पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 13 जुलाई 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 13 जुलाई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 13 जुलाई 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 13 जुलाई 2025*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 25:05 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण – 06:54 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* वणिज – 13:29 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* प्रीति – 18:00 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 05:31
*🌄सूर्यास्त-* 19:21
*🌙चन्द्रोदय-* 21:22
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 18:54 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 17:37 से 19:21
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 श्रावण बदी तृतीया 25:05 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , जया – पार्वती व्रत का पारणा , राजयोग , शनि वक्री 09:35 पर , विघ्नकारक भद्रा 13:25 से 25:03 तक , पंचक प्रारम्भ 18:54 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, वीर शिवा काशिद पुण्य दिवस (12-13 जुलाई , महाराष्ट्र) , श्री कृष्ण गुंडोपंत गिंडे उर्फ के. जी. गिंडे पुण्यतिथि , स्वामी कल्याण देव शुक्रताल (पुण्य दिवस , कन्फर्म नहीं) व शहीद / मत्यर दिवस (कश्मीर)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 श्रावण बदी चतुर्थी 24:02 तक पश्चात् पंचमी शुरू , श्रावण का प्रथम सोमवार व्रत , अंगारकी / संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , पंचक जारी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*वृत्तशौचं मनः शौचं*
*तीर्थशौचमतः परम् ।*
*ज्ञानोत्पन्नं च यच्छौचं*
*तच्छौचं परमं स्मृतम् ॥ १२॥*
★महाभारत अनुशासनपर्व १०८
*अर्थात् 👉*
_शुद्धि चार प्रकार की मानी गयी है– आचारशुद्धि , मनःशुद्धि , तीर्थशुद्धि और ज्ञानशुद्धि ; इनमें ज्ञान से प्राप्त होने वाली शुद्धि ही सबसे श्रेष्ठ मानी गयी है॥१२॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*13 जुलाई 2025 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। आज किए हुए प्रयास पूर्ण होने की पूरी संभावना है। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। बिजनेस में मिले नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। आपको अपने वरिष्ठ का भी सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे। किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा , लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। इसके अलावा अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। वरिष्ठ आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी वरिष्ठ वकील के साथ साझा करने का मौका मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे मदद मिल जायेगी। आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं पर घूमने की योजना कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे । कोई भी फैसला आपको सोच-समझ कर लेना चाहिए। आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपके साथ सब अच्छा होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती हैं, आपकी यात्रा सुखद भी रहेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।बच्चे आपको गर्व करने की वजह देंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि ले सकते हैं। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। वरिष्ठ आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप लोगों को अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन घूमने-फिरने या यात्रा में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। कोई चिंता बार बार मस्तिष्क को परेशान करेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*13 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1534 – ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।
1645 – अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
1660 – शिवा काशिद शिवाजी ने शिवाजी महाराज और परिणामी मराठी साम्राज्य पर संकट को टालने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया (12-13 जुलाई 1960)।
1700 – कांस्टेंटिनोपल की संधि शांति की स्थापना के बाद रूसी-तुर्की युद्ध हुआ।
1771 – ब्रिटेन के विख्यात नाविक जेम्ज़ कुक की पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध की ऐतिहासिक खोज-यात्रा तीन वर्ष के बाद समाप्त हुई।
1772 – कैप्टन जेम्स कुक ने दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरु की।
1787 – संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के लिए नियमों को नियंत्रित करने के लिए नॉर्थवेस्ट अध्यादेश की पुष्टि की।
1830 – राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था (1803 का भी वर्ण है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
1832 – हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।
1863 – न्यूयार्क में सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए।
1871- क्रिस्टल पैलेस लंदन में विश्व का पहला चैम्पियनशिप बिल्ली शो हैरिसन वेयर द्वारा आयोजित किया गया।
1878 – बर्लिन कांग्रेस ने यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बँटवारा किया।
1879 – बुल्गारिया में नेशनल गाडर्स यूनिट की स्थापना हुई।
1882 – रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।
1887 – स्कॉटलैंड में दूसरा रेल पुल शुरु हुआ जिसका प्रयोग आज भी जारी है।
1897 – मारकोनी ने बेतार संदेश के लिए अमेरिकी पेटेंट हासिल किया (कन्फर्म नहीं)।
1905 – कलकत्ता के बांग्ला साप्ताहिक संजीवनी द्वारा पहली बार ब्रिटिश सामानों की होली जलाने / बहिष्कार का सुझाव दिया गया।
1908 – लंदन में चौथा आधुनिक ओलंपिक खेल शुरु हुआ।
1918 – टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
1923 – कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमतों को बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से ‘Hollywood’ लिखा गया था।
1925 – वॉल्ट डिज़नी ने इडाहो शहर में लिलियन बाउंड्स के साथ शादी की।
1929 – जतिन्द्र नाथ दास ने ऐतिहासिक भूख हड़ताल की शुरुआत की।
1945 – मैक्सिको मरुस्थल में पहला परमाणु बम परिक्षण के लिए लाया गया।
1947 – ‘इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट’ ब्रिटिश पार्लियामेंट में पारित हुआ।
1954 – अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जेनेवा में वियतनाम के बँटवारे पर सहमत हुए।
1974 – हेडिंग्ले में भारत ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला।
1971 – मोरक्को के बागी नेताओं को मौत की सजा दी गई थी।
1977 – आपातकाल के दौरान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि जैसे लोक सम्मान वापस लिये गये।
1992 – यीत्ज़ाक राबिन इस्राइल के प्रधानमंत्री बने।
1998– भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता।
1998 – ब्राजील ने सी.टी.बी.टी. एवं एन.पी.टी. पर हस्ताक्षर किया।
2000 – अमेरिका और वियतनाम ने बड़े व्यापार अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।
2000 – फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
2001 – वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गयी।
2004 – रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
2006 – परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द।
2008 – अमेरिका में ग्रीन पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व डेमोक्रेट सिंथिया मैक्किनी को अपना उम्मीदवार बनाया।
2009 – शी वुल्फ शकीरा ने अपने आठवें एल्बम की शुरुआत की। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2011 – देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी। ये धमाके मुंबई के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में हुए थे।
2016 – यूनाइटेड किंगडम की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों द्वारा थेरेसा मई प्रधानमंत्री चुनी गयी।
2019 – मेघालय देश का पहला राज्य बना जहां जल नीति बनाई गई ।
2019 – सोमालिया के होटल में आतंकी हमले में अमेरिकी व ब्रिटिश नागरिकों समेत 26 की मौत हुई।
2020 – भारतवंशी चंद्रिका प्रसाद संतोखी को लैटिन अमेरिकी देश सूरीनाम का राष्ट्रपति चुन लिया गया।
2021 – विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ताजिकिस्तान की दो दिन की यात्रा पर दुशाम्बे पहुँचे।
2021 – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित कुर्रम में आतंकी हमला हुआ , सेना के कैप्टन समेत 12 सैनिकों की मौत, 15 से अधिक घायल हुए।
2022 – दिखा:धरती के सबसे करीब आया चंद्रमा , साल का सबसे बड़ा सुपरमून दिल्ली-अजमेर समेत दुनियाभर में 15% ज्यादा चमकीला चांद दिखा।
2022 – राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक श्री जी. अशोक कुमार की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की 43वीं बैठक का आयोजन किया गया।
2022 – चीन और पाकिस्तान द्वारा सी गार्डियंस-2 समुद्री अभ्यास (10 से 13 जुलाई ) आयोजित किया गया।
2022 – भारत में बांग्लादेश के अगले उच्चायुक्त के तौर पर मुस्तफिजुर रहमान नियुक्त किए गए।
2023 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस यात्रा के लिए रवाना हुए।
2023 – रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल लड़ाकू विमान और तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पारंपरिक पनडुब्बियां खरीदने की योजना को मंजूरी दी।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।
2024 – भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया, WCL 2024 का खिताब जीता।
2024 – प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के मुंबई में इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) टावर्स का उद्घाटन किया।
*13 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*
1814 – सुप्रसिद्ध भानुभक्त आचार्य एक नेपाली लेखक, कवि और अनुवादक थे।
1932 – बीना राय – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
1933 – भीष्म नारायण सिंह – असम और मेघालय के राज्यपाल रहे।
1939 – प्रकाश मेहरा – हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता एवं निर्देशक का जन्म उत्तरप्रदेश के बिजनौर में हुआ था।
1941 – टी. कल्पना देवी – आठवीं लोकसभा की सदस्य।
1941 – सुनीता जैन – हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार।
1944 – ज़ोरामथंगा भारतीय राज्य मिज़ोरम के पूर्व एवं नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ।
1945 – ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एस्ले मैलेट का जन्म सिडनी में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
1947 – अस्ताद देबू एक भारतीय समकालीन नर्तक और कोरियोग्राफर थे।
1984 – उर्वशी शर्मा भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री एवं मॉडल हैं।
*13 जुलाई को हुए निधन👉*
1994 – कृष्ण गुंडोपंत गिंदे, जिन्हें के.जी. गिंडे एक भारतीय शास्त्रीय गायक और शिक्षक थे।
1995 – बंगाली उपन्यासकार / लेखिका आशापूर्णा देवी का निधन हुआ।
2013 – शर्मिला रेगे भारतीय समाजशास्त्री और लेखिका थी।
2021 – यशपाल शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के एक पूर्व खिलाड़ी थे।
2023 – अमेरिकी अभिनेत्री कार्लिन ग्लिन का 83 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2024 – बुल्गारियाई फुटबॉल गोलकीपर इलिया वालोव का 62 वर्ष की आयु में फेफड़ों की बीमारी से निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेता जेम्स बी. सिकिंग का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
*13 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 वीर शिवा काशिद पुण्य दिवस (12-13 जुलाई , महाराष्ट्र)।
🔅 श्री कृष्ण गुंडोपंत गिंडे उर्फ के. जी. गिंडे पुण्यतिथि।
🔅 स्वामी कल्याण देव शुक्रताल (पुण्य दिवस , कन्फर्म नहीं)।
🔅 शहीद / मत्यर दिवस (कश्मीर)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

