राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 18 जुलाई 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 18 जुलाई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 18 जुलाई 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 जुलाई 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 17:04 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी – 26:14 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* बालव – 06:09 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* सुकर्मा – 06:47 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 05:34
*🌄सूर्यास्त-* 19:19
*🌙चन्द्रोदय-* 24:06
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 10:43 से 12:27
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 श्रावण बदी अष्टमी 17:04 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री कालाष्टमी व्रत , श्री शीतलाष्टमी व्रत , दशफल व्रत , बुध वक्री 10:13 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 26:14 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:14 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, श्री पीरू सिंह शेखावत शहीदी दिवस ( ‘परमवीर चक्र’ सम्मानित) , श्री राजेश खन्ना स्मृति दिवस , श्री भवानम वेंकटराम रेड्डी जयन्ती , श्री तुकाराम भाऊराव साठे ( श्री अण्णाभाऊ साठे ) स्मृति दिवस व नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 श्रावण बदी नवमी 14:44 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री मंगलागौरी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*पूर्वं दत्त्वा तु यः कन्यां*
*द्वितीये दातुमिच्छति ।*
*सोऽपि राजन् मृतो जन्तुः*
*कृमियोनौ प्रजायते॥८३॥*
*तत्र   जीवति   वर्षाणि*
*त्रयोदश युधिष्ठिर ।*
*अधर्मसंक्षये   युक्तस्-*
*ततो जायति मानवः ॥ ८४॥*
★ महाभारतम् अनुशासनपर्व १११
*अर्थात् 👉*
_राजन् ! जो पहले एक व्यक्ति को कन्यादान करके फिर दूसरे को उसी कन्या का दान करना चाहता है, वह भी मरने के बाद कीड़े की योनि में जन्म लेता है।_
_युधिष्ठिर ! उस योनि में वह तेरह वर्षों तक जीवन धारण करता है । तदनन्तर पापक्षय के पश्चात् वह पुनः मनुष्य योनि में उत्पन्न होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 जुलाई 2025 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज आप बहुत व्यस्त रह सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके व परिचितों से मिलने व खरीददारी की योजना बन सकती है उन्हें निकलने न दें।  कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे । आपको अपनी सेहत पर भी कुछ ध्यान करना चाहिए। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आपको थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अंततः आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आपकी सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें ।गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र मे अपना करियर बनाने का सही समय है प्रयास करें । धन धान्य की वृद्धि होती है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*18 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

871 – ब्रिटेन और डेनमार्क के मध्य 25 वर्षों तक जारी रहने वाले युद्ध का क्रम आंरभ हुआ।
1290 – इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
1630 – स्पेन की सेना ने मंटुआ प्रांत पर कब्जा किया।
1737 – बेंजा लुका में लड़ाई के दौरान तुर्की सेना ने आस्ट्रिया को पराजित किया।
1743 – साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया।
1781 – ब्रिटेन के विख्यात खगोलशास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया। वे टेलेस्कोप द्वारा जो उन्होंने स्वयं ही बनाया था, ग्रह देख रहे थे जिसके दौरान उन्हें पता चला कि आकाशगंगा ऐसे ग्रहों का महान समूह है कि सौरमंडल उसका बहुत छोटा सा भाग है। हरशल ने इसी प्रकार कई अन्य ग्रहों की खोज की।
1857 – बम्बई विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1872 – ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
1907 – फ्रांसीसी सैनिकों ने कैसाब्लांका पर कब्जा किया।
1931 – पहला एयर कंडीशंड जहाज ‘मरिपोसा’ लांच किया गया।
1943 – ब्रिटिश सेना ने इटली के कटानिया शहर पर हमला किया।
1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने नाॅरमैंडी की बाेर्केबस पर्वतीय श्रृंखला पर कब्जा किया।
1947 – भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली।
1951 – उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
1951 – जर्सी जो वालकाॅट सबसे अधिक उम्र में हैवीवेट चैंपियन बने।
1955 – पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से बेचा गया।
1963 – सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल हुआ।
1968 – कैलिफोर्निया के सेंता क्लारा में इंटेल कॉरपोरेशन की स्थापना हुई।
1973 – अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना।
1977 – वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1978 – मिस्र और इजरायल के बीच दो दिवसीय अधिकारिक वार्ता शुरू हुई।
1980 – भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया।
1980 – टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।
1985 – सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1994 – ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।
1999 – फ़िलिस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की क़ैद के बाद इस्रायल ने आज़ाद किया।
2000 – रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
2002 – तेल अवीव में बम विस्फोट में 6 मरे और 40 घायल हुए।
2002 – डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।
2002 – सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की।
2003 – वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।
2004 – अमेरिका ने 50 करोड़ डालर का पाक का कर्जा माफ किया।
2005 – मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।
2007 – भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
2008 – भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।
2012 – सीरिया में आत्मघाती बम विस्फोट में रक्षा मंत्री सहित सरकार के तीन उच्च अधिकारियों की मौत हुई।
2012 – किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया और उन्हें कोरियाई पीपुल्स आर्मी में मार्शल का पद दिया गया।
2019 – हिमा दास ने 15 दिन के भीतर चौथा स्वर्ण पदक जीता।
2019 – पलाऊ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 76वां सदस्य बना।
2021 – मुंबई  के चेंबूर और विखरोली में दीवार ढहने से 15 लोगों की मौत हुई
2021 – सऊदी अरब ने हज में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए पुरुष अभिभावक की आवश्यकता को हटाया।
2021 – भारत के जयनगर से नेपाल के कुर्था के बीच रेलगाड़ी परिचालन का सफल परीक्षण किया गया।
2021 – नेपाल के नए प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने विश्वासमत हासिल किया।
2022 –  मप्र के धार जिले में 55 यात्रियों से भरी इंदौर से पुणे जा रही बस के नर्मदा नदी में गिरने से 13 की मौत हुई व 15 लोग बचाए गए।
2022 – रतलाम रेल मंडल के अन्तर्गत मंगल मोडी व लीमखेड़ा के बीच एक मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे और कुछ एक दूसरे के उपर चढे।
2022 – भारत देश के राष्‍ट्रपति के चुनाव के लिए 99 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
2022 – श्रीलंका में नए सिरे से आपातकाल प्रभावी हुआ।
2023 – प्रधानमंत्री ने पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।
2023 – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 95वें स्‍थापना दिवस समारोह का समापन हुआ।
2023 – तीसरी जी20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स की बैठक गांधीनगर में सम्पन्न हुई।
2023 – ब्रिटिश कोलंबिया में जंगल की आग का मौसम अब तक का सबसे विनाशकारी मौसम बना , जिसमें 14,100 वर्ग किलोमीटर भूमि जल गई है व 390 स्थानों पर अभी भी आग लगी हुई है (जो 2018 के रिकॉर्ड से अधिक है)।
2023 – मध्य अमेरिका में पूर्वी अल साल्वाडोर के तट पर 6.5 तीव्रता का भूकंप आया।
2024 – यूपी में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 4 की मौत:AC समेत 15 कोच पटरी से उतरे; 2 यात्रियों के पैर कटे; 20 से ज्यादा घायल हुए।
2024 – रेजिमेनल थेरेपी में नवाचार पर एक दो-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन श्रीनगर में किया गया।

*18 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1861 – कादम्बिनी गांगुली – भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन।
1909 – विष्णु डे ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित एक बांग्ला साहित्यकार।
1918 – नेल्सन मंडेला- नोबेल पुरस्कार सम्मानित दक्षिण अफ़्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति।
1927 – मेहदी हसन, प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक ।
1931 – भवानम वेंकटराम रेड्डी – आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1931 – मैरी डिसूजा सिकेरा एक भारतीय महिला ओलंपियन।
1935 – जयेन्द्र सरस्वती तमिलनाडु के काँचीपुरम नगर स्थित कांची कामकोटि पीठ के ६९वें शंकराचार्य थे।
1946 – राजेश जोशी – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकारों।
1948 – हिन्दी के जाने-माने कथाकार अरुण प्रकाश का जन्म बेगूसराय (बिहार) के नितनिया गांव में हुआ था।।
1970 – अश्विनी वैष्णव एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी।
1971 – सुखविंदर सिंह जिन्हें बॉलीवुड में पार्श्वगायन के लिए जाना जाता है।
1972 – सौन्दर्या रघु भारतीय फिल्म अभिनेत्री और निर्माता थीं।
1982 – प्रियंका चोपड़ा – हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1994 – छवि पांडे एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री, फिल्म अभिनेत्री तथा गायिका है ।
1996 – स्मृति मंधाना – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।

*18 जुलाई को हुए निधन👉*

1948 – पीरू सिंह – भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक।
1969 – तुकाराम भाऊराव साठे, जिन्हें अन्नभाऊ साठे के नाम से जाना जाता है, एक समाज सुधारक, कम्युनिस्ट लोक कवि और महाराष्ट्र, भारत के लेखक थे।
1998 – अब्दुल हमीद कैसर – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
1999 – विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन।
2011 – पण्डित जगदीश प्रसाद कलकत्ता आधारित पटियाला घराने के हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक थे।
2012- राजेश खन्ना, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
2016 – मुबारक बेगम – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका।
2017 – अजित शंकर चौधरी – सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक थे।
2020 – स्पेनिश उपन्यासकार, जुआन मार्से (Juan Marse) का निधन।
2022 – राष्ट्रीय अकादमी पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध चित्रकार अच्युतन कुदल्लूर (77) का चेन्नई में निधन हुआ।
2022 – हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक एवं संगीतकार भूपिंदर सिंह (82) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2023 – केरल के कांग्रेस नेता और 2 बार मुख्यमंत्री रहे ओमन चांडी (79) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी एथलेटिक निदेशक ल्यू पर्किन्स (78) का निधन हुआ।
2023 – इंग्लिश फुटबॉल खिलाड़ी माइक हेलावेल (85) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी ग्रैमी पुरस्कार विजेता हास्य अभिनेता और एमी पुरस्कार विजेता अभिनेता जॉर्ज रॉबर्ट न्यूहार्ट का 94 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

*18 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री पीरू सिंह शेखावत शहीदी दिवस ( ‘परमवीर चक्र’ सम्मानित)।
🔅 श्री राजेश खन्ना स्मृति दिवस।
🔅 श्री भवानम वेंकटराम रेड्डी जयन्ती।
🔅 श्री तुकाराम भाऊराव साठे ( श्री अण्णाभाऊ साठे ) स्मृति दिवस।
🔅 नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button