हरियाणा

मुकेश सोढी बने कस्ब निवार्ण समिति के सदस्य

भिवानी, (ब्यूरो): स्थानीय बावड़ीगेट निवासी भाजपा विमुक्त एवं अर्ध घुमंतू जाति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश सोढी सिंगीकाट द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों को देखते हुए भाजपा कष्ट निर्वाण समिति का सदस्य चुना गया है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली, बवानीखेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि व भाजपा जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगे तथा प्रत्येक माह आयोजित होने वाली कष्ट निवार्ण समिति की बैठक में लोगों की समस्याओं का समाधान करवा उन्हें पार्टी के साथ जोडऩे का कार्य करेंगे। मुकेश सोढ़ी का कोंट रोड़ पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी संजय लोहट खरकिया, समुंद्र सोढ़ी, मुखत्यार सिंह, नसबी, लखन सिंह समेत अनेक लोगों ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button