पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 24 सितम्बर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 24 सितम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 24 सितम्बर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 सितम्बर 2025*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया पूर्णरात्रि
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 16:16 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* तैतिल – 17:58 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* एन्द्र – 21:02 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 06:10
*🌄सूर्यास्त-* 18:15
*🌙चन्द्रोदय-* 08:13
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:13 से 13:43
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 आश्विन सुदी तृतीया पूर्णरात्रि , सिन्दूर तृतीया , तृतीय नवरात्र – माँ चन्द्रघंटा पूजा / व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 16:17 से , राजयोग , हिजरी रबि उल्सानी 4 माह शुरू (मुस्लिम) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, मैडम भीकाजी कामा जन्मदिन , अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) / विश्व समुद्री दिवस व विश्व सफाई दिवस।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 आश्विन सुदी तृतीया 07:07 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , तृतीया तिथि की वृद्धि , माँ चन्द्रघंटा पूजा / व्रत (आज भी , उदयतिथि तृतीया अनुसार) , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठुर) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक।_*
*🎯आज की भक्ति 👉*
🌹
*माँ चन्द्रघंटा👉*
*पिण्डजप्रवरारूढा*
*चण्डकोपास्त्रकैर्युता।*
*प्रसादं तनुते मह्यं*
*चन्द्रघण्टेति विश्रुता।।*
*भावार्थ👉*
_पिंडज जीवों में सर्वाधिक बलशाली सिंह पर सवार, आक्रमण करने के लिए तैयार व भयानक अस्त्रों को धारण करने वाली विख्यात चंद्रघंटा देवी मुझपर कृपा बरसा रही हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 सितम्बर 2025 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर रहेगा है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा व समर्पित होने का उचित अवसर मिलेगा। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। व्यस्त रहने के बाद भी खुद के लिए समय मिलेगा। यात्रा योग व आराम के लिए समय निकालें , स्वास्थ्य सुधार रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मनोरंजन का लाभ उठाएँ , परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाएँ। गलत निर्णय लेने से बचें। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद – विवाद में आप न पड़ें। आज आप अपने पास के किसी व्यक्ति के लिए एक महंगा उपहार खरीद सकते है जो की उस व्यक्ति को आश्रयचकित् कर सकता है। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है ध्यान रखें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके वैवाहिक जीवन में ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं। आज वित्तीय स्थिति और खर्च में संतुलन बना रहेगा, अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की अपनी क्षमता को और विकसित कीजिए। किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें। अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके आमदनी बढऩे के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। एकाग्रता बनाए रखें। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। आज का दिन काफी लाभप्रद है और उसे बेकार न जाने दे। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन कार्यालय का माहौल अनुकूल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मण्डरा सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा। आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है परन्तु आपको अपने निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप एक साथ कई परियोजनाओं के बोझ तले दबा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। मन में व्यग्रता रहेगी। आप अपने कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे क्योंकि काम के बोझ से आप अपने को थका हुआ महसूस करेंगे। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करें कामयाबी अवश्य मिलेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप ज्यादा खाने से बचें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। अपने समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना आपके लिए आज ज्यादा जरूरी होगा। अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नये विचार भी दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। आप अपनी वित्तीय सुरक्षा का आनंद ले पाएंगे। आज आप कुछ धन दान भी दे सकते हैं। आज आपको एक अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। मानसिक चिंता रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा। मित्रों के मिलने से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण रहेगा। आज परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएं 👉*
1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने नई दुनिया की खोज के लिए दूसरा अभियान शुरू किया।
1688 – फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1726 – ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
1742 – बोस्टन का फैन्यूविल हॉल जनता के लिए खोला गया।
1748 – शाहरुख ग्रेटर खोरासन के शासक बन गए।
1788 – ‘थियेटर वार’ तब शुरू हुई, जब डेनमार्क-नॉर्वे की सेना स्वीडन पर हमला किया था।
1789 – अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।
1805 – फ़्रांस के तानशाह नेपोलियन बोनापार्ट की सैनिक कार्रवाई समाप्त हुई। यह कार्रवाई ऑस्ट्रिया के आक्रमण का सामना करने के लिए की गयी थी।
1829 – रूस और ऑटटोमन साम्राज्य के बीच एड्रियानोपल की शांति सन्धि हुई।
1852 – फ्रांसीसी इंजीनियर ने हाइड्रोजन से भरे वायुयान से उड़ान भरी।
1853 – लंदन में पहले प्रांतीय दैनिक समाचार पत्र ‘नार्दर्न डेली टाइम्स’ का प्रकाशन हुआ।
1895 – साइकिल से दुनिया घूमने वाली एनी लॉनडॉनडेरी विश्व की पहली महिला बनीं।
1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में अछूतों के अधिकारों के लिए पूना पैक्ट पर हस्ताक्षर हुए।
1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।
1948 – होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।
1960 – अमेरिका ने विश्व का पहला नाभिकीय शक्ति से चालित विमानवाहक पोत यूएसएस इंटरप्राइज (सीवीएन-65) लॉन्च किया।
1965 – यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।
1968 – दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1971 – ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
1974 – अफ्रीकी देश गिनी बीसाओ ने पुर्तग़ाल से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
1978 – पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1979 – घाना ने संविधान अपनाया।
1990 – पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
1996 – व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला (बिल क्लिंटन) पहला देश।
2003 – फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
2005 – आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
2007 – म्यांमार की सैन्य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
2008 – चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्ध पर हस्ताक्षर किया।
2008 -कपिल देव, भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
2008 – मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
2009 – देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।
2012 – चीन में जापान से संबंधित किताबें पर रोक लगी।
2013 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।
2014 -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।
2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2017-18 प्रदान किए।
2019 – नई दिल्ली में 24 से 28 सितम्बर के बीच भारत जल सप्ताह 2019 का आयोजन प्रारम्भ।
2019 – भारतीय वायुसेना का मिग-21 प्रशिक्षण विमान मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
2019 – पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भूकम्प से 19 लोगों की मौत और तीन सौ से अधिक लोग घायल।
2020 – केरल में देश के पहले चिकित्सा उपकरण पार्क (Medical Devices Park) का शिलान्यास किया गया।
2020 – मलयालम साहित्य के मशहूर कवि अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया।
2020 – भारत और इजराइल के बीच एक वेबिनार का आयोजन किया गया।
2021 – अनुराग ठाकुर ने लद्दाख के लेह में पहले हिमालयन फिल्म उत्सव का उद्घाटन किया।
2021 – क्वाड देशों के, नेताओं की पहली शिखर बैठक वाशिंगटन में हुई।
2021 – केवीआईसी ने ओडिशा के पहले रेशम यार्न उत्पादन केंद्र की स्थापना की।
2021 – जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने ब्रिटेन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
2021 – इटली ने कोरोनावायरस के खिलाफ कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता दी।
2022 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे सीनियर तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने 39 की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया।
2022 – भारत की राष्ट्रपति ने वर्ष 2020-21 के लिए ‘राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार’ प्रदान किए।
2023 – मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग। प्रधानमंत्री ने नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
2023 – भारत और संयुक्त राष्ट्र ने ग्लोबल साउथ के लिए एक संयुक्त क्षमता निर्माण पहल शुरू की।
2023 – इटैलियन रेसर मार्को बेजेची भारत के पहले इंडियन ग्रां प्री के चैम्पियन बने।
2023 – भारतीय टीम वनडे इतिहास में 3000 छक्के लगाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बनी।
2024 – राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा में 3.2 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
*24 सितम्बर को जन्म 👉*
1856 – प्रताप नारायण मिश्र – हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक।
1861 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा का जन्म हुआ।
1925 – औतार सिंग पैंटल, भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक।
1940 – आरती साहा – भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक थीं।
1950 – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ।
1963 – पंकज पचौरी – वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार।
1971 – लिम्बा राम – भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज हैं, जिन्होंने विश्व स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की।
*24 सितम्बर को हुए निधन 👉*
1859 – नाना साहब – सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन हुआ।
2006 – पद्मिनी – दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना। नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर।
2020 – विख्यात परमाणु वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ शेखर बसु का कोलकाता के एक निजी अस्पताल में कोरोना के कारण निधन हो गया।
2020 – आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी डीन जोन्स का मुम्बई में देहांत हो गया।
2021 – हॉल ऑफ फेमर आंद्रे अगासी के पिता और मूल कोच इमैनुएल “माइक” अगासी (90) का निधन हुआ।
2022 – सोवियत हेवीवेट भारोत्तोलक पावेल व्लादिमीरोविच परवुशिन (75) का निधन हुआ।
2023 – अभिनेता निर्देशक और लेखक कीथ बैक्सटर (90) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी टिम फोले (डिफेंसिव बैक , 75) का निधन हुआ।
2023 – राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मलयालम के दिग्गज फिल्म निर्माता केजी जॉर्ज (78) का निधन हुआ।
2023 – वरिष्ठ पटकथा लेखक प्रयाग राज (88) का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण निधन हुआ।
*24 सितम्बर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*
🔅 मैडम भीकाजी कामा जन्मदिन।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) / विश्व समुद्री दिवस।
🔅 विश्व सफाई दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*