राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 21 सितम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 21 सितम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 21 सितम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 21  सितम्बर 2025*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अमावस्या – 25:25 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 09:33 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* चतुष्पाद – 12:48 तक
*💫पश्चात्-* नाग
*✨योग-* शुभ – 19:52 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 06:08
*🌄सूर्यास्त-* 18:19
*🌙चन्द्रोदय-* नहीं
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 15:58 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:49 से 12:38
*🤖राहुकाल-* 16:48 से 18:19
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 आश्विन बदी अमावस्या 25:25 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान – दान – श्राद्धादि की देवपितृकार्य अमावस्या , पितृ विसर्जन , सर्वपितृ श्राद्ध , अज्ञात तिथि वालों का श्राद्ध आज , महालया समाप्त , सूर्यग्रहण (22:59 से 27:23 तक , भारत में अदृश्य होने से सूतकादि का कोई प्रभाव नहीं) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 09:32 से सूर्योदय तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, आचार्य श्री वीरसागर जी समाधि (जैन) , श्री उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर जयन्ती , श्री भोला पासवान शास्त्री जयन्ती , बायोस्फियर दिवस (1991 , निकोलस पॉलिन के अनुसार) , शून्य उत्सर्जन दिवस (कन्फर्म कर लें) , जागतिक अंधश्रद्धा निर्मूलन दिवस (कन्फर्म कर लें) , अंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस , विश्व अल्जाइमर दिवस व विश्व आभार दिवस (World Gratitude day)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 आश्विन सुदी प्रतिपदा 26:57 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , आश्विन शुक्ल पक्ष प्रारम्भ , शारदीय नवरात्र प्रारम्भ , माँ शैलपुत्री पूजा / व्रत , रंग पीला , कलश स्थापना मुहुर्त सुबह 06:09 से 08:06 तक (द्रिक पंचांगानुसार) पश्चात् 09:11 से 10:43 तक व अभिजीत मुहूर्त में 11:49 से 12:38 तक , ध्वजारोहण , दोहित्र कृत मातामह (नाना – नानी) का श्राद्ध।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*चिन्तया  जायते  दुःखं*
*नान्यथा हेतुना किल।*
*तया हीनः सुखी शान्तः*
*सर्वत्र   गलितस्पृहः ॥*
*भावार्थ👉*
_चिंता से ही दुःख उत्पन्न होते हैं किसी अन्य कारण से नहीं, ऐसा निश्चित रूप से जानिए, चिंता से रहित होकर सुखी, शांत और सभी इच्छाओं से मुक्त हो जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*21 सितम्बर 2025 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं व कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज कई अवसर मिल सकते हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु  परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा । आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा । व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है बाकी दिन मिलाजुला रहेगा। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा व आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे  किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन होगा । आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आज आप प्रेम संबंधों में लिप्तमढ जातक अपने साथी के साथ  भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है। स्वास्थ्य में लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन आपके अनुरूप वह परिस्थितियों के अनुरूप दोनों तरह से होगा। व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। प्रतिकूल समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1621 – ब्रिटेन के राजा जेम्स प्रथम ने सर एलेक्जेंडर स्टरलिंग को नोवा स्कॉशिया उपनिपेशीकरण का अधिकार पत्र दिया।
1677 – नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन ने अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट हासिल किया।
1745 – प्रेस्टन पैन की लड़ाई: बोनी प्रिंस चार्ल्स ने ब्रिटिश सरकार सेना को हराया।
1746 – फ्रांसीसी अभियान सेना लबोरडननानिस और डुप्लेक्स मद्रास को घेरा।
1780 – बेनेडिक्ट अरनॉल्ड ने ब्रिटिश मेजर जॉन आंद्रे को पश्चिम प्वाइंट की योजना दी।
1784 – अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।
1790- पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।
1792 – फ्रेंच नेशनल कन्वेंशन ने राजशाही को समाप्त करने के लिए मतदान किया।
1815 – किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।
1826 –  राइड्यू नहर का निर्माण कनाडा में शुरू किया गया।
1857 – बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1883 – अमेरिका और ब्राजील के बीच टेलीग्राफ सेवा शुरू हुई।
1885 – नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।
1905 – ‘अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस’ कंपनी गठित हुई।
1919 –  संयुक्त राज्य अमेरिका में इस्पात हड़ताल की शुरुआत हुई।
1921 – जर्मनी के ओपू में एक केमिकल प्लांट में हुए धमाके में 800 लोगों की मौत हो गई।
1928 – ‘माय विकली रीडर’ मैगजीन की शुरुआत हुई।
1933 – मिस्र के प्रधानमंत्री इस्माइल पाशा सिद्की ने इस्तीफा दिया।
1934 – जापान के होंसू द्वीप पर आए भयंकर तूफान से 4000 लोगों की मौत हुई।
1938 – ग्रेट हरिकेन चक्रवाती तूफान (183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से अमेरिका के न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत हुई।
1942 – बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।
1942 – नाजियों ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।
1949 – चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ पार्टी की घोषणा की।
1964 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1965 – सोवियत संघ की ओ. कोम्मिसारवा ने पैराशूट से 46250 फुट की छलांग लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया।
1966 – मिहीर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।
1971 – ब्रिटेन की शाही वायु सेना का एक विमान कैम्ब्रिज शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे एक पुरुष और दो लड़कों की मौत हो गई।
1979 – मध्य अफ्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रान्ति में अपदस्थ हुए।
1984 – ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1985 – उत्तर और दक्षिण कोरिया ने परिवारों को मिलने के लिए अपनी सीमाएं खोली।
1991 – निकोलस पॉलिन ने बायोस्फीयर दिवस प्रस्तावित किया।
1991 – अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी हुआ।
1999 – मध्य ताइवान में ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु हुई।
2000 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी’ की स्थापना हुई।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।
2003 – संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।
2004 – अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।
2005 – जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।
2007 – तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।
2008 – रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।
2009 – भाजपा आला कमान ने महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
2013 – नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।
2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र की महासभा में भाग लेने के लिए सात दिन की अमरीका यात्रा पर रवाना हुए।
2019 – सऊदी अरब में तेल ठिकानों पर ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने कड़ा कदम उठाते हुए ईरान के केन्द्रीय बैंक पर प्रतिबन्ध लगा दिया।
2020 – प्रधानमंत्री ने बिहार में 14,000 करोड़ रुपए की लागत वाली 9 राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
2020 – भारत – मालदीव के बीच समुद्री मार्ग से सीधी कार्गो पोत सेवा शुरू हुई।
2020 – महाराष्ट्र के भिवंडी नगर में 3 मंजिला इमारत ढही , सात बच्चों सहित तीन व्यक्तियों की मौत हुई जबकि 4 वर्षीय बच्चे सहित 11 लोगों को मलबे से निकाला गया।
2021 – भारत और फ्रांस ने हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र में बढते आपसी सहयोग की समीक्षा की तथा क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा को बढावा देने पर जोर दिया।
2022 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड के न्‍यासी बोर्ड की बैठक की अध्‍यक्षता की।
2022 – रूस ने तीन लाख रिजर्व सैनिकों को तत्काल प्रभाव से यूक्रेन में भेजने की घोषणा की।
2022 – म्‍यामां के डेपेयन टाउन में सेना के हवाई हमले में 11 बच्चों सहित 13 लोग मारे गए। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – उपराष्ट्रपति ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यसभा में उपाध्यक्षों के लिए सर्व-महिला पैनल का गठन किया।
2023 – भारत सरकार ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कारों की एक श्रेणी “राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार” की स्थापना की।
2024 – आतिशी ने दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में  शपथ ली।
2024 – गाजा में स्कूल पर इजराइली हमला में 22 की मौत हुई। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल।

*21 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1866 – ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म हुआ।
1895 – अन्नपूर्णानन्द – हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।
1895 – अज़रा – हिन्दी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं।
1905 – उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर – भारतीय स्वतन्त्रता के सेनानी थे, जो 1948 से 1954 तक सौराष्ट्र राज्य के मुख्यमन्त्री रहे।
1914 – भोला पासवान शास्त्री – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
1926 – नूरजहाँ – प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।
1929 – पंडित जितेंद्र अभिषेकी एक भारतीय गायक, संगीतकार और भारतीय शास्त्रीय, अर्द्ध शास्त्रीय, भक्ति संगीत तथा हिन्दुस्तानी संगीत के प्रतिष्ठित विद्वान थे।
1939 – स्वामी अग्निवेश भारत के एक सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनेता व आर्य समाजी थे।
1954- शिंजो अबे- दिसंबर 2012 में जापान के प्रधानमंत्री।
1956 – प्रबुद्ध दासगुप्ता भारत के एक जाने-माने फ़ैशन और फ़ाइन-आर्ट फ़ोटोग्राफ़र थे।
1963 – वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस का जन्म हुआ।
1968 – महेंद्र मुंजपरा संसद सदस्य लोकसभा।
1979 – क्रिस गेल वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी व अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 में 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाडी।
1980 – करीना कपूर – बॉलीवुड अभिनेत्री (कन्फर्म कर लें 1977 का भी वर्णन)।
1991 – दीपिका पल्लीकल एक भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी।

*21 सितंबर को हुए निधन👉*

1743 – सवाई जयसिंह – आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा था।
1985 – अमरनाथ विद्यालंकार – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे।
2017 – Liliane Henriette Charlotte Bettencourt एक फ्रांसीसी उत्तराधिकारी, सोशलाइट और बिजनेसवुमन थीं।
2020 – माउंट एवरेस्ट पर 10 बार चढ़ने वाले पहले व्यक्ति नेपाल के आंग रीता शेरपा (Ang Rita Sherpa) का निधन।
2022 – कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन हुआ।
2023 – 3 इडियट्स के ‘दुबे जी’ अखिल मिश्रा (58) का निधन हुआ।
2023 – भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉ. सरोजा वैद्यनाथन (86) का कैंसर से निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी जैज़ टेनर सैक्सोफोनिस्ट, अरेंजर और संगीतकार बेनी गोल्सन (95) का निधन हुआ।

*21 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 आचार्य श्री वीरसागर जी समाधि (जैन)।
🌟 श्री उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर जयन्ती।
🌟 श्री भोला पासवान शास्त्री जयन्ती।
🌟 बायोस्फियर दिवस (1991 , निकोलस पॉलिन के अनुसार)।
🌟 शून्य उत्सर्जन दिवस (कन्फर्म कर लें)।
🌟 जागतिक अंधश्रद्धा निर्मूलन दिवस (कन्फर्म कर लें)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस।
🌟 विश्व अल्जाइमर दिवस।
🌟 विश्व आभार दिवस (World Gratitude day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button