शाहरुख ने जीते 15 और दिलीप कुमार के नाम 8 फिल्मफेयर, अमिताभ बच्चन ने कितने अवॉर्ड्स अपने नाम किए?

महानायक अमिताभ बच्चन को सदी का सबसे बड़ा महानायक कहा जाता है. कई दशकों से वे इस इंडस्ट्री के शहंशाह हैं. उन्होंने अपने करियर में कई सारे अवॉर्ड्स भी जीते हैं. आइए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कितने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते हैं और इस मामले में वे कितने नंबर पर हैं.

फिल्मफेयर अवॉर्ड बॉलीवुड सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड है और हर नया स्टार इसे पाने की ख्वाहिश रखता है. अब तक कई सारे एक्टर्स को इस अवॉर्ड के लिए चुना जा चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले कलाकारों ने कितने अवॉर्ड्स जीते हैं.

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेथड एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले सुपरस्टार दिलीप कुमार को उनकी एक्टिंग के लिए कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं. उन्हें 8 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है. आज भी उनकी एक्टिंग को लोग बहुत पसंद करते हैं.

शाहरुख खान ने भी पिछले 2 दशकों से अपनी एक्टिंग से फैंस को काफी इंप्रेस किया है. उनके अभिनय के सभी दीवाने हैं. शाहरुख ने अपने करियर में 8 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते हैं. ये अवॉर्ड भी उन्होंने बेस्ट एक्टिंग के लिए ही जीता है. लेकिन उनके टोटल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की बात करें तो उन्होंने 15 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते हैं.

वहीं अगर अमिताभ बच्चन के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की बात करें तो उन्होंने 5 बार बेस्ट एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर जीता है. मगर इसके बावजूद भी वे सबसे ज्यादा फिल्मफेयर जीतने वाले एक्टर हैं. उन्होंने अपने करियर में 16 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते हैं जिसमें कुछ स्पेशल मेंशन भी शामिल है.

अगर बात करें सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीतने वाले शख्स की तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर गुलजार का नाम आता है. उन्होंने अपने करियर में कुल 22 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते हैं. इस मामले में उनके आस-पास भी कोई नहीं भटकता है.




