हरियाणा

कांग्रेस एससी विभाग के जिला ग्रामीण अध्यक्ष बने राजेन्द्र धानक कालुवास

भिवानी, (ब्यूरो): कांग्रेस ने हरियाणा में अनुसूचित जाति विभाग के विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की सहमति से राजेन्द्र धानक कालुवास को अनुसूचित जाति विभाग का जिला भिवानी के ग्रामीण अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। गौरतलब है कि राजेन्द्र धानक पहले भी जिला अध्यक्ष के पद पर रह चुके है। पार्टी के प्रति इनकी निष्ठा को देखते हुए इने फिर से जिला ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया है। राजेन्द्र धानक लगातार पार्टी की गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेते हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे और अनुसूचित जाति वर्ग को ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जोडऩे का काम करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्रपाल गौतम, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और एआईसीसी सदस्य संदीप सिंह का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button