हरियाणा

अंचल हॉस्पिटल द्वारा कम्युनिटी सेंटर पुलिस लाइन में महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

भिवानी, (ब्यूरो): जिला पुलिस लाइन भिवानी के कम्युनिटी सेंटर में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने अंचल अस्पताल के डॉक्टर डॉ विनोद अंचल की टीम के साथ महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ पुलिस कर्मचारी के परिवार की 120 महिलाओं ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर उप पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व डॉक्टर विनोद आंचल ने अपने अस्पताल की अन्य महिला डॉक्टर के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं हमारे समाज के साथ हमारे परिवार की भी रीढ़ होती है। अगर महिला को किसी भी प्रकार की दिक्कत हो जाती है तो वह पूरे परिवार की दिक्कत बन जाती है। महिलाए समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए ताकि वे अपने आप को बीमारियों से दूर रख सके और समय समय पर मेडिकल जांच भी करवानी चाहिए। महिलाओं का जीवन बहुत व्यस्त होता है इसके बावजूद भी उन्हें अपने को स्वस्थ रखने के लिए अपनी लाइफ स्टाइल और आदतों का ध्यान रखना चाहिए। डॉक्टर अनिता अंचल ने अपने संबोधन में महिलाओं को बताया कि कैंसर की बीमारी बहुत तेजी से हमारे जीवन में प्रवेश कर रही है। हमारे खाने पीने से लेकर हमारे लाइफ स्टाइल में भी मिलावट हो रही है। जिसके चलते हमे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से सावधान रहना चाहिए। डॉक्टर अनिता ने महिलाओं को कैंसर के विभिन्न प्रकार और कैंसर होने के कारण भी बताए। डॉक्टर अनिता ने कहा कि महिलाएं अपने शरीर का निरीक्षण खुद भी कर सकती है। महिलाए अपने शरीर का स्वयं निरीक्षण करे और अगर उन्हें अपने शरीर में किसी भी तरह का कोई बदलाव महसूस हो तो तुरंत चिकित्सा जांच करवाए। कैंसर एक लाइलाज बीमारी नहीं है। इसका इलाज संभव है।
जागरूकता कार्यक्रम में डॉ प्रियंका ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी महिलाएं अपनी जीवन शैली में बदलाव कर और स्वयं का ध्यान रख इस प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त होने से अपने आप को बचा सकते है। जागरूकता और जानकारी के कमी के कारण महिलाएं अपना इलाज समय पर नहीं करवाती, जिस कारण उन्हें गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ता है। समय समय पर आप सभी के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे। प्रबंधक थाना शहर भिवानी निरीक्षक सत्यनारायण ने पुलिस अधीक्षक भिवानी, अंचल हॉस्पिटल से डॉ विनोद अंचल, डॉक्टर अनीता अंचल, डॉक्टर प्रियंका, डॉक्टर मीनू यादव व डॉक्टर शिल्पी के कार्यक्रम में शामिल टीम और सभी महिला पुलिस कर्मचारी व महिलाओं का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button