धर्म/अध्यात्महरियाणा

परमात्मा हम सभी आत्माओं का सहारा है: बीके सुमित्रा

भिवानी,(ब्यूरो): आज जो व्यक्ति हमारे दुख की घड़ी में थोड़ा सहारा बनता है हम उसे पूरा जीवन याद रखते हैं लेकिन उस परमपिता परमात्मा को याद नहीं करते। उस परमपिता परमात्मा ने हम सभी आत्माओं को यहां भेजा है और प्रकृति के रूप में अनेक वस्तुएं उपहार के रूप में दी हैं। हमें उस परमपिता परमात्मा को भी याद रखना चाहिए। इसलिए हम कह सकते हैं कि परमात्मा हम सभी आत्माओं का सहारा है। यह बात प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की शाखा सिद्धि धाम प्रमुख राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन ने आध्यात्म पर आयोजित पाठशाला में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कही। बीके सुमित्रा बहन ने कहा कि मनुष्य परमात्मा को याद करके आध्यात्म के माध्यम से अंधकार से निकल कर प्रकाश में आ जाता है। आध्यात्म को अपना कर हम बुराईयों से दूर रह सकते हैं। इस दौरान राजयोगिनी बीके कीर्ति बहन ने भी आध्यातम पर प्रकाश डाला तथा हिन्द दिवस के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बीके आरती, बीके नीलम, बीके पूनम, बीके मिनाक्षी, बीके कविता, बीके चंद्रकला व मीडिया कॉर्डिनेटर बीके धर्मवीर सहित अनेक ब्रह्मावत्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button