हरियाणा

पहाड़ों में बर्फबारी से हरियाणा में बढ़ी ठंड, जानें मौसम का ताजा हाल

हरियाणा : हरियाणा का मौसम ठंडा हो गया है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब प्रदेश में भी महसूस हो रहा है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन सूबे के कई जिलों में तापमान में कमी आई है। बुधवार तक जहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आस-पास था, जोकि वीरवार को 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। यमुनानगर और सोनीपत में सबसे ज्यादा तापमान गिरा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 9 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह और रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है, जबकि दिन के समय हल्की धूप निकलने की संभावना बनी रहेगी। बीते दिन सोनीपत और हिसार की रात सबसे ठंडी रही।

Related Articles

Back to top button