राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 30 सितम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 30 सितम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 30 सितम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 30  सितम्बर 2025*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 18:07 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* मूल – 06:18 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* बव.- 18:07 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शोभन – 25:03 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:13
*🌄सूर्यास्त-* 18:08
*🌙चन्द्रोदय-* 13:41
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:47 से 12:34
*🤖राहुकाल-* 15:09 से 16:39
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉आश्विन सुदी अष्टमी 18:07 तक पश्चात् नवमी शुरु , अष्टम नवरात्र माँ महागौरी व्रत / पूजा , श्री दुर्गाष्टमी / महाष्टमी व्रत (अष्टमी का हवनादि आज ही करें) , पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में मां सरस्वती देवी का पूजन 06:18 के बाद , अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त 18:07 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 06:18 तक , नवपद ओली आराधना पर्व प्रारम्भ (जैन , पंचमीपक्ष) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, राव विरेन्द्र सिंह पुण्य दिवस , आदिकवि श्री चंदबरदाई जयन्ती , राजकुमार दोरेंद्र सिंह जयन्ती (कन्फर्म नहीं) , अन्तर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस , बैंक अर्धवार्षिक लेखाबंदी , हरिजन सेवक संघ स्थापना दिवस व अंतरराष्ट्रीय पॉडकास्ट दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 आश्विन सुदी नवमी 19:02 तक पश्चात् दशमी शुरु , नवम नवरात्र माँ सिद्धिदात्री व्रत / पूजा , श्री दुर्गानवमी का व्रत (नवमी के लिए हवनादि आज ही करें) , महानवमी (पूजा , व्रत एवं बलिदान हेतु) , नवरात्र समाप्त , रथ नवमी , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:06 से 09:35 तक।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
_*🙏नमोऽस्तु ते महागौर्यै🙏*_

*श्वेते वृषे समारूढा*
*श्वेताम्बरधरा शुचिः।*
*महागौरी शुभं दद्या-*
*न्महादेवप्रमोददा ॥*
*भावार्थ👉*
_सफेद बैल पर सवार, सफेद वस्त्रों से सुसज्जित, पवित्र तथा महादेव को आनंद देने वाली मैया महागौरी हमें शुभ वर प्रदान करें।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*30 सितम्बर 2025 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार करेंगे। आज आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा और व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम इमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी। अगर किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नये कार्यो को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। आप बच्चों के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासन सम्बन्धी काम करवाने के लिए आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन आज उत्तम रहेगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर परिवरवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आपकी बात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं, हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। नए लोगों के साथ संपर्क बनेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी )*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*30 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1681 – नीदरलैंड एवं स्वीडन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1687 – औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर क़ब्जा किया।
1841 – अमेरिकी अविष्कारक सैमुएल स्लॉकम ने ‘स्टेप्लर’ का पेटेंट कराया।
1846 – अमेरिकी डेंटिस्ट डॉ. विलियम मॉर्टन ने सबसे पहले मरीज का दांत निकालने को ‘निश्चेतक ईथर’ का प्रयोग किया।
1880 – हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया।
1882 – एप्लेटन में विश्व का पहला हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा संयंत्र शुरु हुआ।
1895 – लेबनान के प्रसिद्ध कलाकार, कवि और लेखक जिबरान ख़लील ने शिक्षा आरंभ की।
1898 – अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की स्थापना हुई।
1929 – मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने उड़ान भरी।
1938 – जर्मनी में मूनीख़ का ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें जर्मनी के नेता हिटलर, इटली के नेता मोसोलीनी, फ़्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड डेलाडी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री नोबल चेम्बरलन ने भाग लिया। इस सम्मेलन का उदेदश्य जर्मनी और चेकेस्लवाकिया के बीच मतभेदों के दूर करने का मार्ग खोजना था।
1939 – जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।
1947 – पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में शामिल हुए।
1958 — फ्रेंच गुएना आजाद होकर गुएना गणराज्य बना।
1961 – सीरिया यूनाइटेड अरब रिपब्लिक से निकल गया।
1966 – दक्षिण अफ्रीका के ब्रिटिश संरक्षित राज्य बेचुआनालैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की और बोत्सवाना गणतंत्र बना।
1967 – अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया।
1984 – उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएँ खोली गईं।
1993 –  महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10,000 हज़ार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।
2001 – इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फ़िलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।
2001 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव राव सिंधिया का निधन।
2002 – पाकिस्तान में कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा, चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।
2003 – प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
2004 – चीनी दार्शनिक कन्फ़्यूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गयी।
2005 – समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।
2007 – परवेज मुशर्रफ़ को दोबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदोंं-विधायकोंं ने त्यागपत्र दिया।
2007 – संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की।
2007 – पॉप स्टार शकीरा ने पेरू और निकारागुआ में भूकम्प से हुए तबाही के लिए 159.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।
2009 – प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया।
2010 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।
2019 – रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने देश में निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2020 –  बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में श्री लालकृष्ण आडवाणी, श्री मुरली मनोहर जोशी , पूर्व मंत्री उमा भारती और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह समेत 32 अभियुक्तों को सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया।
2020 – भारत और चीन के बीच वास्‍तविक नियंत्रण रेखा सहित टकराव के सभी मुद्दों के समाधान के लिए पांच सूत्री समझौते को लागू करने के लिए सहमति बनी।
2020 – ताइवान के तट पर 5.9 तीव्रता का भूकम्‍प आया , राजधानी ताइपे की इमारतों में कंपन महसूस किया गया।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सिपेट (सीआईपीईटी): पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर का उद्घाटन किया।
2021 – एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने वायुसेना प्रमुख का पदभार संभाला।
2022 – जनरल अनिल चौहान ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का पदभार ग्रहण किया।
2022 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने समारोह के 68वें संस्करण में वर्ष 2020 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। आशा पारेख दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित।
2022 – दक्षिणी यूक्रेन में नागरिक वाहनों के काफिले पर हुए रूसी मिसाइल हमले में 23 लोग मारे गए।
2022 – मर्सिडीज-बेंज़ कम्पनी ने इंडियन मार्केट में पहली मेक-इन-इंडिया Mercedes-Benz EQS 580 इलेक्ट्रिक सैलून कार लॉन्च की।
2022 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक शैक्षणिक संस्थान में आत्मघाती बम हमले से 19 लोगों की मौत हुई व कई अन्‍य घायल हुए।
2022 – रूस ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों को अपना हिस्सा बनाने की घोषणा की इसके बाद अमेरिका ने मास्को पर नए प्रतिबंधों का एलान किया।
2023 – तमिलनाडु के नीलगिरि में एक पर्यटक बस के खाई में गिरने से लगभग 8 की मौत व दर्जनों लोग घायल हुए।
2023 – 19वें एशियन गेम्स हॉकी में भारत ने पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत (10-2) का रिकॉर्ड बनाया व पिछले 25 मैचों में PAK को 17वीं बार हराया।
2023 – अमेरिकी राष्ट्रपति ने सरकारी बंद को रोकने के लिए कांग्रेस द्वारा पारित अस्थायी विधेयक पर हस्ताक्षर कर उसे कानून बनाया।
2023 – रूस के पूर्व प्रधानमंत्री फिको ने स्लोवाक का चुनाव जीता। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।
2024 – फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा , की घोषणा हुई।

*30 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1149 – हिन्दी साहित्य के आदिकालीन कवि तथा पृथ्वीराज चौहान के मित्र कवि चंदबरदाई।
1444 – इटली के पास्तुकला के कलाकार डोनैटो ब्रामेन्ट का जन्म हुआ।
1837 – पंडित श्रद्धाराम शर्मा- हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी।
1861- गुरुजाडा अप्पाराव- प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार।
1893 – वी. पी. मेनन – भारतीय रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के सहयोगी थे।
1894 – रंथनाथ रामचंद्र दिवाकर – बिहार के पूर्व राज्यपाल।
1900 – महोम्मेदाली करीम चागला – एक प्रसिद्ध भारतीय न्यायधीश, राजनयिक तथा कैबिनेट मंत्री थे।
1922 – ऋषिकेश मुखर्जी- भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक।
1934 – राजकुमार दोरेंद्र सिंह , जिन्हें आरके दोरेंद्र सिंह के नाम से भी जाना जाता है – मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री थे (कन्फर्म नहीं)।
1952 – आस्ट्रेलिया के विवादित अंपायर डेरेल हेयर का जन्म हुआ। 2006 इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में उन्होंने पाक टीम को बॉल टेंपरिग का दोषी बताया था।
1962 – शान- भारतीय गायक।
1970 – दीपा मलिक – भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी।
2002 – अमेरिकी डांसर और अभिनेत्री मैडी ज़िग्लर का जन्म हुआ।

*30 सितंबर को हुए निधन👉*

1914 – अल्ताफ़ हुसैन हाली – अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि थे।
1943 – रामानन्द चैटर्जी – पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत थे।
1955 – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स डीन की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी।
1994 – सुमित्रा कुमारी सिन्हा – भारतीय कवियित्री एवं लेखिका ।
2001 – वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माधव राव सिंधिया का मैनपुरी में वायुयान दुर्घटना में मौत हुई।
2009 – राव विरेन्द्र सिंह – भारतीय राजनेता व हरियाणा के 1967 में कुछ महीने मुख्यमंत्री रहे।
2017 – यूसुफ़ शेख – एक प्रसिद्ध कोंकणी साहित्यकार थे।
2019 – विजू खोटे, एक भारतीय अभिनेता थे।
2019 – पूर्व राजनयिक केपीएस मेनन (कनिष्ठ) का 90 की उम्र में निधन ।
2019 – भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA ) के दिग्गज वी. गणेशन का निधन ।
2019 – ग्रैमी विजेता अमेरिकी ओपेरा सिंगर जेसी नॉर्मन का निधन।
2020 –  क्विनो अर्जेंटीना के कार्टूनिस्ट (माफल्डा , 88) का निधन हुआ।
2021 – जापानी टेलीविजन और वीडियो गेम संगीतकार (ड्रैगन क्वेस्ट) और नानजिंग नरसंहार के खंडनकर्ता कोइची सुगियामा (90) का निधन हुआ।
2022 – ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता रूसी भारोत्तोलक यूरी ज़ैतसेव (71) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वरिष्ठ अधिकारी प्रफुल डी. भावसार (97) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी चिकित्सक व यूएसए के कार्यवाहक सर्जन जनरल जे. जेरेट क्लिंटन (85) का निधन हुआ।
2024 – सर्बियाई फुटबॉल स्ट्राइकर और मैनेजर मार्को वालोक का 97 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

*30 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅  आदिकवि श्री चंदबरदाई जयन्ती।
🔅 राव विरेन्द्र सिंह पुण्य दिवस।
🔅 राजकुमार दोरेंद्र सिंह जयन्ती (कन्फर्म नहीं)।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस।
🔅 बैंक अर्धवार्षिक लेखाबंदी।
🔅 हरिजन सेवक संघ स्थापना दिवस।
🔅 अंतरराष्ट्रीय पॉडकास्ट दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button