पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 16 फरवरी 2024
इतिहास की 16 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 16 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 16 फरवरी 2024*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 08:56 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* भरणी – 08:47 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* वणिज – 08:56 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* ब्रह्म – 15:17 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 06:59
*🌄सूर्यास्त-* 18:11
*🌙चन्द्रोदय-* 11:05
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 14:43 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 11:11 से 12:35
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 माघ सुदी सप्तमी 08:56 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , अचला सप्तमी व्रत , रथ / पुत्र / आरोग्य / सूर्य / विधान सप्तमी , नर्मदा सप्तमी , चन्द्रभागा सप्तमी ( उड़ीसा ) , भीष्माष्टमी , अरूणोदय में गंगा स्नान , बुध धनिष्ठा नक्षत्र में 08:28 पर , विघ्नकारक भद्रा 08:55 से 20:36 तक, भगवान श्री देवनारायण जयंती 2024 (गुर्जर एवं सर्व समाज) , श्री नर्मदा जयन्ती (माघ शुक्ल सप्तमी ) , आचार्य कल्प श्री ज्ञान भूषण जी महाराज मुनि दीक्षा (मर्यादा महोत्सव, जैन , माघ शुक्ल सप्तमी ) , भगवान सूर्य का जन्मदिन / विश्व सूर्य नमस्कार दिवस (रथ / मघा सप्तमी , माघ शुक्ल सप्तमी) , महर्षि मात्रंग नवल स्वामी जी जन्मोत्सव (241वाँ , माघ शुक्ल सप्तमी) , श्री माधवाचार्य जयंती (कन्फर्म नहीं) , धुंडिराज गोविन्द फालके उपाख्य दादासाहब फालके स्मृति दिवस , श्री महादेव गोविंद रानाडे स्मृति दिवस , दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस (77वां)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 माघ सुदी अष्टमी 08:18 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी व्रत।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*श्रेयो वै याचतः पार्थ*
*दानमाहुरयाचते ।*
*अर्हतमो वै धृतिमान्*
*कृपणादधृतात्मनः॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६०
*अर्थात् 👉*
_भीष्म जी ने कहा- युधिष्ठिर! याचना करने वाले की अपेक्षा याचना न करने वाले को दिया हुआ दान ही श्रेष्ठ एवं कल्याणकारी बताया गया है तथा अधीर हृदयवाले कृपण मनुष्य की अपेक्षा धैर्य धारण करने वाला ही विशेष सम्मान का पात्र है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*16 फरवरी 2024 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । स्वास्थ्य सुधार होगा , व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा , संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। गुस्सा नियन्त्रित रखें व स्वयं के लिए समय निकाले।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा , भागदौड़ अधिक रहेगी। बचत लाभकारी रहेगी। समय सदुपयोग की महती आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप स्वयं के लिए समय अवश्य निकाले। हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएँ। पुराना रोग से सावधान रहें । वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरीक हानि आदि से बचें , जोखिम ना उठाएं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखिए।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सुधार होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। धार्मिक विचार बढ़ेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन स्वयं के अनुसार चलेगा । अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-ताछ रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपके पास समय का अभाव रहता है इसलिए समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सही रहेगा । व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप व्यस्त रहेंगे ।न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी सहयोग कर पाएगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपने स्वयं के लिए समय अवश्य निकालें। आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। धार्मिक विचारधारा मजबूत होगी। किसी कार्य के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*16 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1723 – फ्रांस के लुई XV को लोगो से भरी बहुमत प्राप्त हुआ।
1751 – ग्रे की “एलजी लिविंग इन कंट्री चर्च यार्ड” का पहला प्रकाशन किया गया।
1760 – दक्षिण कैरोलिना के किले प्रिंस जॉर्ज में अमेरिकी मूल के बंधकों की मौत हुई।
1769 – कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
1796 – डच द्वारा ग्रेट ब्रिटेन को सीलोन का नियंत्रण प्रदान किया गया।
1846 – सोबरायन की लड़ाई से भारत में सिख युद्ध का अंत हुआ।
1914 – लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध में शामिल होने और 1917 में क्रान्ति का सामना करने के कारण रुस के कमज़ोर हो जाने के बाद लिथवानिया/ लुधियाना ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
1946 – पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में सोवियत संघ के प्रतिनिधि ने वीटो अधिकार का प्रयोग किया।
1959 – क्यूबा में क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो क्यूबा के इतिहास में सबसे कम उम्र 32 साल में प्रधानमंत्री बने।
1969 – मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया (पुण्य तिथि 15 फरवरी)।
1982 – काेलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में पहली बार जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
1986 – मेरिओ सोरेस पुर्तग़ाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति निर्वाचित।
1987 – पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
1990 – सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति निर्वाचित।
1994 – इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.5 तीव्रता के भूकंप के भीषण झटकों से 200 लोगों की मौत।
2001 – अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का इराक पर हमला।
2003 – विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डोली को दया मृत्यु दी गई।
2004 – इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वार्ता प्रारम्भ।
2005 – पर्यावरण की रक्षा के लिए क्योटो संधि दुनिया के कई प्रमुख देशों के राज़ी होने के सात साल बाद अस्तित्व में आई।
2008 – मध्य प्रदेश शासन द्वारा पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – टाटा मोटर्स ने सेना के लिए लाइट स्पेशिएस्टि ह्वीकल नाम से एक वाहन उतारा।
2008 – बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ का शुभारम्भ किया।
2008 – पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
2009- कार्यवाहक वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2009-10 का अंतरिम बजट पेश किया।
2010 – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेज़ी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी समेत 23 लोगों को वर्ष 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2013 – पाकिस्तान के हजारा कस्बे स्थित एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 84 लोग मारे गए और 190 घायल हुए।
2019 – नौ दिन से पाँच प्रतिशत आरक्षण के लिए यातायात मार्ग पर बैठे राजस्थान में गुर्जरों ने आन्दोलन समाप्त किया।
2019 – पुलवामा आतंकी हमले की पूरे विश्व मे हुई निंदा।
2020 – यमन में सउदी नेतृत्व वाले गठबंधन सेना के हवाई हमले में कम से कम 31 लोग मारे गए।
2020 – इराक की राजधानी बगदाद में आज तड़के अमरीकी दूतावास के पास कई रॉकेट हमले हुए मगर इसमें किसी के मारे जाने की खबर नहीं।
2020 – अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2021 – मध्य प्रदेश के सीधी में भयंकर सड़क हादसे में 54 लोगों की मौत हुई। नर्सिंग छात्र-छात्राओं से भरी हुई एक बस नहर में जा गिरी।
2021 – भारत और साइप्रस के विदेश मंत्रियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक की।
2022 – ब्राजील के पेट्रोपोलिस शहर में मिट्टी धंसने और बाढ़ आने से 34 से अधिक लोगों की मौत , शहर के महापौर ने आपातस्थिति की घोषणा की।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऊर्जा और संसाधन संस्थान (टेरी) के ‘विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन’ में उद्घाटन भाषण दिया।
2023 – भारत की साइबर तैयारी को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्र स्तरीय हैकथॉन कवच 2023 नई दिल्ली में शुरू हुआ।
2023 – श्रीलंका सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध (01 जून 2023 से ) लगाने की घोषणा की।
2023 – पीएम मोदी ने देश में ‘जल जन अभियान’ की शुरुआत की।
2023 – लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सिक्किम राज्य के 17वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली तथा लेफ्टिनेंट जनरल-सेवानिवृत्त कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक ने अरुणाचल प्रदेश के 20वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
2023 – भारतीय मूल के नील मोहन को YouTube का नया CEO बनाया गया।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी मेला- 2023 का उद्घाटन किया।
*16 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1745 – मराठा सामाज्य के चौथे पेशवा थोरले माधवराव का जन्म हुआ।
1822 – राजेन्द्रलाल मित्रा – भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान।
1920 – आई एस जौहर नाम से विख्यात इंदरजीत सिंह जौहर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
1931 – विश्वनाथ त्रिपाठी – भारतीय हिंदी लेखक, आलोचक, कवि तथा गद्यकार ।
1932 – वी. सी. पाण्डे – अरुणाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के राज्यपाल थे।
1937 – गुलाम मोहम्मद शेख़ – अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक एवं कला समालोचक।
1945 – एल. गणेशन – तमिलनाडु से भाजपा के वरिष्ठ नेता ।
1978 – वसीम जाफ़र – एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
*16 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1901 – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद् महादेव गोविन्द रानाडे का निधन हुआ।
1938 – प्रख्यात बंगाली साहित्यकार शरतचंद्र चटोपाध्याय का निधन हुआ।
1944 – हिन्दी सिनेमा के पितामाह दादा साहब फाल्के ( निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक )का नासिक में 74 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1956 – मेघनाथ साहा – गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक।
1966 – भारत के शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता सेनानी साधु वासवानी का निधन हुआ।
2016 – बुतरस घाली – संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव थे।
2020 – Cut + Copy + Paste कमांड के जनक लैरी टेस्लर का निधन हुआ।
2020 – मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व गोलकीपर और म्यूनिख के हीरो, हैरी ग्रेग का 87 वर्ष की आयु में निधन।
2021 – बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का 88 वर्षों की आयु में निधन हुआ।
2022 – साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित ‘समन्वय कवि’ नदोजा चन्नवीरा कणवी (93) का धारवाड़ में निधन हुआ।
2022 – बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी (69) का निधन हुआ (15 फरवरी का भी वर्णन , कन्फर्म कर लें)।
2023 – मशहूर यक्षगान गायक बलिपा नारायण भागवत (84) का निधन हुआ।
*16 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅भगवान श्री देवनारायण जयंती 2024 (गुर्जर एवं सर्व समाज)।
🔅 श्री नर्मदा जयन्ती (माघ शुक्ल सप्तमी )।
🔅 आचार्य कल्प श्री ज्ञान भूषण जी महाराज मुनि दीक्षा (मर्यादा महोत्सव, जैन , माघ शुक्ल सप्तमी )।
🔅 भगवान सूर्य का जन्मदिन / विश्व सूर्य नमस्कार दिवस (रथ / मघा सप्तमी , माघ शुक्ल सप्तमी)।
🔅 महर्षि मात्रंग नवल स्वामी जी जन्मोत्सव (241वाँ , माघ शुक्ल सप्तमी)।
🔅 श्री माधवाचार्य जयंती (कन्फर्म नहीं)।
🔅 धुंडिराज गोविन्द फालके उपाख्य दादासाहब फालके स्मृति दिवस।
🔅 श्री महादेव गोविंद रानाडे स्मृति दिवस।
🔅 दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस (77वां)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।