राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 16 जुलाई 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 16 जुलाई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 16 जुलाई 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 16 जुलाई 2025*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 21:04 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद – 05:47 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद
*💫करण-* गर – 09:55 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* शोभन – 11:56 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:33
*🌄सूर्यास्त-* 19:20
*🌙चन्द्रोदय-* 22:57
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:26 से 14:10
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 श्रावण बदी षष्ठी 21:04 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , सूर्य की कर्क संक्रान्ति  17:32 पर (विषेश पुण्यकाल 11:08 से संक्रान्ति काल तक तत्पश्चात सामान्य पुण्यकाल संक्रान्ति काल से सूर्यास्त तक , घृत – धेनु  दान , मन्दाकिनी स्नान) , पंचक जारी , विघ्नकारक भद्रा 21:03 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 28:51 से , राजयोग 21:02 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 05:47 से 28:51 तक , संकल्पादि में प्रयोजनीय वर्षा ऋतु प्रारंभ , निरयन सूर्य दक्षिणायन , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, श्री रामजीबाबा पुण्यतिथी – मोर्शी (अमरावती) , स्वतन्त्रता सेनानी अरुणा आसफ़ अली जयन्ती , श्री धनराज पिल्लै जन्म दिवस , श्री नर बहादुर भण्डारी स्मृति दिवस , साझा सेवा केंद्र (सीएससी) दिवस , भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) स्थापना दिवस (97वां) व विश्व सर्प दिवस (World Snake Day)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 श्रावण बदी सप्तमी 19:11 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , शीतला सप्तमी (उड़ीसा ) ,भानु सप्तमी , श्री कालाष्टमी व्रत (पंचांगभेद से कल भी)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*उपस्थिते    विवाहे   तु*
*यज्ञे दानेऽपि वा विभो ।*
*मोहात् करोति यो विघ्नं*
*स मृतो जायते कृमिः  ॥८१॥*
★ महाभारत अनुशासनपर्व १११
*अर्थात् 👉*
_प्रभो ! जो विवाह , यज्ञ अथवा दान का अवसर आने पर मोहवश उस में विघ्न डालता है, वह भी मरने के बाद कीड़ा ही होता है॥८१॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*16 जुलाई 2025 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने कार्यों में सफल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कोई तीसरा आपके काम को प्रभावित कर सकता है। समय का सदुपयोग कैसे हो , इस पर विचार कर पाएंगे। कारोबारी लोगों को किसी डील के लिये शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, थकान रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक घर में खुशी का माहौल बन सकता है। कुछ रिश्तेदार भी आपके घर पर आ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। प्रेमी के लिए दिन मिठास से भरा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। परिवार के साथ बातचीत करके किसी मामले का हल भी निकाल सकते हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आप अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। करियर में तरक्की के मामले में कुछ रूकावटें आ सकती है। आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने से आपको बचना चाहिए।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। सभी काम में आपको सफलता हासिल होने के योग हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। वहां पर आपकी किसी बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इस राशि के छात्रों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर अभी भी थोड़ी संभाल कर रहने की जरूरत है। आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको दूसरे लोगों से कुछ सीखने का मौका मिल सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। दोस्त से मिलकर आप पूरा दिन खुश रहेंगे। कार्यालय में काम करते समय बचपन की कोई याद ताजा हो सकती है। काम को लेकर आपका आत्मविश्वास भी बढे़गा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रेमी किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेसमैन को अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी परेशानियों का समाधान पूर्ण रूप से निकलेगा। आपको करियर से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। आपका आत्मविश्वास पहले से और बढ़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यालय में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। विद्यार्थीयों को शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है। आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिल सकती है। साथ ही दोस्त से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप पूरी तरह से सफल होंगे। अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। कार्यालय में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में सुधार होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। आपके कुछ कामों में रूकावट आ सकती है, जिससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ पल बिताने चाहिए। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। किसी काम में रूके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है, संतान सुख प्राप्त होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। अपनी काबिलियत से आप सभी काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सेहत बढिया रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। बच्चों को दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा । किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। उनकी सलाह आपके बहुत काम आयेगी। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो दिन मुनाफा दिलाने वाला हो सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी )*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*16 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1439 – इंग्लैंड में बीमारी फैलने के डर से चुंबन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
1465 – फ्रांस के मोंटलहेरी में युद्ध छिड़ा।
1519 – मार्टिन लूथर और धार्मिक चिंतक जॉन ऐक के बीच लेपजिग के प्लेसिनबर्ग कैसल में सार्वजनिक बहस शुरू।
1661 – स्वीडिश बैंक ने यूरोप में पहला नोट जारी किया।
1769 –  फादर जूनिपेरो सेरा कैलिफोर्निया में पहला मिशन, मिशन सैन डिएगो पाया।
1779 –  जनरल एंथोनी वेन की अगुआई वाली संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ब्रिटिश सैनिकों से स्टॉनी पॉइंट, न्यूयॉर्क पर कब्जा कर लिया।
1790 – अमेरिकी कांग्रेस ने कोलंबिया राज्य की स्थापना को मंजूरी दी।
1798 – अमेरिका में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा विभाग बना और अमेरिकी मरीन अस्पताल अधिकृत।
1856 – हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता मिली।
1890 – पार्किंसस नामक एक डॉक्टर ने पार्किंसस बीमारी और उसके अस्तित्व में आने की प्रक्रिया के बारे में अपनी जॉच पूरी की। उन्हीं के नाम पर बीमारी का नाम पार्किन्सन्स रखा गया।
1894 – जापान और इंग्लैंड के बीच आओकि-किम्बरली की संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1900 – रूस ने मंचूरिया में चीनी लोगों के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू किया।
1925 – इराक में राजा फैसल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की।
1926 – नेशनल जियोग्राफिक ने पहली बार समुद्र के भीतर के दृश्यों का प्राकृतिक रंगीन फोटों निकाली।
1929 – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research) की स्थापना हुई।
1935 – अमेरिका के ओक्लाहोमा सिटी में पहला ऑटोमैटिक पार्किंग मीटर लगा।
1942 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस ने 13,152 यहूदियों को गिरफ्तार किया।
1942 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने फिनलैंड के साथ राजनयिक संबंध ख़तम किया।
1945 – अमरीका ने परमाणु बम का पहला परीक्षण किया।
1950 – फुटबॉल विश्व कप के चौथे संस्करण के फाइनल में ब्राजील को हरा उरुगवे चैंपियन बना।
1951 – एशिया का देश नेपाल, ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।
1969 – अपोलो-11 यान से चंद्रमा पर पहुंचने वाले बज एल्ड्रिन पहले व्यक्ति बने और उनके चांद पर पहले कदम की फोटो प्रसारित हुई।
1970 – इराक में संविधान लागू हुआ।
1981 – भारत ने परमाणु परीक्षण किया।
1988 – पडी एशडाउन ब्रिटेन में लिबरल डेमोक्रेट के नेता बने।
1990 – फिलीपींस में 7.7 की तीव्रता के भूकंप में 400 लोग मारे गये।
1990 – यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993 – ब्रिटेन की खुफिया सेवा, एमआई5 के किसी सदस्य ने फोटो खिंचवा कर पहली बार औपचारिक रूप से जनता के सामने अपनी पहचान खोली।
1999 – जॉन एफ़. कैनेडी के पुत्र जॉन एफ़. कैनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2001 – जैक्स रोगे (बेल्जियम) अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के आठवें अध्यक्ष बने।
2002 – पराग्वे में आपातकाल की घोषणा।
2003 – पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश, इस्रायल को 2005 तक मान्यता देने पर राजी।
2004 – चीन ने उत्तरी चीन के सबसे बड़े तटीय शहर त्यानचिन में पहला आनलाइन वायु सुरक्षा अभ्यास किया।
2006 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित।
2007 – बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजिद को धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया।
2007 – जापान के निगाटा तट पर 6.8 तीव्रता के आए भूकंप आने से आठ लोगों की जानें गई और 800 लोग घायल हुए। एक परमाणु ऊर्जा केंद्र भी ध्वस्त हो गया।
2008 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने गाजा क्षेत्र की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द की।
2008 – अमेरिका ने अगले पांच सालों में पाकिस्तान को साढ़े सात अरब डॉलर की असैनिक मदद के लिए एक विधेयक पेश किया।
2011- देश में पिछले एक दशक में गांवों की तुलना में शहरी आबादी ढाई गुना से भी अधिक तेज़ी से बढ़ी । 2011 – भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त के कार्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले दशक में देश की जनसंख्या में 17.64 प्रतिशत का इजाफ़ा हुआ है। यह वृद्धि गांवों में 12.18 और शहरी क्षेत्रों में 31.80 प्रतिशत की रही है।
2015 – वैज्ञानिकों ने प्लूटाे ग्रह की क्लोज़-अप तस्वीरें जारी कीं।
2019 – सुश्री अनुसुइया उइके छत्तीसगढ़ और श्री बिस्वा भूषण हरिचंदन आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बने।
2019 – पाकिस्तान ने 139 दिन बाद भारतीय समेत अन्य विमानों के लिए अपना एयरस्पेस खोल दिया।
2020 – भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, जर्मनी और फ्रांस के साथ “एयर बबल” बनाया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने घोषणा की कि भारत फ्रांस और अमेरिका के साथ अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन को फिर से शुरू करेगा।
2021 – महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक हेलीकॉप्‍टर क्रैश होने से फ्लाइट इंस्ट्रक्टर की मौत व एक महिला पायलट गंभीर रूप से घायल हुई।
2021 – भोपाल से 120 KM दूर विदिशा जिले के गंजबसौदा हादसे में 24 घंटे बाद कुएं में गिरे लोगों काे निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हूआ , 11 लोगों की मौत हुई व 20 लोग सुरक्षित बचाए गए।
2022 – ब्रिटेन में, पहली बार भीषण गर्मी पड़ने का रेड अलर्ट जारी होने के बाद देश में आपातकाल की घोषणा की गई।
2022 – गुजरात में रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.2 की तीव्रता का भूकम्प आया।
2022 – रूस ने यूक्रेन के ज्यादातर हिस्सों में रॉकेट हमले तेज किए , 16 नागरिकों की मौत हुई।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्‍तर प्रदेश का दौरा कर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया।
2022 – आईएनएस सिंधुध्वज (पनडुब्बी) ने 35 साल की शानदार अवधि तक अपनी सेवाएं देने के बाद भारतीय नौसेना को अलविदा कहा।
2023 – शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान और सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री श्री लॉरेंस वोंग ने तीसरे सिंगापुर – भारत हैकथॉन के विजेताओं को गुजरात के गांधीनगर में सम्मानित किया।
2023 – भारत और इंडोनेशिया ने भारत-इंडोनेशिया आर्थिक व वित्‍तीय संवाद शुरू करने की घोषणा की।
2023 – चीन में अब तक का सबसे अधिक तापमान 52.2 डिग्री सेल्सियस (126 डिग्री फारेनहाइट) शिनजियांग के तुरपान डिप्रेशन के सानबाओ कस्बे में दर्ज किया गया व ईरान के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित फ़ारस की खाड़ी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोपहर 12:30 बजे तापमान 152 डिग्री फ़ारेनहाइट (66.7 डिग्री सेल्सियस) तक पहुँच गया।
2023 – जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने जापान सागर में संयुक्त नौसैनिक मिसाइल रक्षा अभ्यास किया।
2024 – मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर से तीर्थयात्रियों की बस टकराने से बस 20 फीट गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत व 7 गंभीर घायल हुए।
2024 – डोडा जिले के देसा के जंगलों में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के एक कैप्टन, नायक समेत चार जवान बलिदान हुए।

*16 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1896 – ट्रीगवी ली – प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक थे।
1909 – अरुणा आसफ़ अली – ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक।
1917 – जगदीशचन्द्र माथुर – प्रसिद्ध नाटककार।
1923 – के. वी. कृष्ण राव – भारतीय थल सेना के भूतपूर्व प्रमुख।
1937 – राजिन्दर कुमार धवन – राज्य सभा सांसद थे। इंदिरा गांधी के निजी सचिव व उनकी हत्या के वे प्रत्यक्षदर्शी रहे।
1939 – लाइबेरिया की प्रथम महिला राष्ट्रपति: रूथ पेरी।
1956 – भागवत कराद भारतीय केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बने।
1968 – धनराज पिल्लै – भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी ।
1984 – कटरीना कैफ – बालीवुड अभिनेत्री।
1988 – अंशा सयद एक भारतीय अभिनेत्री।

*16 जुलाई को हुए निधन👉*

2005 – के. वी. सुबन्ना- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार।
2013 –  बारुन डे – भारतीय इतिहासकार (कन्फर्म नहीं)।
2017 – नर बहादुर भण्डारी सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री।
2019 – चरमपंथी समूह दलित पैंथर के संस्थापकों में से एक राजा ढाले का उनके आवास पर निधन।
2019 – 1971 के युद्ध के नायक लेफ्टिनेंट जनरल घरया का निधन।
2020 – भारत के अर्जुन पुरस्कार विजेता और दिग्गज पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी रमेश टीकाराम की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई।
2020 – महाराष्ट्र की पहली महिला चुनाव आयुक्त बनकर इतिहास रचने वालीं नीला सत्यनारायण का कोरोना के कारण निधन हुआ।
2021 – सुरेखा सीकरी हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री थीं।
2021 – दानिश सिद्दीकी भारतीय फोटो जर्नलिस्ट थे, जो राष्ट्रीय रॉयटर्स मल्टीमीडिया टीम का नेतृत्व करते थे।
2022 – पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह काहलों (79) का निधन हुआ।
2023 – अंग्रेजी – फ्रेंच गायिका और अभिनेत्री जेन मैलोरी बिर्किन (76) का निधन हुआ।
2024 – ऑस्ट्रेलियाई रग्बी लीग HOF प्रसारक डेविड मोरो (71) का कैंसर से निधन हुआ।
2024 – डच पत्रकार, रंगमंच समीक्षक और टीवी व्यक्तित्व जैक्स डी’एंकोना (86) का निधन हुआ।

*16 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री रामजीबाबा पुण्यतिथी – मोर्शी (अमरावती)।
🔅 स्वतन्त्रता सेनानी अरुणा आसफ़ अली जयन्ती।
🔅 श्री धनराज पिल्लै जन्म दिवस।
🔅 मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
🔅 श्री नर बहादुर भण्डारी स्मृति दिवस।
🔅 साझा सेवा केंद्र (सीएससी) दिवस।
🔅 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) स्थापना दिवस (97वां)।
🔅 विश्व सर्प दिवस (World Snake Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button