एन.एस.एस. का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास: डॉ संजय गोयल
भिवानी, (ब्यूरो): एन.एस.एस. का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है, ताकि वे सामाजिक जिम्मेदारी को समझें और देश की प्रगति में योगदान दे सकें यह बात वैश्य महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एनएसएस स्थापना दिवस पर एनएसएस की शानदार विकास यात्रा पर आयोजित विस्तृत व्याख्यान के शुभारंभ अवसर पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय गोयल ने कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवक ग्राम विकास, स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता अभियान, साक्षरता प्रसार, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, आपदा प्रबंधन जैसे अनेक क्षेत्रों में सक्रिय रहते हैं।
वैश्य महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एनएसएस स्थापना दिवस के अवसर पर एनएसएस की शानदार विकास यात्रा पर विस्तृत व्याख्यान का आयोजन प्राचार्य डॉ. संजय गोयल के नेतृत्व एवं महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कामना कौशिक एवं डॉ मोहनलाल के मार्गदर्शन में एनएसएस स्थापना दिवस पर एनएसएस की शानदार विकास यात्रा पर विस्तृत व्याख्यान प्रतियोगिता आयोजित की गई । कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कामना कौशिक ने एनएसएस स्थापना दिवस पर एनएसएस की शानदार विकास यात्रा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि एन.एस.एस. केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे व्यक्तित्व और समाज दोनों के निर्माण की प्रक्रिया है। प्राचार्य डॉ संजय गोयल एवं कार्यक्रम अधिकारियों डॉ कामना कौशिक एवं डॉ मोहन लाल ने एनएसएस वॉलंटियर छवि का एनएसएस के प्रति समर्पण भाव देखते हुए यह सुअवसर प्रदान किया ।




