दुर्लभ रक्त ऐबी नेगटिव उपलब्ध करवाकर बचाई गंभीर मरीज की जान
भिवानी, (ब्यूरो): रक्तदान को महादान कहा गया है।रक्त की अहमियत जीवन मे वहीं व्यक्ति बता सकता है जो स्वयं या उसका कोई परिचित रक्त की कमी से झूझा हो।अगर छोटी काशी यानी भिवानी की बात करें तो शायद ही ऐसा कोई मरीज मिलेगा जिसने रक्त के अभाव मे दम तोडा हो,क्योंकि भिवानी के रक्तवीर राजेश डुडेजा और मनीष वर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भिवानी मे रक्तदान की जो मुहिम चला रहे है उससे चाहे दिन हो या रात या बारिश जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध हो जाता है। भिवानी के रक्तवीरों की मेहनत और जनून ने पिछले काफी दिनो से भिवानी के चौधरी बंसीलाल सिविल अस्पताल में दाखिल इमलोटा निवासी मरीज अंगूरी देवी की जिंदगी बचाकर मानवता की मिशाल पेश की है। आपको बता दें कि इमलोटा निवासी अंगूरी ऐसी स्थिति में अस्पताल पहुची, जब उसका हीमोग्लोबिन मात्र चार ग्राम था। महिला की गम्भीर हालात को देखते हुए ब्लड बैंक प्रभारी ने शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा को सूचना दी, उन्होंने तुरंत ही अपने रक्तदाताओं को सूचना दी। इस अवसर पर विजेंदर सिंह ,आशीष कुमार झरवाई व मंजीत कालुवास ने रक्तदान किया। अवसर पर ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ मोनिका सांगवान ,डॉ रोहित कुमार, स्टाफ नर्स सुमन व गुंजन ,शर्मिला ,नवीन कुमार, सलमा आदि उपस्थित थे।




