राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 15 अगस्त 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 15 अगस्त 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 15 अगस्त 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

🇮🇳🎍 *_आपको 79वें भारतीय स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ , लख – लख बधाइयाँ व अमर शहीदों को शत शत नमन।_* 🙏🎍

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 15 अगस्त 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 23:52 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी – 07:36 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* विष्टि – 13:00 तक
*💫पश्चात्-* बव
*✨योग-* गण्ड – 10:16 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 05:49
*🌄सूर्यास्त-* 19:00
*🌙चन्द्रोदय-* 22:57
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 10:46 से 12:25
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉भाद्रपद बदी सप्तमी 23:52 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , भारतीय स्वतंत्रता दिवस (79वां) ,श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत (स्मार्त यानी गृहस्थी आदि के लिए) ,श्री शीतला सप्तमी व्रत , भानु सप्तमी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / सर्वदोषनाशक रवियोग 07:36 तक ,  विघ्नकारक भद्रा 12:59 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 07:36 तक , पारसी नव वर्ष 1395 प्रारंभ (पारसी फ़ार्वर्डिन महीना शुरू) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, श्री कृष्ण जयन्ती / जन्मोत्सव (पंचांग दिवाकर व मनीराम वल्लभ के अनुसार) , श्री महाकाली जयन्ती , थदड़ी पर्व (सिन्धी समाज) , भगवान शान्तिनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , भाद्रपद कृष्ण सप्तमी) , श्री रामकृष्ण परमहंस समाधि दिवस (16 अगस्त का भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें) , योगी श्री अरविन्द जयन्ती , श्री अमरसिंह चौधरी स्मृति दिवस , बांग्लादेश का राष्ट्रीय शोक दिवस , द्वितीय विश्व युद्ध: कोरियाई मुक्ति दिवस व पश्चिम बंगाल दिवस (कन्फर्म नहीं)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 भाद्रपद बदी अष्टमी 21:36 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत (वैष्णव यानी साधु संन्यासी आदि के लिए) , श्री गोकुलाष्टमी , श्री कालाष्टमी / दूर्वाष्टमी , दशाफल व्रत , नन्दोत्सव।_*

*🎯आज की वाणी / भक्ति 👉*

🌹
*सर्वेषां  वीराणां  नित्यम्*
*उच्चैः कुर्मो जय-जय-घोषम्।*
*विश्वे विभाति यो जगद्गुरुः*
*जय जयतु जयतु भारतदेशः।।*
★ *शशिपालशर्मा ‘बालमित्र’*
*अर्थात्👉*
_हम सब वीरों की जय-जयकार  का नारा नित्य लगाते हैं। विश्व में जगद्गुरु के नाम से प्रसिद्ध भारत देश की जय हो, जय हो, जय हो।_

*एवं*

*वसुदेवसुतं  देवं*
*कंस – चाणूर – मर्दनम्।*
*देवकीपरमानन्दं*
*कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥*
*भावार्थ 👉*
_मैं वसुदेव पुत्र, देवकी के परमानन्द, कंस और चाणूर जैसे दैत्यों का वध करने वाले , समस्त संसार के गुरू भगवान श्रीकृष्ण को वन्दन करता हूँ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*15 अगस्त 2025 , शुक्रवार*

🇮🇳🎍  *_आपको 79वें भारतीय स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ , लख – लख बधाइयाँ व अमर शहीदों को शत शत नमन।_*  🙏🎍

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके पास ख़ुद के लिए समय कम मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा कम ले पाएंगे। वरिष्ठ से आपको कोई तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। अच्छी सेहत के लिए आराम , पैदल सैर , योगा , प्राणायाम अवश्य करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।  आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगख । शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे।  नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। व्यस्त रहेंगे। मित्र से वार्तालाप सकारात्मक रहेगा। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*15 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1519 – पनामा शहर बनाया गया।
1772 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिलों में अलग दीवानी और फौजदारी अदालतों के गठन का निर्णय लिया।
1848 – डेंटल चेयर को एम वाल्डो हेनचेट द्यारा पेटेंट कराया गया।
1854 – ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली के बीच 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चलायी।
हालांकि इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन 1885 में किया गया।
1907 – इंडियन बैंक – स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त को इसकी स्थापना हुई।
1914 – पनामा नहर को व्यावसायिक यातायात के लिए औपचारिक रूप से खोला गया।
_1947 – स्वतंत्रता दिवस – भारत को अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई। यह भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार बना। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। रक्षा वीरता पुरस्कार – परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र स्थापित किया गया।_
1947 – युगवाणी (पत्रिका) – देहरादून (उत्तराखण्ड) से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका जो आरंभ में एक पाक्षिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशित हुआ था और कालान्तर में पहाड़ का प्रमुख साप्ताहिक समाचार पत्र बना।
1950 – भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।
1962 – पूर्वी जर्मन श्रमिकों ने बर्लिन की दीवार का निर्माण शुरू।
1971 – बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।
1972 – पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात् पिन कोड लागू किया गया।
1975 – बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति, मुजीबुर्रहमान की हत्या तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन।
1979 – फ़रीदाबाद – हरियाणा का 12 वाँ ज़िला बना।
1982 – राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
1989 – क्लार्क ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
1990 – जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।
1994 – सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।
1998 – उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।
2000 – उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक आपस में मिले।
2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केन्द्र को बन्द किया।
2004 – लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
2007 – दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।
2008 – स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतन्त्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
2009 –  जर्मनी के बर्लिन में एथलेटिक्स ओपन का 12 वा विश्व चैंपियनशिप शुरू किया गया।
2019 – हर्षद पांडुरंग ठाकुर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संस्थान का निर्देशक नियुक्त किया गया।
2019 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ पद के सृजन की व  देश के सभी घरों को पाइप के द्वारा जल उपलब्ध करवाने के लिए “जल जीवन मिशन” की घोषणा की।
2020 – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  शौर्य स्मारक गए पर 37 फुट ऊंची भारत माता की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।
2020 – महेंद्र सिंह धोनी व सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया।
2020 – अमरीका में न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वायर में पहली बार, भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया।
2021 – अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ा, अब काबुल समेत पूरे देश में तालिबान राज हुआ।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन की स्थापना की घोषणा की व विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध कराने की घोषणा की।
2022 – लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने – जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नया नारा दिया।
2022 – लाल किले पर तिरंगे को सलामी देने के लिए पहली बार ‘मेड इन* इंडिया’ तोप का इस्तेमाल हुआ।
2022 – ओला इलेक्ट्रिक ने पहली भारत की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की।
2022 – नाक के रास्ते दिए जाने वाले कोविड-19 टीके के तीसरे चरण का सफल परीक्षण हुआ (भारत बायोटेक)।
2023 –  राष्ट्रपति मुर्मू ने 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी, इसमें 4 कीर्ति और 11 शौर्य चक्र सहित 52 सेना मेडल शामिल हैं।
2023 – लीबिया में प्रतिद्वंदी मिलीशिया गुटों के बीच हुई हिंसक झड़पों में 27 लोग मारे गए।
2023 – पोलैंड ने परेड में सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया व ब्राज़ील में राष्ट्रव्यापी ब्लैकआउट हुआ।
2023 – कनाडा के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में जंगल की आग के कारण आपातकाल घोषित किया गया।
2023 – मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री मुहीउद्दीन यासीन भ्रष्टाचार के चार आरोपों से बरी हुए।
2023 – टाइफून लैन पश्चिमी जापान में पहुंचा।
2023 – मथुरा में इमारत का छज्जा गिरने से 5 लोगों की मौत व 12 घायल हुए।
2024 – कोलकाता अस्पताल हिंसा मामले में अब तक 12 लोग गिरफ्तार हुए।

*15 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1769 – नेपोलियन बोनापार्ट – फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता था।
1872 – अरबिंदो घोष- भारतीय लेखक और दार्शनिक व आजादी के लिए अहम भूमिका निभाई।
1912 – उस्ताद अमीर ख़ाँ- भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक।
1915 – इस्मत चुग़ताई – भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार ।
1918 – हंस कुमार तिवारी – प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार तथा सम्पादक।
1922 – कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा के राजनीतिज्ञ जो १९९८ से २००० तक पार्टी के अध्यक्ष रहे।
1924 – इन्दीवर – हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार।
रामदरश मिश्र- प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि।
1933 – फजल ताबिश – भोपाल के प्रसिद्ध शायर थे।
1938 – प्राण कुमार शर्मा- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने ‘चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाया।
1947 – राखी गुलज़ार- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
1949 – मुशीरुल हसन भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुलपति थे।
1956 – बेबी रानी मौर्य जो 26 अगस्त 2018 से उत्तराखण्ड की सातवीं राज्यपाल के तौर पर कार्यरत थी।
1959 – डॉ. रमेश पोखरियाल “निशंक”- उत्तराखण्ड राज्य के पाँचवे मुख्यमंत्री ।
1975 – विजय भारद्वाज- भारतीय क्रिकेटर।
1975 – के.एम. बीनामोल – भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीट हैं।
1992 – गुरुराजा पुजारी, जो पी॰ गुरुराजा के नाम से भी जाने जाते हैं, एक भारतीय भारोत्तोलक।

*15 अगस्त को हुए निधन👉*

1886 – रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी – भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु (16 अगस्त का भी वर्णन मिलता है, कन्फर्म कर लें)।
1942 – महादेव देसाई – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1947- सरदार अजीत सिंह- पंजाब- स्वतंत्रता सेनानी।
1994 – कैलाश सांखला एक भारतीय प्रकृतिवादी और संरक्षणवादी थे।
2004 – अमरसिंह चौधरी- भारतीय राजनीतिज्ञ ,पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात।
2018 – अजित लक्ष्मण वाडेकर एक पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
2019 – विद्या सिन्हा हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री थीं।
2019 – मदन मणि दीक्षित एक नेपाली उपन्यासकार और मदन पुरस्कार के विजेता थे।
2019 – वक्कड़ई बीकेश्वरन चंद्रशेखर एक भारतीय क्रिकेटर थे।
2021 – भारत के पूर्व डिफेंडर चिन्मय चटर्जी का कोलकाता में उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ।
2021 – गेरहार्ड “गर्ड” मुलर एक जर्मन पेशेवर फुटबॉलर थे।
2022 – अमेरिकी लेखक फ्रेडरिक बचनर (96) का निधन हुआ।
2023 – विश्वविख्यात भारतीय समाजिक कार्यकर्ता एवं उद्यमी बिन्देश्वर पाठक (80) का निधन हुआ।
2023 – अंग्रेजी फुटबॉल कार्यकर्ता लीसेस्टर सिटी के अध्यक्ष जॉन एल्सम (84) का निधन हुआ।
2023 – पेले को टक्कर देने वाले महान भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद हबीब का 74 साल की उम्र में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी गैरी बार्न्स (83) का निधन हुआ।
2024 – Agni Missile के जनक मशहूर साइंटिस्ट डॉ. राम नारायण अग्रवाल (84)  का निधन हुआ।

*15 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 भारतीय स्वतंत्रता दिवस (79वां)।
🔅 श्री कृष्ण जयन्ती / जन्मोत्सव (पंचांग दिवाकर व मनीराम वल्लभ के अनुसार)।
🔅 श्री महाकाली जयन्ती।
🔅 थदड़ी पर्व (सिन्धी समाज)।
🔅 भगवान शान्तिनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , भाद्रपद कृष्ण सप्तमी)।
🔅 श्री रामकृष्ण परमहंस समाधि दिवस (16 अगस्त का भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें)।
🔅 योगी श्री अरविन्द जयन्ती।
🔅 श्री अमरसिंह चौधरी स्मृति दिवस।
🔅 बांग्लादेश का राष्ट्रीय शोक दिवस।
🔅 द्वितीय विश्व युद्ध: कोरियाई मुक्ति दिवस।
🔅 पश्चिम बंगाल दिवस (कन्फर्म नहीं)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button