पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 24 फरवरी 2024
इतिहास की 24 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 24 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 फरवरी 2024*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 18:03 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* मघा – 22:21 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* बव.- 18:03 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* अतिगण्ड – 13:33 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 06:51
*🌄सूर्यास्त-* 18:17
*🌙चन्द्रोदय-* 18:11
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:11 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 09:43 से 11:08
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅 आज शनिवार को 👉 माघ सुदी पूर्णिमा 18:03 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – व्रतादि की मघा नक्षत्रयुता माघी पूर्णिमा ( परमपुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक , तिल दान , तिलपात्र दान ) , मूल संज्ञक नक्षत्र 22:21 से , होलिका रोपण , माघ स्नान समाप्त , दांडारोपिणी पूर्णिमा ( स्थानभेद ) , अन्वाधान , माघी मासम ( तमिल ) , रत्नत्रय व्रत पूर्ण ( जैन ) , मरुस्थल मेला जैसलमेर ( राज. , पूर्ण ) , मेला वेणेश्वरधाम पूर्ण ( डूंगर ) , माघ मासीय स्नान – दान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , चित्रऋषि यात्रा – तत्सावली (वर्धा) , रथ यात्रा मंगेशी -गोवा , भक्त रविदास जयन्ती ( माघ शुक्ल पूर्णिमा ) , भैरवी जयन्ती , मां ललिता जयंती ( माघ शुक्ल पूर्णिमा ) , सुश्री जयललिता जयन्ती , प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी स्मृति दिवस व केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (आवकारी) दिवस (भारत)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 फाल्गुन बदी प्रतिपदा 20:39 तक पश्चात् द्वितीया शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*परापवादनिरताः*
*परदुःखोदयेषु च ।*
*परस्परविरोधे च*
*यतन्ते सततोत्थिताः।।*
*सदोषं दर्शनं येषां*
*संवासे सुमहद् भयम्।*
*अर्थादाने महान् दोषः*
*प्रदाने च महद् भयम्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३९-११/१२
*अर्थात्👉*
_जो दूसरों की निन्दा में ही लगे रहते हैं, दूसरों को दुःख देने और आपस में फूट डालने के लिए सदा उत्साह के साथ प्रयत्न करते हैं, जिनका दर्शन दोष से भरा (अशुभ) है और जिनके साथ रहने में भी बहुत बड़ा खतरा है, ऐसे लोगों से धन लेने में महान् दोष है और उन्हें देने में बहुत बड़ा भय है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 फरवरी 2024 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप में परोपकार की भावना अधिक रहेगी। अपने कार्यो को छोड़ दूसरों के कार्य करने के कारण परेशानी होगी परन्तु मानसिक संतोष भी रहेगा। धार्मिक कार्यों म़े रूचि बढेगी व परिश्रम वाले कार्यों को करने में शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। अर्थ एवं परिवारिक कारणों से मन साफ रहेगा। लोग आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे। आपकी बातों को ध्यान से ग्रहण कर लेंगे। आराम करें , स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन कार्यो में निरंतर मिल रही सफलता के कारण सकारात्मक विचार मन को प्रसन्न करेंगे। शारीरिक रूप से भी ऊर्जावान रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित आयोजन धीमा रहने से कार्य क्षेत्र पर आपकी मेहनत हो सकती है । व्यवहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध खराब न होने दें। नौकरी पेशा जातक काम में मन लगाएंगे। संध्या के समय किसी स्त्री के सहयोग से धन लाभ की सम्भवना है। परिजनों से सम्बन्ध ठीक रहेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कार्यो को काफी सोच विचारने के बाद ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते है। नए कार्यो की शुरुआत फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन का पूर्वार्द्ध पहले की भांति शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु इसके बाद का समय धार्मिक रहने वाला है । सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। इस अवधि में धन लाभ भी होगा। मध्यान के बाद स्थिति बदलने से आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे संकलित पूँजी खर्च हो सकती है। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के व्यवहार सोच समझ कर ही करें। परिवार में किसी महिला के रूठने पर खुशामद करनी पड़ सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप स्वार्थ सिद्धि के कारण आपसी मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे। अधिकारियो से कार्य निकालना आसान रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर किसी अन्य व्यक्ति के कारण मन खिन्न हो सकता है फिर भी पारिवारिक सदस्यों के एकजुट होने से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा परिश्रम के बाद ही निर्वाह योग्य आय बना पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधी चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन की शुरुआत में धर्म में रुचि रहेगी । कार्य व्यवसाय में भी दिन श्रेष्ठ रहेगा । परिश्रम का उचित फल ही मिलेगा। हाथ आये अनुबंध भी सफल हो सकते है। नौकरी पेशा जातक अधिक कार्य भार के कारण थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने अथवा महत्त्वपूर्ण कार्य निकलने से दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च भी परेशान करेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यो में गति आने एवं घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक सदस्य आपको पूरा सहयोग करेंगे। बीच-बीच में किसी पुराने विवाद के कारण अशांति बनेगी फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। व्यवसाय में समय से पहले महत्त्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से धन की आमद सुनिश्चित होगी। बड़े बुजुर्ग आपकी प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। आज अतिआत्मविश्वास की भावना भी रहेगी जिससे सम्मान हानि भी हो सकती है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप आस-पास बन रहे वातावरण से क्षुब्ध होकर एकांतवास करना पसंद करेंगे। परन्तु सांसारिक मोह अधिक रहने के कारण ज्यादा समय एक निर्णय पर नहीं टिक पाएंगे। समाज एवं परिवार में एक समय अपने आप को अलग थलग पाएंगे। क्रोध भी अधिक रहेगा फिर भी थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे। संतान आपकी भावनाओं की कद्र करेगी परन्तु अहम् के कारण किसी का सहयोग नहीं लेंगे।
आर्थिक कारणों से महत्त्वपूर्ण यात्रा अथवा अन्य व्यवहार प्रभावित रहेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यो को बेहतर ढंग से कर पाएंगे अपने आस-पास का वातावरण विनोदी स्वभाव से हास्यमय बनाएंगे लेकिन ध्यान रहे आपकी हास्य भरी बातें किसी के दिल को चुभ भी सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नही होने पर भी परेशांन नहीं होंगे। अधिकारी वर्ग आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौप सकते है जिसपर आप खरे उतरेंगे। परिवार में भी आप सक्रीय रहेंगे परिजनों की।परेशानियों को गंभीर लेकर तुरंत समाधान करेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन सभी कार्यो में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय लेने से धन के साथ मान हानि भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी कुछ ऐसा ही रहेगा। कार्य क्षेत्र की खींज घर में निकालने से वातावरण अशान्त बनेगा। पत्नी अथवा संतान से तकरार हो सकती है। बड़े बुजुर्ग अथवा अधिकारी भी आपसे नाराज रहेंगे। अनैतिक साधनों से धन कमाने की योजना में लाभ हो होगा
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। परन्तु फिर भी आज आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आप स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी। गृहस्थ सुख उत्तम बना रहेगा। रिश्तेदारी में उपहारों का आदान प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सहायक बनेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आप आनंद से बितायेंगे। किसी मनोकामना अथवा बनाई योजना में सफलता मिलने की ख़ुशी दिन भर रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है स्वसन क्रिया सम्बंधित परेशानी बनेगी। कार्य क्षेत्र से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा जिसमे थकान भी रहेगी परन्तु उत्साह के आगे अनुभव नहीं होगी। आस पड़ोसियों से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे। आप किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे परन्तु किसी की मदद करने में आनाकानी कर सकते है। परिजन आपकी बात मानेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1708 – राजकुमार जोहान विलेम फ्रिसो ने ग्रोनिंगन के वायसराय के रूप में शपथ ली।
1711 – जॉर्ज फ्रेडरिक हैंडल के ओपेरा “रिनाल्डो” लंदन में हेमार्केट थियेटर में प्रीमियर शुरू हुआ।
1739 – करनाल में हुए युद्ध में फ़ारस पर सत्तासीन तुर्क नादिरशाह ने मुग़ल शहंशाह आलम की भारतीय सेना को हरा दिया।
1779 – जॉर्ज रोजर्स क्लार्क ने ब्रिटिश से विन्सेनस को बंदी बना लिया।
1803 – मैबररी वी. मैडिसन: संयुक्त राज्य के सर्वोच्च न्यायालय न्यायिक समीक्षा के सिद्धांत को स्थापित किया गया ।
1821 – मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1822 – दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।
1831 – दा ट्रीटि ऑफ़ डासिंग रेबिट क्रीक वह पहली संधि है जिसे भारतीय रिमूवल एक्ट से हटाने की घोषणा की गयी।
1882 – संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन की गई थी।
1894 – निकारागुआ ने हाेंडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर कब्जा किया।
1895 – क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरु हुई।
1918 – यूरोपीय देश इस्तोनिया ने रूस से स्वतंत्रता हासिल की।
1945 – मिस्र और सीरिया ने नाजी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1949 – इजरायल और मिस्र ने संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1949 – ज़ायोनी शासन और मिस्र के बीच संघर्ष विराम समझौता हुआ।
1961 – मद्रास सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।
1974 – पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर बंगलादेश को मान्यता प्रदान की (घोषणा 22 फरवरी को की, कन्फर्म नहीं है)।
1976 – अर्जेन्टीना में सेना प्रमुखों द्वारा बलात् सत्ता ग्रहण, राष्ट्रपति श्रीमती पैरों गिरफ्तार एवं संसद भंग।
1976 – क्यूबा में संविधान को अंगीकार किया गया।
1991 – अमेरिका और गठबंधन सेनाओं ने इराकी सेना के खिलाफ जमीनी लड़ाई शुरु की।
2001 – पाकिस्तान भारत से परमाणु निवारण के लिए वार्ता को तैयार।
2003 – चीन के जिजियांग प्रान्त में भीषण भूकम्प से 257 मरे।
2004 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।
2006 – फिलीपींस में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू।
2008 – रिलायंस पावर ने अपने शेयर धारकों की क्षतिपूर्ति के लिए बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया।
2008 – मुम्बई की शगुन साराभाई ने जोहांसवर्ग में मिस इण्डिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीता।
2009 – केन्द्र सरकार ने सेवा कर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की।
2013 – राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।
2019 – भारत में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई।
2019 – चाबहार पोर्ट: अफगानिस्तान ने भारत को निर्यात के लिए नया रास्ता खोला।
2019 – बांग्लादेश में प्लेन हाइजैक की कोशिश नाकाम,अपहरणकर्ता मारा गया ।
2019 – कश्मीर में सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को किया ढेर, DSP और सेना का जवान भिवानी ( लोहारू के मिट्ठी गांव )निवासी हवलदार सोमबीर शहीद।
2019 – वेनेजुएला में जारी हिंसा में दो लोगों की मौत ।
2020 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों को सम्बोधित किया।
2020 – मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने इस्तीफा दिया।
2021 – भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुजरात के मोटेरा में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का उद्घाटन किया।
2022 – नाटो के सहयोगी देशों ने यूरोपीय संघ व अन्य भागीदारों के साथ मिलकर रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर हमला कर Hostomel पर कब्जा किया , यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने कहा कि हमले में 57 यूक्रेनी नागरिक मारे गए व 169 घायल हुए।
2022 – झारखंड के जामताड़ा में बराकर नदी में नाव पलटने से 25 से ज्यादा लोगों डूबे व बिहार के खगड़िया में बम विस्फोट से 14 लोग घायल हुए।
2023 – इंडोनेशिया में हलमहेरा द्वीप के उत्तर (टोबेले) में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया जिसकी गहराई 100 किमी थी।
2023 – कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में शुरू हुआ।
2023 – मेरठ के दौराला में बॉयलर फटने से 7 की मौत व लगभग 60 घायल हुए।
2023 – मध्यप्रदेश के सीधी हादसे में 14 लोगों की मौत व करीब 50 लोग घायल हुए।
*24 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1304 – इब्न बतूता – अरब यात्री, विद्धान् तथा लेखक।
1525 – पुर्तगाल के विख्यात कवि लुईस वास कैमुएन्स का पुर्तगाल के लिसबन नगर में जन्म हुआ।
1919 – शारदा मुखर्जी – भारतीय राजनीतिज्ञ थीं।
1924 – प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक तलत महमूद का जन्म हुआ।
1939 – जॉय मुखर्जी – हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।
1948 – जयललिता – तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता थीं।
1972 – पूजा भट्ट -भारतीय अभिनेत्री, निर्देशिका और निर्माता।
1984 – मौमा दास – एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ।
*24 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1967 – उस्मान अली, हैदराबाद के अंतिम निज़ाम।
1986 – रुक्मिणी देवी अरुंडेल – भरतनाट्यम की प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना थीं।
1998 -ललिता पवार, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
2011 – अनंत पै – भारतीय शिक्षा शास्री, अमर चित्रकथा के संस्थापक थे।
2018 – श्रीदेवी – भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक थीं।
2020 – अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा को नई उपलब्धियों तक पहुंचाने वाली प्रसिद्ध गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन का निधन ।
2021- सरदूल सिकंदर – पंजाबी भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता थे।
2023 – भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत (89) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
*24 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 होलिका रोपण।
🔅 माघी मासम ( तमिल )।
🔅 मरुस्थल मेला जैसलमेर ( राज. , पूर्ण )।
🔅 मेला वेणेश्वरधाम पूर्ण ( डूंगर )।
🔅 चित्रऋषि यात्रा – तत्सावली (वर्धा)।
🔅 रथ यात्रा मंगेशी -गोवा।
🔅 भक्त रविदास जयन्ती ( माघ शुक्ल पूर्णिमा )।
🔅 भैरवी जयन्ती।
🔅 मां ललिता जयंती ( माघ शुक्ल पूर्णिमा )।
🔅 सुश्री जयललिता जयन्ती।
🔅 प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी स्मृति दिवस।
🔅 केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (आवकारी) दिवस (भारत)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।