विजेन्द्र सिवाच बने कांग्रेस सेवादल शहरी जिला अध्यक्ष

भिवानी, 26 जून। सामाजिक कार्यों को देखते हुए विजेन्द्र सिवाच को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लाल जी भाई देसाई की स्वीकृति से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान ने जिला अध्यक्ष भिवानी शहरी नियुक्त किया है। विजेन्द्र सिवाच ने अपनी नियुक्ति पर लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े, राष्ट्रीय मुख्य संगठक लाल जी भाई देसाई व प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पूरा करेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोडऩे का काम करेंगे। यहां उल्लेखनिय होगा कि इससे पहले भी विजेन्द्र सिवाच जिला कांग्रेस कमेटी में कार्यालय सचिव, जिला किसान कांग्रेस भिवानी में महासचिव के पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।