हरियाणा

नये टैरीफ की आहट पर बोले भाकियु राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चंढूनी नये टैरीफ से हर वर्ग को होगा नुकसान, सरकार फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से रहे दूर : गुरनाम सिंह चंढूनी

किसानों के लिए ही नहीं, देश के हर नागरिक के लिए नुकसानदायक होगा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट :: चंढूनी

अंतरराष्ट्र्रीय व्यापार समझौते में शामिल होने से पहले देश के सभी वर्गों की राय ले सरकार : चंढूनी
भिवानी, (ब्यूरो): देश में प्रस्तावित नए टैरिफ और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को लेकर किसानों में चिंता बढ़ती जा रही है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चंढूनी ने इसे लेकर सरकार को चेताया है और सभी वर्गों को इस मुद्दे पर एकजुट होने का आह्वान किया है। बता दे कि नई कृषि नीति, मंडी कानून में संभावित बदलाव, खेतों से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनें और तेल पाइपलाइन सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर वीरवार को स्थानीय नई अनाज मंडी में भिवानी, दादरी व महेंद्रगढ़ जिलों के किसानों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चंढूनी बतौर मुख्य पहुंचे तथा अध्यक्षता भाकियु चंढूनी के जिला अध्यक्ष राकेश आर्य ने की। बैठक के दौरान सरकार तक किसानों की चिंताओं को मजबूत तरीके से पहुंचाने और उनके समाधान के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करने पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाकिय राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चंढूनी ने कहा कि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट केवल किसानों के लिए ही नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के लिए नुकसानदायक होगा। उन्होंने बताया कि अगर भारत सरकार ने जल्दबाजी में कोई नया टैरिफ या व्यापार समझौता किया तो इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था, घरेलू उत्पादकों और आम जनता पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एफटीए के जरिए विदेशी कंपनियों को भारतीय बाजार में मनमर्जी की छूट मिलेगी, जिससे देश के किसान, छोटे व्यापारी, घरेलू उद्योग और मजदूर वर्ग सीधे प्रभावित होंगे। चंढूनी ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह किसी भी प्रकार के अंतरराष्ट्र्रीय व्यापार समझौते में शामिल होने से पहले देश के सभी वर्गों की राय ले और पारदर्शिता बनाए रखे। इस मौके पर चंढूनी ने यह भी कहा कि किसानों के मुद्दे अब केवल खेती तक सीमित नहीं रहे, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और व्यापारिक नीतियों से भी गहराई से जुड़े हैं। इसलिए भाकियु अब हर वर्ग को जोडकऱ एक व्यापक जन आंदोलन खड़ा करने की तैयारी कर रही है। गुरनाम सिंह चंढूनी ने अंत में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देशहित में निर्णय नहीं लिए गए, तो किसानों के साथ-साथ देशभर के नागरिक सडक़ पर उतरने को मजबूर होंगे। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन चंढूनी के जिला अध्यक्ष राकेश आर्य ने बताया कि बैठक के दौरान भिवानी ब्लॉक प्रधान नरेंद्र दलाल के निधन पर शोक भी जताया गया तथा उनके निवास गांव नाथुवास में जाकर श्रद्धांजलि दी गई। आर्य ने बताया कि इस दौरान नरेश श्योरण को भाकियु चंढूनी का जिला महासचिव नियुक्त किया गया। आर्य ने कहा कि स्थानीय मुद्दो को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल 30 जून सोमवार को भिवानी उपायुक्त से मिलेगा।

Related Articles

Back to top button