राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 28 सितम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 28 सितम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 28 सितम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 28  सितम्बर 2025*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 14:28 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 27:55 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* तैतिल – 14:28 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* आयुष्मान – 24:32 तक
*✨पश्चात्-* सौभाग्य
*🌅सूर्योदय-* 06:12
*🌄सूर्यास्त-* 18:11
*🌙चन्द्रोदय-* 11:58
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 27:55 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:47 से 12:35
*🤖राहुकाल-* 16:41 से 18:11
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 आश्विन सुदी षष्ठी 14:28 तक पश्चात् सप्तमी शुरु ,  मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग , षष्ठम नवरात्र माँ कात्यायनी व्रत / पूजा , तप षष्ठी (उड़ीसा) , माँ सरस्वती आह्वान मूलभे , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 27:55 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 27:55 तक , बुध चित्रा नक्षत्र में 23:07 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, श्री छठ मेला (आमेर) , शहीद-ए-आजम भगत सिंह जन्म दिवस (27 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें) , पार्श्व गायिका लता मंगेशकर जयन्ती , सी० एच० मोहम्मद कोया स्मृति दिवस , ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ का स्थापना दिवस (27 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें) , विश्व रेबीज दिवस व सूचना तक सार्वभौमिक पहुँच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (संयुक्त राष्ट्र)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 आश्विन सुदी सप्तमी 16:33 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , सप्तम नवरात्र माँ कालरात्रि व्रत / पूजा , माँ भद्रकाली अवतार , भानू सप्तमी , महासप्तमी , महालक्ष्मी , महानिशा पूजा , अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारम्भ 16:33 से , माँ सरस्वती देवी आह्वान मूल नक्षत्र में , दुर्गा पूजा प्रारम्भ (असम) , विघ्नकारक भद्रा 18:32 से 29:20 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , नवपद ओली आराधना पर्व प्रारम्भ (जैन , चतुर्थीपक्ष)।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
🙏 *कात्यायन्यै नमो देव्यै* 🙏

*चन्द्रहासोज्ज्वलकरा*
*शार्दूलवरवाहना  ।*
*कात्यायनी शुभं दद्या-*
*द्देवी दानवघातिनी॥*
*भावार्थ👉*
_चमचमाते चंद्रहास खड्ग को हाथ में धारण किए हुए श्रेष्ठ सिंह पर आरूढ़ होकर दानवों का वध करने वाली देवी कात्यायनी हमें समस्त शुभ वर दें।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*28 सितम्बर 2025 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको आर्थिक लाभ होगा। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। कुछ जातक के यात्रा के प्रबल योग हैं। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। शारीरिक, कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। आप बातचीत में सावधानी रखें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम आज असर कम दिखाएंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि और बढेगी। विचारों की शुद्धता निखरती जाएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिस्तेदारों से मिलन सम्भव। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु  , वे, वो)
आज मनचाहा साथी मिलने या बात होने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रहेंगें। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगे। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है।  कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आप व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा । खर्च पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अ’छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*28 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएं 👉*

1767 –  सज्जन 17 भारत के केप ऑफ गुड होप के लिए निजी दास परिवहन को मना किया।
1796 –  महारानी कैथरीन द ग्रेट ने ग्रेट ब्रिटेन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया, औपचारिक रूप से रूस को गठबंधन में शामिल किया गया।
1825 – जॉर्ज स्टीवेंसन ने यात्री रेल को खींचने के लिए पहले इंजन को चलाया।
1837 –  सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ के पेटेंट के लिए एक चेतावनी दाखिल की।
1838 – भारत में अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर अपने पिता की मौत के बाद सिंहासन पर बैठा (1837 का भी वर्णन है, कन्फर्म कर लें)।
1850 – अमेरिकी नौसेना में कोड़े मारने की सजा समाप्त कर दी गई।
1867 – टोरंटो को ओन्टारियो की राजधानी बनाया गया।
1868 –  स्पेन की रानी इसाबेला द्वितीय को फ्रांस से भागने के लिए कारण एल्कोले की लड़ाई शुरू हुई।
1887 – चीन के ह्वांग-हो नदी में बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे।
1889 – वजन एवं माप पर पहला महासम्मेलन हुआ।
1892 – फुटबॉल का पहला रात्रि मैच हुआ।
1915 – कुत-अल-अमरा के युद्ध में ब्रिटेन ने तुर्कों को हराया।
1923 – इथियोपिया ने राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।
1928 – अमेरिका ने चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।
1950 – इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60 वां सदस्य बना।
1958 – फ्रांस में संविधान लागू हुआ।
1994 – एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु।
1997 – अमेरिकी अंतरिक्ष शटल अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केन्द्र ‘मीर’ से जुड़ा।
2000 – सिडनी ओलम्पिक में 200 मीटर की दौड़ के स्वर्ण पदक का ख़िताब मोरियाना जोंस तथा केंटेरिस ने जीता।
2001 – अमेरिका व ब्रिटिश सेना एवं सहयोगियों ने ‘ऑपरेशन एंड्योरिंग फ़्रीडम’ प्रारम्भ किया।
2003 – यान रूस की धरती पर सुरक्षित उतरा।
2004 – विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा।
2006 – जापान के नव निर्वाचित एवं 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो एबे ने शपथ ली।
2006 – विश्व व्यापार संगठन के पूर्व प्रमुख सुपाचाओ पानिच पाकड़ी थाइलैंड के नये प्रधानमंत्री घोषित।
2006 – तालिबान ने लादेन के जीवित होने की घोषणा की।
2006 – फ़्रांस की चिकित्सा टीम ने लगभग शून्य गुरुत्वाकर्षण में एक व्यक्ति का सफल आपरेशन किया।
2007 – मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में चक्रवर्ती तूफ़ान लोरेंजो ने भारी तबाही मचाई।
2007 – नेशनल एयरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिशस्ट्रशन (नासा) ने विशेष यान डॉन का प्रक्षेपण किया।
2007 – रूस ने ईरान के ख़िलाफ़ सुरक्षा परिषद के माध्यम से नये प्रतिबन्ध लगाने के प्रयास का विरोध किया।
2009 – स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हुई।
2011 – मुख्यमंत्री मायावती ने 72 जिलों वाले उत्तर प्रदेश में पंचशील नगर, प्रबुद्धनगर और संभल नामक तीन और जिले के निर्माण की घोषणा की।
2019 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रडार को मात देने वाला भारतीय नौसेना का पहला युद्धपोत आईएनएस नीलगिरि को लॉन्च किया।
2020 – सुरक्षाबलों ने पुलवामा के सम्बूरा गांव में 5 वर्षों से एक्टिव लश्करे तैयबा के उस टाप कमांडर को एक साथी सहित मार गिराया है जिस पर लाखों रुपये का इनाम था।
2021 – भारत और अमरीका ने स्वास्थ्य और जैव चिकित्‍सा विज्ञान में सहयोग के दो समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए।
2021 –  उत्तर कोरिया ने आत्मरक्षा के लिए राष्ट्र की शक्ति को बढ़ाने के लिए ह्वासोंग -8 नामक एक नई हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2022 – मोदी कैबिनेट ने पानी निकासी पर भारत-बांग्लादेश समझौते को मंजूरी दी।
2022 – भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में नियुक्त किया।
2022 – सऊदी अरब में शाह सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने अपने सुपुत्र और उत्‍तराधिकारी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को प्रधानमंत्री नामित किया। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – बांग्लादेश में डेंगू से कुछ ही हफ्तों में लोगों की मौत अब लगभग 1,000 तक हुई।
2023 – वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत एक बार फिर से 40वें स्‍थान पर बरकरार रहा।
2023 – भारत, बंग्‍लादेश, श्रीलंका और थाईलेंड ने राष्‍ट्रीय खादय आपूर्ति से ट्रांस फैटी एसिड को खत्‍म करने के लिए प्रभावी कदम उठाए।
2023 – भारतीय भाषाओं की गौरवगाथा का 75 दिवसीय आयोजन भारतीय भाषा उत्‍सव लखनऊ में शुरू हुआ।
2024 – हरियाणा के सोनीपत की अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 3 लोगों की मौत व 6 गंभीर रूप से घायल हुए।
2024 – मध्य प्रदेश के मैहर में सड़क हादसे में 9 यात्रियों की मौत व 24 से ज्यादा लोग घायल हुए।

*28 सितम्बर को जन्म👉*

551 ईसा पूर्व – चीन के दार्शनिक कनफ्यूसियस का जन्म।
1746 – विलियम जोंस – अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता।
1836 – शिरडी साईं बाबा, आध्यात्मिक गुरु ( दिनांक व वर्ष निश्चित नहीं है , कन्फर्म कर लें)।
1885 – श्री नारायण चतुर्वेदी – हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक।
1896 – रामहरख सिंह सहगल – अपने समय के जानेमाने पत्रकार और क्रांतिकारी भावनाओं के व्यक्ति थे।
1907 – 23 साल की उम्र में फांसी पर चढ़े भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह का जन्म हुआ (27 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें)।
1909 – पी. जयराज – अभिनेता।
1929 – लता मंगेशकर भारतीय पार्श्वगायिका एवं सुर सम्राज्ञी नाम से प्रसिद्ध।
1949 – राजेन्द्र मल लोढ़ा – भारत के 41वें मुख्य न्यायाधीश।
1982 – अभिनव बिन्द्रा – प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज़ हैं।
1982 – रणबीर कपूर – बालीवुड अभिनेता।

*28 सितम्बर को हुए निधन 👉*

1837 – अकबर द्वितीय – मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह था।
1895 – फ्रांस के प्रसिद्ध जैव वैज्ञानिक लुईस पाश्चर का निधन हुआ।
1953 – महान अमेरिकी खगोलशास्त्री एडविन हब्बल का निधन हुआ।
1977 – भारत के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का निधन हुआ। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभो में से एक हैं।
1983 – सी० एच० मोहम्मद कोया – केरल के पूर्व मुख्यमंत्री।
2008 – शिवप्रसाद सिंह – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2012 – बृजेश मिश्र – भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार।
2015 – वीरेन डंगवाल – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
2020 – असम की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर का निधन।
2020 – प्रसिद्ध आलोचक एवं लेखक डॉ. जी एस अमूर (95) का आयु संबंधी बीमारियों के चलते निधन हुआ।
2022 – देश की राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्षा , पूर्व सांसद जयंती पटनायक (90) का निधन हुआ।
2022 – साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन हुआ।
2023 – महान कृषि वैज्ञानिक व ‘हरित क्रांति’ के  जनक मनकोम्बु सांबशिवन स्वामीनाथन (98) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश राजनयिक और मेडागास्कर के इतिहासकार मर्विन ब्राउन का 100 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेता ड्रेक होगेस्टिन का 70 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन हुआ।
2024 – बेल्जियम के फुटबॉल डिफेंडर जैक्स ट्यूगल्स का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ‌।

*28 सितम्बर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*

🔅 शहीद-ए-आजम भगत सिंह जन्म दिवस (27 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें)।
🔅 पार्श्व गायिका लता मंगेशकर जयन्ती।
🔅 सी० एच० मोहम्मद कोया स्मृति दिवस।
🔅 ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ का स्थापना दिवस (27 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
🔅 विश्व रेबीज दिवस।
🔅 सूचना तक सार्वभौमिक पहुँच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (संयुक्त राष्ट्र)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button