पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 25 सितम्बर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 25 सितम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 25 सितम्बर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 25 सितम्बर 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 07:07 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* स्वाति – 19:08 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* गर – 07:07 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* वैधृति – 21:53 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 06:10
*🌄सूर्यास्त-* 18:14
*🌙चन्द्रोदय-* 09:07
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:48 से 12:36
*🤖राहुकाल-* 13:43 से 15:13
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज गुरुवार को 👉 आश्विन सुदी तृतीया 07:07 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , तृतीया तिथि की वृद्धि , माँ चन्द्रघंटा पूजा / व्रत (आज भी , उदयतिथि तृतीया अनुसार) , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठुर) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक , सर्वदोषनाशक रवियोग 19:09 तक , विघ्नकारक भद्रा 20:20 से , माना चतुर्थी (उड़ीसा) , वैधृति पुण्यम् , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, पं. दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती (अंन्तोदय दिवस) , चौ. देवीलाल जयन्ती , श्री सतीश धवन जयन्ती , अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्थापना दिवस (एम्स , AIIMS , 70वाँ) , विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacist Day) व मूक बधिर दिवस (हर वर्ष 26 सितम्बर को मनाया जाता है, लेकिन वर्तमान में यह सप्ताह के रूप में अधिक जाना जाता है जो सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 आश्विन सुदी चतुर्थी 09:34 तक पश्चात् पंचमी शुरु , माँ कूष्मांडा पूजा / व्रत , उपांग ललिता पंचमी व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 22:09 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 22:09 से , विघ्नकारक भद्रा 09:34 तक।_*
*🎯आज की भक्ति 👉*
🌹
*माँ चन्द्रघंटा👉*
*पिण्डजप्रवरारूढा*
*चण्डकोपास्त्रकैर्युता।*
*प्रसादं तनुते मह्यं*
*चन्द्रघण्टेति विश्रुता।।*
*भावार्थ👉*
_पिंडज जीवों में सर्वाधिक बलशाली सिंह पर सवार, आक्रमण करने के लिए तैयार व भयानक अस्त्रों को धारण करने वाली विख्यात चंद्रघंटा देवी मुझपर कृपा बरसा रही हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*25 सितम्बर 2025 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ या थकान महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। धार्मिक स्थल पर गमन होने के योग। आराम व ध्यान रखने से स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। तनाव कम होगा। मनोबल बढेगा। नव ऊर्जा का संचार होगा। आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग-दौड़ रहेगी। आज लंबी यात्रा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आज अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ में ताजगी बनी रहेगी। आज पुराने मित्र मिलेंगे जिसे आप चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढेगा। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धन का लाभ होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रूमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपकी कारोबारी यात्रा में लाभ संभव है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्वास्थ्य का लाभ होगा। यात्रा से थकावट महसूस करोगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है। अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें। नई तकनीक का प्रयोग करके खूब लाभ कमाएंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा।आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान हो सकती है। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*25 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1237 – इंग्लैंड और स्कॉलटलैंड के बीच कॉमन बॉर्डर को लेकर संधि हुई।
1340 – इंग्लैंड और फ्रांस ने ‘निरस्त्रीकरण संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
1524 – वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए।
1639 – अमेरिका के कैंब्रिज (मेसेचुएट्स) में पहली प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत हुई।
1654 – इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1775 – अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध नायक एथन एलन को बंदी बना लिया।
1777 – ब्रिटिश जनरल विलियम होवे ने फिलाडेल्फिया को जीत लिया।
1844 – कनाडा और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क में पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया।
1846 – अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर क़ब्ज़ा किया।
1897 – ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरूआत हुई।
1911 – फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फाेट से 285 लाेगों की मौत।
1955 – रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना हुई।
1956 – अमेरिका और यूरोप के बीच पहली दूरभाष सेवा शुरू हुई।
1981 – मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1983 – उत्तरी आयरलैंड में एक उच्च सुरक्षा वाली जेल मेज़ में से 38 कैदी भाग निकले। इस योजना को डर्मट फ़िनुकेन नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया था।
1992 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1,018 किलोग्राम का एक रोबोट ‘मार्स ऑब्जर्वर’ स्पेशक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा।
1996 – तालिबान के लड़ाके के काबुल के बेहद करीब पहुंचे। दो दिनों बाद उन्होंने काबुल पर कब्ज़ा कर लिया और अफ़गानिस्तान को इस्लामिक देश घोषित कर दिया।
1997 – ब्रिटेन के एंडी ग्रीन ने जेट उड़ान की कार 714 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर कीर्तिमान बनाया।
1999 – आठवें सैफ खेलों का काठमांडू में उद्घाटन।
2000 – यमन में रिफ्ट वैली बुखार से 211 लोग मरे ।
2000 – सिडनी ओलम्पिक में 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक माइकल जॉनसन तथा केथीफ़्रीमेन ने जीता।
2001 – सऊदी अरब ने तालिबान मिलिशिया से संबंध तोड़ा।
2003 – गयूम ने मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव छठी बार जीता।
2006 – पाकिस्तान के 60 वर्ष के इतिहास में पहली बार सिंध के थारपाकर ज़िले के निवासी हिन्दू युवक दानेश को पाक सेना में शामिल किया गया।
2006 – यमन के निवर्तमान राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह एक बार फिर देश के राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित।
2006 – अंतरिक्ष की सैर पर निकली ईरान की पहली महिला अनुशेह अंसारी ने देश के इतिहास में नया अध्याय रचा।
2006 – दलाई लामा को भारतीय नागरिकता देने की मांग की।
2007 – पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस (डेमोक्रेटिक) पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ।
2008 – चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया।
2009 – भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग पाँच हज़ार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भण्डाफोड़ किया।
2019 – सरकार ने भारत की एकता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शुरू किया।
2020 – यूक्रेन: वायु सेना के प्लेन हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा 25 की देर रात हुआ।
2021 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित किया।
2021 – सोमालिया में राष्ट्रपति भवन के पास कार बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत व नौ घायल हुए।
2022 – बांग्लादेश में हिंदू भक्तों को ले जा रही नाव डूबने से लगभग 24 लोगों की मौत व कई दर्जन लापता हुए।
2022 – शक्तिशाली तूफान नोरू के कारण फिलीपींस में हाई अलर्ट घोषित किया गया।
2022 – उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी।
2023 – हांगझोऊ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता। ये पंचांग मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित है।
2023 – रक्षा मंत्री ने हिंडन वायु सेना स्टेशन पर अपनी तरह की पहली ड्रोन प्रदर्शनी सह-प्रदर्शन ‘भारत ड्रोन शक्ति 2023’ का उद्घाटन किया।
2023 – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन ईंधन बस का शुभारंभ किया।
2024 – गुजरात के साबरकांठा में हिम्मतनगर हाईवे पर कार के ट्रेलर ट्रक से टकराने से 7 लोगों की मौत हुई व एक घायल।
2024 – जितिया पर्व पर बिहार के विभिन्न जिलों में हुए हादसों में 25 से ज्यादा लोग (अधिकतर बच्चे) डूबने के समाचार मिले।
*25 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1914 – स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का जन्म राजस्थान के धनिक्या ग्राम में हुआ।
1916 – भारतीय अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, पत्रकार और महान चिंतक दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ।
1920 – सतीश धवन – भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक।
1924 – अर्धेन्दु भूषण बर्धन अथवा ए॰बी॰ बर्धन भारत के सबसे पुराने राजनीतिक दलों में से एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भूतपूर्व महासचिव थे।
1939 – फ़िरोज़ ख़ान – प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1969 – दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत बल्लेबाज हैसी क्रोनिए का जन्म हुआ। 68 टेस्ट और 188 वनडे खेलने वाले क्रोनिए की 1 जून, 2001 को हवाई दुर्घटना में मौत हो गई।
1977 – दिव्या दत्ता – फ़िल्म अभिनेत्री।
*25 सितंबर को हुए निधन👉*
1294 – ब्रिटेन के दार्शनिक और रसायनशास्त्री रोजर बेकन का निधन हुआ। उनका जन्म 1214 ईसवी में हुआ था।
1955 – रुक्माबाई – भारत की प्रथम महिला चिकित्सक थीं।
1989- सुदर्शन सिंह चक्र- साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी।
1990 – प्रफुल्लचंद्र सेन – बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी थे।
2010- कन्हैया लाल नंदन- वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार।
2019 – वेणु माधव एक भारतीय फिल्म अभिनेता, टेलीविजन प्रस्तोता, मिमिक्री कलाकार और हास्य अभिनेता थे।
2020 – जाने-माने पार्श्व गायक एस.पी. बालासुब्रमण्यम (74) का चेन्नई में निधन हुआ।
2021 – कमला भसीन (75) एक भारतीय विकास नारीवादी कार्यकर्ता, कवयित्री, लेखिका तथा सामाजिक विज्ञानी।
2022 – केरल के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर्यदान मोहम्मद (87) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रियाई फुटबॉल मैनेजर और खिलाड़ी ग्योर्गी कोट्टान (76) का निधन हुआ।
2024 – ‘जीजी’ के नाम से लोकप्रिय रही भाजपा की वरिष्ठ नेता सूर्यकांता व्यास (86) का निधन, 6 बार विधायक रहीं।
*25 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 पं. दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती (अंन्तोदय दिवस)।
🔅 चौ. देवीलाल जयन्ती।
🔅 श्री सतीश धवन जयन्ती।
🔅 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्थापना दिवस (एम्स , AIIMS , 69वाँ)।
🔅 विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacist Day)।
🔅 मूक बधिर दिवस (हर वर्ष 26 सितम्बर को मनाया जाता है, लेकिन वर्तमान में यह सप्ताह के रूप में अधिक जाना जाता है जो सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है )।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*