हरियाणा

Manohar Lal व Anil Vij की दिल्ली में मुलाकात, हरियाणा की राजनीति में बिखेरेगी नए रंग…

चंडीगढ: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल व अनिल विज की दिल्ली में मुलाकात, हरियाणा की राजनीति में नए रंग बिखेरेगी। मनोहर व विज की मित्रता चार दशक पुरानी है।दोनों एक दूसरे का पूरा सम्मान करते हैं।दिल्ली में हुई शनिवार को इस मुलाकात के कई राजनैतिक मायने भी राजनैतिक हलकों में निकाले जाने स्वाभाविक ही है।एक जैसी वर्किंग व छवि वाले नेताओं की मुलाकात के दूर गामी परिणाम निकलने की संभावनाएं हैं।

हाल ही में चंडीगढ के अंदर हुए उत्तरी भारत के ऊर्जा मंत्रियों की कांफ्रेंस व उसके बाद पत्रकार सम्मेलन में विज आने में कुछ लेट हो गए थे।मनोहर लाल ने विज के पहुंचने के बाद ही कांफ्रेंस शुरू की थी।विज द्वारा तब रखे गए प्रस्ताव की हर गांव में सोलर पावर हाउस होने चाहिए को भी मनोहर लाल ने माना था।मनोहर लाल जब हरियाणा के सी एम दस साल रहे,तब भी विज व इनकी मित्रता के संबंध किसी से छुपे नहीं थे।अगर कहीं कुछ भी नाराजगी आपस में  हुई भी तो अंश कालीन रही। अनिल विज की गिनती बेबाक व स्पष्टवादी नेताओं में होती है तो मनोहरलाल की गिनती भी स्पष्ट कहने वाले नेताओं में होती है।

इस मुलाकात के दौरान  विज ने केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल से अंबाला से चण्डीगढ के बीच मैट्रो रेल लाईन बिछाने/संचालित करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि चण्डीगढ में यूटी प्रशासन है और पंजाब व हरियाणा की राजधानी भी है। इस विषय पर दोनों मंत्रियों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। इस पर केन्द्रीय मंत्री ने इस विषय पर त्वरित कार्यवाही का आश्वासन श्री विज को दिया है। विज के अनुसार अंबाला-चंडीगढ़ सड़क पर अब यातायात बहुत ज्यादा हो गया है।

चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ-साथ हरियाणा व पंजाब की राजधानी भी है जहां से सैकड़ों लोग रोज आते-जाते हैं। इसलिए लोगों की सुविधा के लिए इस क्षेत्र में मैट्रो रेल सेवा की बहुत जरूरत है। प अंबाला-चण्डीगढ सडक मार्ग पर बहुत भीड रहती है और प्रतिदिन सैकडों यात्रियों को आवागमन इन दोनों शहरों के बीच रहता है। उन्होंने बताया कि सडक के अलावा अन्य वैकल्पिक आवागमन सुविधा भी यात्रियों के लिए होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सैकडों-लाखों लोगों का नुमाइंदा होने के नाते मैं अपनी मांग उचित अधिकारियों तक पहुंचा रहा हूं और मुझे पता है कि मेरी बात को नजरअंदाज नहीं किया जाता है।

हाल ही में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने यमुनानगर में एक थर्मल यूनिट का शिलान्यास किया है। इसके अलावा, हिसार व पानीपत में नई थर्मल की यूनिटों को स्थापित किया जाएगा और न्यूक्लियर पावर प्लांट भी स्थापित किया जा रहा हैं।विज ने कहा कि आमतौर पर बिजली की मांग के अनुसार ट्रांसफार्मर नहीं होते है जिससे कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होती है। इसलिए जब से वे ऊर्जा मंत्री बने हैं तभी उन्होंने राज्य के सभी बिजली के ट्रांसफार्मरों के सुदृढीकरण (अगमेंटशन) के लिए निर्देश अधिकारियांे को दिए थे और सभी ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि व बदलने का कार्य किया जा रहा है जिनमें से अधिकतम ट्रांसफार्मरों का अगमेटेशन हो चुका हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button