राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 30 अक्टूबर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 30 अक्टूबर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 30 अक्टूबर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 30 अक्टूबर 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 10:07 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण – 18:34 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* बव. – 10:07 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शूल – 07:20 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:31
*🌄सूर्यास्त-* 17:37
*🌙चन्द्रोदय-* 13:41
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 13:27 से 14:51
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक सुदी अष्टमी 10:07 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी / गोपाष्टमी व्रत , गोपूजा , सर्वदोषनाशक रवियोग 18:34 से , गो संवर्धन सप्ताह समाप्त , अक्षय नवमी व्रत (पंचांगभेद से कल भी) , सत्युगादि , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मेला पुष्कर प्रारम्भ (अजमेर) , वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा जयन्ती , स्वामी दयानंद सरस्वती पुण्यदिवस , विश्व शहर दिवस व बचत दिवस भारत (Thrift Day INDIA)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 कार्तिक सुदी नवमी 10:05 तक पश्चात् दशमी शुरु , अक्षय नवमी व्रत (आज भी) , पंचक प्रारम्भ 06:49 से।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अलसस्य कुतो विद्या ,*
*अविद्यस्य  कुतो धनम् ।*
*अधनस्य कुतो मित्रम् ,*
*अमित्रस्य कुतः सुखम् ॥*
*भावार्थ👉*
_जो आलस करते हैं उन्हें विद्या नहीं मिलती, जिनके पास विद्या नहीं होती वे धन नहीं कमा सकते, जो निर्धन हैं उनके मित्र नहीं होते और जिनके मित्र नहीं होते उन्हें सुख की प्राप्ति नहीं होती ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल*
*30 अक्टूबर 2025 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई नया व्यापार या काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। आप का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। अध्ययन की योजना बनेगी। आप कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।  मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन  भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी।  नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में  उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*30 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1611 – गुस्टाॅफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।
1766 – न्यूयॉर्क में सेंट पॉल के चैपल को पवित्रा किया गया।
1768 – उत्तर अमेरिकी कॉलोनियों में पहली मेथोडिस्ट चर्च की शुरुआत हुई।
1772 – कप्तान जेम्स कुक जहाज संकल्प के साथ कैपटाउन आये।
1905 – तुर्की पेशेवर स्पोर्ट्स सोसायटी क्लब, गलटासरे इस्तांबुल में स्थापित किया गया।
1922 – बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।
1925 –  पहली बार लंदन में टेलिविजन ट्रांसमिशन हुआ।
1945 – भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1956 – भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।
1960 – ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।
1963 – अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975 – स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।
2003 – ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा प्रारम्भ।
2003 – अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा।
2003 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने लोकतंत्र की बहाली के लिए अपनी कटिबद्धता घोषित की।
2004 – उक्रेन ने फ़्रांस को 3-1 से पराजित कर 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता।
2008 – स्टेट बैंक आफ बीकानेर एवं जयपुर ने फिक्स डिपोजिट की व्याज़ दरों में एक प्रतिशत की कमी की।
2008 – गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में कम से कम 18 धमाके हुए जिनमें 81 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई और 400 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
2013 –  तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत हुई।
2016 – कनाडा और अमेरिका के बाद विपक्ष ने बेल्जियम से मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2019 – अफ्रीकी देश कैमरून में भारी वर्षा और भूस्‍खलन से 42 लोगों की मृत्‍यु।
2019 – पाकिस्तान ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर एक स्मारक सिक्का जारी किया जिसकी कीमत पाकिस्तानी करेंसी में 50₹ है।
2020 – तुर्की और यूनान के तट के बीच आए शक्तिशाली भूकंप में तुर्की में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 709 लोग घायल हो गए।
2020 – भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लड़ाकू विमान से दागे जा सकने वाले प्रारूप का सफल परीक्षण किया । इसे एक सुखोई एमकेआई-30 विमान से बंगाल की खाड़ी में दागा गया।
2020 – भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में INS कोरा से एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इटली के रोम में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
2022 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के बडोदरा में परिवहन विमान विनिर्माण परियोजना की आधारशिला रखी।
2022 – रूस ने यूक्रेन के साथ संयुक्त राष्ट्र की मध्‍यस्‍थता वाले अनाज सौदे को स्‍थगित किया।
2023 – प्रधानमंत्री ने गुजरात के गांधीनगर में श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता की।
2024 – भारत में वैज्ञानिकों द्वारा भूमध्यरेखीय आयनमंडल प्रक्रियाओं को समझने के लिए मॉडल विकसित किया गया।

*30 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1218 – सम्राट चुक्यो (चोक्यो-टेनो ) उत्तराधिकार के पारंपरिक क्रम के अनुसार जापान के 85वें सम्राट थे।
1735 – जॉन ऐडम्स प्रसिद्ध विद्वान्, सफल विधिज्ञ तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति थे।
1751 –  रेस्टोरेशन कॉमेडी के लिए प्रसिद्ध रिचर्ड शेरेगन (कन्फर्म नहीं)।
1821 – प्रसिद्ध रूसी लेखक थ्योडो दोस्तोवस्की।
1853 – प्रमथनाथ मित्र – भारत की क्रांतिकारी संस्था ‘अनुशीलन समिति’ के प्रारम्भिक संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
1882 – विलियम फ्रेडरिक “बुल” हैल्सी जूनियर द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी नौसेना के एडमिरल थे।
1887- सुकुमार राय, बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार।
1895 – डिकिंसन रिचर्ड्स, चिकित्सा में 1956 के नोबेल पुरस्कार के विजेता।
1903 – लेन होपवुड, अंग्रेजी क्रिकेटर थे।
1908 – श्री पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर तमिलनाडु के एक स्वतंत्रता सेनानी , राजनेता, और समाज सुधारक थे।
1908 – पीटर स्मिथ, अंग्रेजी क्रिकेटर थे।
1909- होमी जहाँगीर भाभा, प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक।
1922 – भाई महावीर – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1932- बरुन डे, प्रसिद्ध इतिहासकार ।
1949- प्रमोद महाजन, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ ।
1952 – दिलीप ताहिल – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1960 – डिएगो माराडोना, अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी।
1962 – कर्टनी वॉल्श, वेस्ट इंडीज क्रिकेटर।
1963 – माइक वेलेटा, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर।
1990 – राही सरनोबत – भारत की महिला पिस्टल निशानेबाज़।

*30 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1654 – गो-कोम्यो, जापान के सम्राट थे।
1893 – जॉन जोसेफ कैल्डवेल एबॉट, कनाडा के तीसरे प्रधान मंत्री।
1883 – स्वामी दयानंद सरस्वती – महान् चिंतक तथा समाज सुधारक थे।
1910 – अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस संस्था के संस्थापक हेनरी डुनेन्ट का निधन हुआ।
1915 – चार्ल्स टुपर, कनाडा के छठे प्रधान मंत्री थे।
1963 – श्री पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर तमिलनाडु के एक स्वतंत्रता सेनानी , राजनेता, और समाज सुधारक थे।
1974 – बेगम अख़्तर – भारत की प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका थीं।
1984 – ख़्वाजा खुर्शीद अनवर – एक प्रसिद्ध संगीतकार थे।
1990 – विनोद मेहरा – भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।
1990 – राजाराम वांकुडरे शांताराम – एक कुशल निर्देशक, फ़िल्मकार, बेहतरीन अभिनेता थे।
2011 – अरविंद मफतलाल भारत के प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी थे।
2014 – वरिष्ठ साहित्यकार रॉबिन शॉ पुष्प (80) का निधन हुआ।
2020 – वरिष्ट राजनीतिज्ञ और तुर्की के पूर्व प्रधानमंत्री मेसुत यिलमाज़ (Mesut Yilmaz) का निधन हुआ।
2020 – बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु श्री संत राम रावजी महाराज का निधन ( लगभग रात 11 बजे ) हुआ।
2021 – यूसुफ हुसैन – भारतीय टेलीविजन अभिनेता थे जो मुख्य रूप से बॉलीवुड में अपने काम के लिए जाने जाते थे।
2022 – पीटर डी सावरी, अंग्रेजी शिपिंग और संपत्ति व्यवसायी (78) का निधन हुआ।
2023 – रूसी जिमनास्ट व्लादिमीर मार्केलोव (66)  का निधन हुआ।
2024 – कोलम्बियाई फुटबॉल मिडफील्डर पेड्रो सार्मिएन्टो (68) की पॉलीसिथेमिया से मृत्यु हुई।

*30 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 मेला पुष्कर प्रारम्भ (अजमेर)।
🌟 वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा जयन्ती।
🌟 स्वामी दयानंद सरस्वती पुण्यदिवस।
🌟 विश्व शहर दिवस।
🌟 बचत दिवस भारत (Thrift Day INDIA)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button