पार्टी में सभी को साथ लेकर उठाएंगे जनता की आवाज : प्रदीप गुलिया जिला प्रधानों की नियुक्ति के बाद जल्द होगी ब्लाक व खंड स्तर के पदाधिकारियों की नियुक्ति : शहरी जिला अध्यक्ष
जिन कार्यकर्ताओं के खून में है कांग्रेस, उन्होंने फोन कर दी है बधाई, मजबूती से काम करने का दिया आशर्वाीद : प्रदीप गुलिया
कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी किसी भी कार्यकर्ता को किसी भी नेता से जुडऩे की है छूट : शहरी जिला अध्यक्ष
भिवानी, 13 अगस्त : कांग्रेस प्रदेश कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप गुलिया का नियुक्ति के बाद भिवानी पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया और नियुक्ति पर लड्डू बांटे। अपनी नियुक्ति पर प्रदीप गुलिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडग़े, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, वीके हरि प्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, जितेंद्र बघेल, पूर्व मंत्री राव दान सिंह, विधायक राजबीर फरटिया, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे और जो कार्यकर्ता किसी कारणवश पार्टी छोडक़र अन्य राजनीतिक दलों में चले गए है, उनसे भी संवाद कर उन्हें फिर से पार्टी से जोड़ा जाएगा। सभी मिलकर जनता के मुद्दों को जोर-शोर से उठाएंगे।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोहतक रोड पर पालुवास मोड़ के पास उनका जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने बताया कि जल्द ही हरियाणा प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद खंड व मंडल स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक ढ़ांचे को खड़ा किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि पार्टी का संगठन 11 वर्षो बाद फिर से खड़ा होने जा रहा है। इससे प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी तथा 2029 में केंद्र व राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नए संगठन बनने के बाद बहुत से ऐसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के फोन आए है, जिनके खून में कांग्रेस बसी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी भी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है।
प्रदीप गुलिया ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रित पार्टी है। विभिन्न नेताओं से पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर जुड़े हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा नियुक्त बड़े नेताओं ने जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से बातचीत करके तथा राज्य के सीनियर नेताओं से विचार-विमर्श कर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। ताकि प्रदेश में कांग्रेस का संगठन मजबूती से जनता की आवाज उठा सकें।
इस मौके पर कांग्रेस नेता धीरज सिंह, सरपंच जयभगवान, जिला पार्षद रूपेंद्र ग्रेवाल, डा. फूल सिंह धनाना, विक्रम आदित्य नीमड़ीवाली, कृष्ण प्रजापत, हरदीप चेयरमैन, शिव कुमार बोस, रोबिन सिंह, संजय जोी, बजरंग वाल्मीकि, सुनील उमरावत, राम सिंह वैद्य, रण सिंह, रवि सोलंकी, भंवर सिंह, वेद मास्टर, सुनील शर्मा, नौरंग जाटू, सुरेंद्र रंगा, राजेंद्र, अजीत सिंह, महेंद्र चौहान, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।




