हरियाणा
कन्या स्कूल खरक कलां में युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित
भिवानी,(ब्यूरो): राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरक कलां में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्या डा. रीमा परमार की अध्यक्षता में करवाया गया। युवा संसद टीम द्वारा की गई संपूर्ण कार्यवाही का संयोजन कार्य सुनीता देवी व धर्मेंद्र ने किया। निर्णायक मंडल में प्रवक्ता अंजु, प्रवक्ता विकास शर्मा व प्रवक्ता नरेश कुमार ने जज कि भूमिका निभाई। छात्राओं ने संसद की कार्यवाही को बहुत ही अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल टीम ने कार्यक्रम के अंत में छात्राओं द्वारा की गई कार्यवाही की अत्यनत सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।




