-75 के तहत बनायी जा रही स्कोर्पिन सीरीज की चौथी पनडुब्बी ‘आईएनएस वेला’ नौसेना को सौंपी गयी।
2022 – दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूरे उत्‍तर भारत में 1.57 बजे भूकंप (तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 6.3 का) आया।
2022 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ दिलाई।
2023 – “जल के लिए महिलाएं, महिलाओं के लिए जल”- जल दिवाली अभियान शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ।
2024 – डाक विभाग ने वडतालधाम द्विशताब्दी महोत्सव पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।

*9 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1818 – इवान तुर्गेन्येव (ईवान टोरगीनोफ़) रूसी कवि और लेखक थे।
1877 – मुहम्मद इक़बाल मसऊदी अविभाजित भारत के प्रसिद्ध कवि, नेता और दार्शनिक थे।
1889 – इन्द्र विद्यावाचस्पति , कुशल पत्रकार, गंभीर विचारक, एवं इतिहासवेत्ता थे(08 नवम्बर का भी वर्णन)।
1904 – पंचानन माहेश्वरी – भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी।
1914 – हेडविग ईवा मारिया किसलर – एक ऑस्ट्रियाई मूल की अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री और आविष्कारक थीं।
1931 – लक्ष्मी मल्ल सिंघवी – जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद थे।
1934 – अमेरिका के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री और विज्ञान लेखक कार्ल सागान का जन्म हुआ।
1936 – सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ – प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
1951 – तारिक अली खान एक पूर्व भारतीय फिल्म अभिनेता।
1957 – उदय यू ललित भारत के मुख्य न्यायाधीश 2022।
1980 – पायल रोहतगी, फ़िल्म अभिनेत्री।
1985 – प्रज्ञा पांड्या शाह – एक भारतीय अभिनेत्री, आवाज-डबिंग अभिनेत्री और प्रशिक्षित शास्त्रीय गायक।

*9 नवंबर को हुए निधन👉*

1941 – गंगानाथ झा – संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।
1953 – मास्टर गुलाम हैदर, एक जाने-माने संगीतकार थे।
1960 – भारत के पहले वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन हुआ।
1962 – धोंडो केशव कर्वे – भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक।
1970 – मौजुदा फ़्राँसीसी गणराज्य के जनक फ़्रैंच राजनेता चार्ल्स डि गॉल की मृत्यु।
1978 – के. पी. केशव मेनन – मालाबार के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा समाज सुधारक थे।
1980 – पूरन चन्द जोशी – स्वाधीनता सेनानी।
2003 – पुष्पलता दास – एक उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्य असम एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, गांधीवादी और विधायक थी।
2005 – के. आर. नारायणन – भारतीय गणराज्य के दसवें निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में जाने जाते हैं।
2009 – गुलाम हसन सोफ़ी – गायक।
2011 – हरगोविन्द खुराना – भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित।
2020 – फादर वलिस के नाम से मशहूर कार्लोस गोंजालेज वलिस एस.जे. एक स्पेनिश-भारतीय जेसुइट पुजारी और लेखक थे।
2021 – कोनेरू रामकृष्ण राव –  प्रख्यात शिक्षाविद्, शिक्षक , भारतीय दार्शनिक व GITAM (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के चांसलर भी रहे।
2022 – ब्राज़ीलियाई बोसा नोवा और ट्रॉपिकेलिया गायिका गैल कोस्टा (77) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी लोक गायिका – गीतकार और यूकुलेले वादक एला जेनकिंस (100) का निधन हुआ।

*9 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 बूंदी महोत्सव पूर्ण (मतभेद, कल सोम. को भी)।
🌟 दीक्षा दिवस (जैन)।
🌟 श्री सुविधिनाथ जन्मकल्याणक (मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी , मतभेद)।
🌟 श्री मायानन्द चैतन्य जयंती (कन्फर्म नहीं)।
🌟 श्री के. आर. नारायणन स्मृति दिवस।
🌟 श्री हरगोविन्द खुराना स्मृति दिवस।
🌟 श्री पंचानन माहेश्वरी जयन्ती।
🌟 राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस / साक्षरता / कानूनी सेवा दिवस।
🌟 विश्व उर्दू दिवस (अल्लामा मोहम्मद इकबाल जयन्ती)।
🌟 उत्तराखंड / उतरांचल राज्य गठन / स्थापना दिवस (25वाँ)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button