हिसार व हांसी में राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितम्बर को: अशोक कुमार

हिसार(ब्यूरो): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सेवा निर्देशानुसार जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा हिसार व उपमंडल हांसी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 13 सितम्बर को किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम अशोक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए और इसमें अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करवाने के लिए सभी को बढ़-चढक़र हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि 13 सितम्बर की राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों इत्यादि के उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया गया जिसमें आम जनता को अधिकतम छूट एवं वाहन बिजली विभाग, सिंचाई विभाग व पंचायती राज, जिससे आम जनता को लोन रिकवरी केस में अधिकतम छूट वाहन दुर्घटना मुआवजा में अधिकतम मुआवजा आपसी सहमति के आधार पर दिया जा सके। सचिव एवं सीजेएम अशोक कुमार ने बताया कि लोक अदालत वैकल्पिक विवाद समाधान की एक प्रणाली है, जो भारत में बदलते समय के साथ एक प्रणाली के रूप में स्थापित हुई है।