हरियाणा

पहाड़ों में हो रही है बरसात ने बढ़ाई मैदानी इलाकों में आफत, इस इलाके में बही किसानों की फसलें…जारी किया अलर्ट

सोनीपत : पहाड़ों में हो रही बरसात के चलते वहां के जनजीवन को बेहाल कर दिया है। सोनीपत से लगते यमुना क्षेत्र में हजारों एकड़ सब्जी की फसल बिल्कुल जलमग्न हो चुकी है, किसानों की चिंता अभी भी लगातार बढ़ रही है तो जिला प्रशासन ने स्थानीय निवासियों को यमुना नदी पर जाने के आदेश जारी किए हैं तो गांव टांडा को हाई अलर्ट मोड़ पर रखा है।

सोनीपत से गुजरने वाली यमुना नदी का पानी  फसलों को अपने साथ लेकर जा रहा है। यह आलम सोनीपत के साथ यमुना क्षेत्र में सभी जिलों का है। सोनीपत में लाखों हैक्टेयर भूमि जोकि यमुना क्षेत्र से लगती है और किसान जो यहां पर खेती कर रहे हैं उनको लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।

सोनीपत के यमुना क्षेत्र में सब्जी की खेती को भारी नुकसान हुआ है और अब अन्य फसलों को भारी नुकसान की संभावना बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों को यमुना क्षेत्र में ना जाने के आदेश जारी किए गए हैं तो गांव टांडा को भी हाइ अलर्ट मोड़ पर रखा गया है ताकि अगर यहां बाढ़ पानी गांव में घुसेगा तो ग्रामीणों को कैसे वहां से रेस्क्यू किया जाएगा। किसान सुनील कुमार का कहना है कि जैसे जैसे यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है वैसे वैसे किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। खासकर सब्जी की फसल बिल्कुल खराब हो रही है और किसानों को नुकसान हो रहा है।

Related Articles

Back to top button